माननीय,cmup,कई दिनों से छात्र upsssc की मनमानी के विरुद्धआंदोलन कर रहे है।upsssc ने lower pcs के mains exam के लिए एक महीने पहले high cut off लगाकर लाखों छात्रों को बाहर कर दिया है।छात्र,वेकेंसी का 60 गुणा cut off की मांग कर रहे है।pet minimum cut off भी लागू हो।
@CMOfficeUP
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 25 जुलाई 2026
प्रयागराज
प्रयागराज के और देश भर में छात्रों की महाहुंकार ने जवाबदेही की शुरुआत की, अब देशभर में परीक्षा एवं भर्ती व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग तेज होगी
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने आज कहा कि छात्रों के लंबे संघर्ष, देशभर के विभिन्न छात्र संगठनों के संयुक्त प्रयास तथा लाखों युवाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी ने जवाबदेही की राष्ट्रीय बहस को नई दिशा दी है। यदि किसी स्तर पर जिम्मेदारी तय हुई है, तो यह उन लाखों छात्रों के संघर्ष की महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिन्होंने वर्षों से परीक्षा अनियमितताओं, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की मांग उठाई है।
हुंकार मंच का कहना है कि यह संघर्ष किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है। परीक्षा एवं भर्ती व्यवस्था में यदि कहीं भी अनियमितता, लापरवाही या जवाबदेही का अभाव पाया जाता है, तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। देश का युवा अब पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध न्याय की अपेक्षा करता है।
इसी क्रम में आज प्रयागराज में संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के नेतृत्व में जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन तथा माननीय राष्ट्रपति महोदया को विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।
मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में उत्तर प्रदेश की भर्ती परीक्षाओं से जुड़े प्रमुख मुद्दे उठाए गए, जिनमें लेखपाल पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच, UPSSSC लोअर भर्ती में PET की अत्यधिक कटऑफ को कम करते हुए "Minimum Cutoff, Maximum Opportunity" के सिद्धांत को लागू करने, लंबित एवं अनियमित भर्तियों को समयबद्ध रूप से पूरा करने, TGT/PGT भर्ती नियमों में न्यायसंगत व्यवस्था, प्राथमिक एवं जूनियर शिक्षक भर्ती शीघ्र प्रारंभ करने, UPPSC सहित भर्ती आयोगों में पारदर्शिता, नियमित संवाद तथा व्यापक प्रशासनिक सुधार की मांग की गई।
वहीं माननीय राष्ट्रपति महोदया को प्रेषित ज्ञापन में नई दिल्ली में छात्रों के शांतिपूर्ण संसद मार्च के दौरान हुए कथित अमानवीय व्यवहार की निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई, शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा तथा राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा अनियमितताओं एवं पेपर लीक मामलों में स्पष्ट जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की गई।
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने कहा कि छात्रों का आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि पारदर्शी, निष्पक्ष और उत्तरदायी परीक्षा एवं भर्ती व्यवस्था के पक्ष में है। यदि सरकारें छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद और संवेदनशीलता के साथ करेंगी तो आंदोलन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, किंतु यदि युवाओं की न्यायोचित मांगों की लगातार अनदेखी की जाती रही तो लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
हुंकार मंच ने इस अवसर पर देशभर के सभी छात्र संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों तथा उन लाखों छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया जिन्होंने परीक्षा सुधार और युवाओं के अधिकारों की इस मुहिम में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग दिया। विशेष रूप से सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सहित उन सभी लोगों के योगदान को सराहा गया जिन्होंने छात्रों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में सहयोग किया।
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने पुनः स्पष्ट किया कि देश का युवा केवल निष्पक्ष परीक्षा, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, समयबद्ध चयन, जवाबदेही और सम्मानजनक व्यवहार चाहता है। यही लोकतांत्रिक व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को मजबूत बनाने का सबसे प्रभावी मार्ग है।
निवेदक:
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
@rashtrapatibhvn@CMOfficeUP@DM_PRAYAGRAJ
Important update 👇
उत्तर प्रदेश में UPSSSC आयोग द्वारा लगभग 7 साल बाद लोअर PCS की नई भर्ती निकाली गई है,
इसमें PET के परिणाम के आधार पर युवाओं को mains परीक्षा में बैठने को मिलेगा,
आयोग PET के कट ऑफ को प्री क्वालिफिकेशन मानती है जिसके आधार पर आगे mains में बैठने दिया जाता है,
युवाओं का कहना कि आयोग ने लगभग 2581 पदों के सापेक्ष में लगभग 38 गुना बच्चों को शॉर्टलिस्ट किया है,
अभ्यर्थियों की मांग है कि हम इतने लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे है तो आयोग को कम से कम 60 गुना करना चाहिए जिससे कि ज्यादा लोगों को मौका मिल सके,
बेरोजगार छात्र बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं ऐसे में आयोग को इस मामले पर विचार करना चाहिए,
जिससे कि ज्यादा लोगों को बैठने का मौका मिल सके।
आयोग से अनुरोध है कि इस मामले का संज्ञान ले।
8 सालों से ज्यादा समय के बाद UPSSSC आयोग ने लोअर PCS की भर्ती PET-2025 के जरिए पहली बार विज्ञापित किया जिसके मुख्य परीक्षा के लिए कैटिगरी वाइज कट-ऑफ (UR/OBC/SC/EWS: 67.94, ST: 56.26) तय कर 2,587 पदों के सापेक्ष केवल 1,00,492 छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जो कि विज्ञापित पदों का मात्र 38-39 गुना है।
वहीं दूसरी ओर, अभी कुछ दिनों पहले ही इसी आयोग ने 'लेखपाल भर्ती' में 7,994 पदों के सापेक्ष 3,66,712 छात्रों को मुख्य परीक्षा का अवसर दिया था, जो कि लगभग 46 गुना था! जब लेखपाल में 46 गुना छात्रों को अवसर मिल सकता है, तो लोअर PCS के अभ्यर्थियों के साथ यह अन्याय क्यों
सालों बाद आई इस भर्ती में छात्रों की यह मांग पूरी तरह से तार्किक है कि शॉर्टलिस्टिंग का मानक 60 गुना किया जाए। अगर लोअर PCS के लिए आयोग 60 गुना अभ्यर्थियों को बुलाता है, तो लगभग 1,55,220 छात्रों को परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। यानी वर्तमान में जो 1 लाख छात्र शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं, उनके अलावा करीब 55,000 अतिरिक्त होनहार और मेहनती युवाओं के सपनों को उड़ान मिलेगी, जो महज़ दशमलव के कुछ अंकों से पीछे रह गए हैं।
सत्ता को युवाओं के दर्द का अहसास होना चाहिए; मनमाने नियम-कायदों की आड़ लेकर आप उनकी उम्मीदों की हत्या नहीं कर सकते।
इसलिए हमारा सीधा सवाल और मांग है: आयोग शॉर्टलिस्टिंग का दायरा बढ़ाकर 60 गुना करे, ताकि सालों से बंद कमरों में तैयारी कर रहे प्रदेश के होनहार युवाओं को अपनी प्रतिभा साबित करने का एक न्यायपूर्ण मौका मिल सके। मुख्यमंत्री जी, युवाओं के इस दर्द का संज्ञान लें और शॉर्ट लिस्टिंग का दायरा बढ़ाकर 60 गुना करें।
#60XForLowerPCS #UPSSSC #LowerPCS
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक : 23 जुलाई 2026
विषय : UPSSSC लोअर भर्ती में PET की अत्यधिक कटऑफ के विरोध में लखनऊ चलो अभियान सम्पन्न, वार्ता रही निष्फल — 25 जुलाई को प्रयागराज में महाआंदोलन की घोषणा
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के आह्वान पर आज दिनांक 23 जुलाई 2026 को "लखनऊ चलो – UPSSSC कार्यालय चलो" अभियान के अंतर्गत बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) कार्यालय पहुँचकर लोअर भर्ती में मुख्य परीक्षा हेतु निर्धारित PET की अत्यधिक कटऑफ के संबंध में अपना विरोध दर्ज कराया।
इस 23 जुलाई लखनऊ चलो अभियान का नेतृत्व छात्र विपुल मिश्रा जी और अन्य छात्रों ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के सचिव से विस्तृत वार्ता कर यह मांग रखी कि "Minimum Cutoff, Maximum Opportunity" के सिद्धांत को अपनाते हुए PET की कटऑफ को युक्तिसंगत बनाया जाए, ताकि अधिकतम योग्य अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर मिल सके। वर्तमान उच्च कटऑफ के कारण लाखों अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा से वंचित हो गए हैं, जिससे उनमें गहरी निराशा और असंतोष है।
हालाँकि आयोग के सचिव के साथ हुई वार्ता में छात्रों की प्रमुख मांगों पर कोई ठोस आश्वासन अथवा सकारात्मक निर्णय प्राप्त नहीं हुआ। इससे अभ्यर्थियों में निराशा व्याप्त है।
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच उत्तर प्रदेश सरकार से आग्रह करता है कि वह इस गंभीर विषय का तत्काल संज्ञान लेकर लोअर भर्ती में PET कटऑफ की पुनर्समीक्षा कराए तथा अभ्यर्थियों के हित में न्यायपूर्ण निर्णय सुनिश्चित करे। साथ ही, लेखपाल मुख्य परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में भी निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएँ, ताकि भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और युवाओं का विश्वास कायम रह सके।
आज की वार्ता के निष्फल रहने के उपरांत संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने घोषणा की है कि 25 जुलाई 2026 को प्रयागराज में विशाल महाआंदोलन आयोजित किया जाएगा। इस आंदोलन में लोअर भर्ती के अभ्यर्थियों, लेखपाल भर्ती के अभ्यर्थियों तथा अन्य प्रतियोगी छात्रों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर न्याय की इस लड़ाई को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया है।
हमारी प्रमुख मांगें :
लोअर भर्ती में PET की अत्यधिक कटऑफ कम कर अधिकतम अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में अवसर दिया जाए।
"Minimum Cutoff, Maximum Opportunity" के सिद्धांत को लागू किया जाए।
लेखपाल पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं अभ्यर्थियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
निवेदक :
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच
9654097174
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@CommissionerPrg@DM_PRAYAGRAJ@InfoDeptUP@pankajGyan1@aajtak@the_hindu
देर से ही सही कुछ समझ में स्कोर कार्ड जारी करने का मामला #upsi का आया ,सभी फाइनल सिलेक्ट छात्रों को बधाई ।
काश लेखपाल पेपर लीक के मामले में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग आयोग कुछ समझे अन्यथा न्यायालय के रास्ते के साथ आंदोलन तो होगा ही । @CMOfficeUP@ChiefSecyUP@CommissionerPrg@DM_PRAYAGRAJ
@जल्द महाआंदोलन की घोषणा । #लेखपाल_पेपर_लीक
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 18 जुलाई 2026
विषय: लेखपाल पेपर लीक प्रकरण एवं UPSSSC की हाई कटऑफ नीति के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा
आज दिनांक 18 जुलाई 2026 को प्रयागराज में आयोजित "छात्र हुंकार संवाद" में उत्तर प्रदेश के विभिन्न डेलीगेसी से आए प्रतियोगी छात्रों ने वर्तमान भर्ती प्रक्रिया, विशेषकर लेखपाल परीक्षा में उठे विवादों तथा UPSSSC द्वारा लोअर भर्ती में अत्यधिक हाई कटऑफ के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की।
लेखपाल पेपर लीक प्रकरण में दस्तावेज के आधार पर न्यायालय के रास्ते चलेंगे साथ आवश्यकता अनुसार शासन से भी निवेदन संवैधानिक दायरे में आंदोलन के माध्यम से करेंगे ।
बैठक में सर्वसम्मति से यह मत व्यक्त किया गया कि लोअर भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में अवसर देना होना चाहिए। अत्यधिक हाई कटऑफ के कारण बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली अभ्यर्थी प्रारंभिक स्तर पर ही प्रतियोगिता से बाहर हो रहे हैं, जिससे समान अवसर के सिद्धांत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
बैठक में उपस्थित छात्रों की सर्वसम्मति से निम्नलिखित दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए—
1. दिनांक 19 जुलाई 2026, प्रातः 11:00 बजे
UPSSSC की हाई कटऑफ नीति के विरोध में सोशल मीडिया मंच X (ट्विटर) पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों से अधिकाधिक संख्या में सहभागिता करते हुए निम्न हैशटैग के साथ अपनी आवाज़ बुलंद करने का आह्वान किया गया है—
#Minimum_Cutoff_Maximum_Opportunity
2. दिनांक 21 जुलाई 2026, सायं 6:00 बजे
शिवाजी पार्क, मम्फोर्डगंज, प्रयागराज से सुंदरकांड पाठ के साथ शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक जनआंदोलन का शुभारंभ किया जाएगा। यह आंदोलन UPSSSC की हाई कटऑफ नीति, लेखपाल परीक्षा से जुड़े विवादों तथा प्रतियोगी छात्रों के न्यायपूर्ण अधिकारों की रक्षा के लिए संचालित किया जाएगा।
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच सभी प्रतियोगी छात्रों से अपील करता है कि वे इस जनहित एवं छात्रहित के अभियान में सक्रिय रूप से सहभागिता करें और संविधानसम्मत एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी लोकतांत्रिक आवाज़ को मजबूत बनाएं।
निवेदक:
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच
9654097174