मेरा सभी इंदौरवासियों से आग्रह है, आज No Car Day पर निजी वाहन के स्थान पर साइकिल, सार्वजनिक परिवहन या कार-पूलिंग का उपयोग करें।
आइए, मिलकर बदलाव की शुरुआत करें।
I had the pleasure of welcoming Mr. Nabil Taouati, Consul General of the Netherlands, to my residence today.
We held productive discussions on strengthening cooperation in areas of water management, waste management, green mobility, sustainable food processing, life sciences & healthcare, and medical waste management.
The exchange of ideas and global best practices in these sectors will play a significant role in advancing sustainable urban development and creating a cleaner, greener, and more resilient Indore. I look forward to continued collaboration and meaningful partnerships.
इंदौर की स्वच्छता के प्रहरी हमारे सफाई मित्र हैं। उनकी सुरक्षा और सम्मान हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है।
इसी भावना के साथ अब आकस्मिक दुर्घटना में घायल होने वाले सफाई मित्रों एवं ड्रेनेज/सीवरेज सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों को उपचार हेतु दुर्घटना की गंभीरता के अनुसार ₹25 हजार से लेकर ₹2.50 लाख तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
जो अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए हर दिन जोखिम उठाते हैं, उनके साथ हर परिस्थिति में खड़ा रहना हमारा संकल्प है।
भारत के प्रथम फील्ड मार्शल, अद्वितीय सैन्य रणनीतिकार एवं 1971 के ऐतिहासिक विजय के शिल्पकार फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका अदम्य साहस, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव भारतीय सेना एवं देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
शत्-शत् नमन।
अपेक्षाएँ उसी से होती हैं, जो करके दिखाता है।
यही कारण है कि आज देश का सामान्य नागरिक हो या पूरी कांग्रेस पार्टी, हर किसी की अपेक्षा मोदी जी से ही है।
कांग्रेस को भी विश्वास है, करेंगे तो मोदी जी ही।
A proud moment for India! 🇮🇳🏑
Heartiest congratulations to the Indian Women's Hockey Team on their magnificent triumph at the FIH Hockey Women’s Nations Cup.
Your grit, determination, teamwork, and unwavering spirit have brought glory to the nation and inspired millions of young girls to dream big and achieve greater heights.
The entire country celebrates this remarkable achievement. Wishing the team continued success in the journey ahead.
#WomenInSports #FIHNationsCup #IndianHockey #ProudIndia
On the occasion of the 12th International Day of Yoga, the citizens of Indore came together in an extraordinary display of unity, wellness, and collective spirit.
In the Cleanest City of India, more than 10,000 participants joined the “Indore Karega Yog” movement and created a World Record for the largest simultaneous Bhramari Pranayama session, adding another proud milestone to the city’s remarkable journey.
This achievement reflects Indore’s commitment not only to cleanliness but also to health, discipline, and community participation.
Proud of every Indorean who made history today.
#InternationalYogaDay
Warm birthday wishes to the Hon’ble President of India, Smt. Droupadi Murmu Ji.
Her remarkable journey, unwavering commitment to constitutional values, and service to the nation are a source of inspiration for all.
Wishing her good health, happiness, and continued success in serving the country.
@rashtrapatibhvn
मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी के साथ गंगा जल संवर्धन अभियान के अंतर्गत वीरगादी हनुमान बावड़ी में संचालित संरक्षण एवं पुनर्जीवन कार्यों का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी, सांसद श्री शंकर लालवानी जी, तथा जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट जी भी उपस्थित रहे।
जल स्रोतों के संरक्षण, भूजल संवर्धन एवं पारंपरिक जल संरचनाओं के पुनर्जीवन की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के मध्यप्रदेश प्रवास पूर्ण होने पर देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर उनसे आत्मीय भेंट कर भावपूर्ण अभिनंदन एवं शुभकामनाओं सहित विदाई दी।
उनका प्रेरणादायी व्यक्तित्व, सादगीपूर्ण नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है। मध्यप्रदेश एवं इंदौर की धरती पर उनके आगमन से हम सभी गौरवान्वित हैं।
@rashtrapatibhvn
आज देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर माननीय केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की प्रतिमा भेंट कर इंदौर की गौरवशाली विरासत से परिचित कराया।
इस अवसर पर यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव उपस्थित रहे।
भारत की प्रथम नागरिक, माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के इंदौर आगमन पर देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
उनका प्रेरणादायी व्यक्तित्व, सादगी और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इंदौर की पुण्यभूमि पर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
@rashtrapatibhvn
Honoured to be part of the celebration of the 78th Independence Day of the State of Israel and to extend a warm welcome to the distinguished gathering. Here's to stronger India-Israel ties and a future shaped by friendship and collaboration.
जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में ट्रेजर टाउन में नगर निगम के मार्गदर्शन एवं नागरिकों की जनभागीदारी से वाटर रिचार्जिंग कार्य किया गया।
भू-जल स्तर बढ़ाने, वर्षा जल के संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ऐसे प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। जनसहभागिता से ही जल संरक्षण का संकल्प सफल होगा।
पोहा केवल इंदौर का स्वाद नहीं, बल्कि हमारी पहचान, परंपरा और आत्मीयता का प्रतीक है।
विश्व पोहा दिवस पर “इंदौरी पोहा, इंदौरी बात महापौर के साथ” कार्यक्रम में शहर के उन सभी मेहनतकश हाथों का सम्मान करने का अवसर मिला, जिन्होंने इंदौरी पोहे को देश-दुनिया तक पहुंचाया।
पोहा इंदौर का दिल है, तो सेव उसकी धड़कन। ❤️
आइए, अपने स्वाद के साथ-साथ जल संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करें।
#WorldPohaDay #IndoriPoha
मानसून से पूर्व शहर की जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु व्यापक स्तर पर कार्य जारी है।
शहर को जलभराव मुक्त बनाने के उद्देश्य से 24 प्रमुख चैनलों की सफाई एवं गहरीकरण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। 10 चैनलों पर कार्य पूर्ण हो चुका है, 10 पर कार्य प्रगति पर है तथा शेष चैनलों पर शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
बेहतर जल निकासी, सुरक्षित आवागमन और नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम इंदौर वर्षाकालीन चुनौतियों से निपटने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
वित्त वर्ष में GDP विकास दर 7.7% और जनवरी-मार्च तिमाही में 7.8% की वृद्धि के साथ भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में तेज़ी से बढ़ने वाला देश बना है।
अब वे लोग कहाँ हैं जो भारत को “Dead Economy” बताकर देश की छवि खराब करने में लगे थे?
सच्चाई यह है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत लगातार नई ऊँचाइयाँ छू रहा है और विपक्ष का झूठ हर बार आंकड़ों के सामने धराशायी हो रहा है।
#IndiaGrowth #ViksitBharat2047
पर्यावरण दिवस पर हम केवल प्रकृति का उत्सव नहीं मना रहे, बल्कि अपने भविष्य की रक्षा का संकल्प भी दोहरा रहे हैं।
रेवती रेंज आज इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब जनभागीदारी और संकल्प साथ आते हैं, तो सूखी पहाड़ियां भी हरियाली में बदल जाती हैं। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत लगाए गए 11 लाख से अधिक पौधे आज विकसित होकर इंदौर की हरित पहचान को और मजबूत बना रहे हैं।
स्वच्छ वायु, जल संरक्षण, हरित ऊर्जा, कचरा प्रबंधन और वृक्षारोपण जैसे प्रयासों के माध्यम से इंदौर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार नए मानक स्थापित कर रहा है।
आइए, इस विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सभी एक पेड़ लगाने, उसे संरक्षित करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित पर्यावरण देने का संकल्प लें।
#WorldEnvironmentDay #EkPedMaaKeNaam #GreenIndore
जल केवल एक संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में संचालित “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत आयोजित “जल सभा” में सहभागिता कर जल संरक्षण, जल संवर्धन एवं जल सुरक्षा के विषय पर सार्थक चर्चा की।
आइए, हम सभी मिलकर जल के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और भावी पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित मध्यप्रदेश एवं इंदौर के निर्माण का संकल्प लें।
पानी के बुलबुले की तरह जीतू पटवारी जी का झूठ भी फूट गया और सच्चाई सामने आ गई।
जिस सुदामा नगर के पानी को जहरीला बताकर कांग्रेस इंदौर को बदनाम करने की राजनीति कर रही थी, आज उसी क्षेत्र के घरों में जाकर वही पानी पिया। रहवासियों ने भी स्पष्ट कहा कि वे वर्षों से इसी पानी का उपयोग कर रहे हैं और ऐसी कोई समस्या नहीं है।
इंदौर की जनता को भ्रमित करने और शहर की छवि धूमिल करने का प्रयास एक बार फिर विफल हुआ। राजनीति झूठ और अफवाहों से नहीं, तथ्यों और जनसेवा से होती है। इंदौर सच के साथ था, है और रहेगा।