आज़म खान आज पूरे दिन लखनऊ में थे . देर शाम को मेनिफेस्टो रिलीज़ के कार्यक्रम और डिनर के बाद जब उन्हें एयरपोर्ट जाना था , तो अखिलेश यादव उन्हें अपनी गाड़ी में खास तौर से एयरपोर्ट छोड़ने गए . समाजवादी पार्टी में कोई ऐसा दूसरा नेता आज की तारीख में नहीं है , जिसे एयरपोर्ट छोड़ने खुद अखिलेश यादव जाएं . आज़म खान को इतनी अहमियत देकर अखिलेश यादव ने एक संदेश देने की भी कोशिश की है .
जेल से छूटने के बाद आज पहली बार अखिलेश यादव से मिले थे . सपा के मेनिफेस्टो रिलीज़ के मौके पर अखिलेश यादव से ठीक पहले आज़म खान को मंच पर काफी देर तक बोलने का मौका दिया गया . आज़म ने अपने भाषण में उनके साथ हुई ज्यादतियों का भावुक अंदाज़ में जिक्र किया . ओवैसी का नाम लिए बगैर उनकी मंशा पर तंज किया . मुलायम सिंह यादव परिवार से पांच दशक पुराने रिश्ते का भी जिक्र किया . मंच पर आज़म खान को मिले ख़ास तवज्जो में भी एक बड़ा संदेश छिपा था .
बड़ी खबर—
“पर वो अभी भी खुले घूम रहा है।”
योगी की रैली वाली बस से जिस शिक्षिका उमा त्रिपाठी का पांव कटा, उसका चौंकाने वाला बयान।
गोरखपुर पुलिस ने अब तक उस ड्राइवर को गिरफ्तार नहीं किया?
गोरखपुर के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी शिक्षिका उमा त्रिपाठी का हाल लेने लख���ऊ के मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे।
मुलाकात के दौरान शिक्षिका के मुंह से निकला,
“पर वो अभी भी खुले घूम रहा है।”
सोचिए, योगी आदित्यनाथ झांकने नहीं गए उमा त्रिपाठी की हालत जानने के लिए।
प्रशासन का कोई अधिकारी नहीं गया।
ओंकार सिंह के घर जाकर 14 साल के मासूम की मौत पर हत्या-हत्या का स्तरहीन नाटक करने वाले मुख्यमंत्री के अंदर इतनी भी मानवता नहीं,
कि उमा त्रिपाठी का एक बार हाल भी पूछ सकें।
और तो और……..जिसने इस बर्बर घटना को अंजाम दिया है वो आज तक गिरफ्तार नहीं हुआ!!
ये खुद उमा त्रिपाठी का बयान है।
इस प्रदेश में इंसाफ़ जीवित श्मशान है!!!
@narendramodi @PMOIndia
सोचिए
अमेरिका का उद्योगपति वहां के हर बच्चे को अपनी कंपनी का शेयर दे रहा है।
भारत का उद्योगपति यहां ‘देश के बच्चों का शेयर’ भी अपने बच्चों के नाम किए जा र���ा है।
योगी आदित्यनाथ जी,
आप उमा त्रिपाठी को देखने मेदांता तक नहीं जा सकते?
आपकी रैली के लिए भीड़ जुटाने की खातिर भेजी गई बस से उनका बायां पैर कट गया।
दाहिना पहले से ही पोलियो से ग्रस्त है।
आपके कंपीयरगंज के SDM, गोरखपुर बीएसए सब फोन पे हाल ले रहे हैं।
डीएम गोरखपुर मीडिया को बयान जारी कर रहे हैं।
मगर किसी में इतनी भी इंसानियत नहीं कि एक बार जाकर के हाल पूछ ले, कोई मदद कर दे!
सब जुबानी जमा खर्च!!
क्या मानवता के सवालों में भी व्यक्ति की ‘शिनाख्त’ आड़े आती है?
कौन सी शिनाख्त होगी तो आप जाएंगे?
और कौन सी होगी तो मुंह फेर जाएंगे?
@myogiadityanath@myogioffice@Dm_Gorakhpur@narendramodi@PMOIndia@CMOfficeUP
यूपी चुनाव का ताज़ा सर्वे बता रहा है कि योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बीजेपी किस गर्त में जा चुकी है।
इस ताज़ा सर्वे में अपर लिमिट में 226 और 219 का बेहद ही कम मार्जिन का फर्क है।
ये फर्क तब है जब बीजेपी दो बार से सत्ता में है और इस प्रदेश में जिस तरह से योगी आदित्यनाथ की एकतरफ़ा जयजयकार वाला सूचना का साम्राज्य है,
ऐसे में उन्हें सर्वे में पीछे दि��ाना बहुत ही मुश्किल काम है।
फिर भी अगर ये सर्वे योगी को हार के मुहाने पर ले आया है,
तो समझ लीजिए इस ज़मीनी हालात क्या हैं?
उम्मीदें जड़ से सफ़ा हैं!!
पुरुष अधिकार कार्यकर्ता बरखा त्रेहन और दीपिका नारायण भारद्वाज ने एक फिल्म के ट्रेलर का क्लिप इस झूठे दावे के साथ शेयर किया कि एक महिला, बुजुर्ग व्यक्ति को झूठे यौन उत्पीड़न मामले में फ़साने की कोशिश कर रही है. देखिए #AltNewsVideoReport
बड़ी ख़बर-
टॉप सीक्रेट की खबर का बड़ा असर।
इंस्पेक्टर सूरज सिंह लाइन हाजिर किया गया।
मां बेटे को ब्राह्मण कहकर अपमानित करने, बुरी तरह मार���ीट करने और जूते पर थूककर चटाने के आरोपी इंस्पेक्टर सूरज सिंह को आखिरकार हटाया गया।
हमने टॉप सीक्रेट पर ये भी दिखाया था कि किस तरह से ये इंस्पेक्टर 11 साल से लगातार गोरखपुर में ही बना हुआ है।
आखिरकार पुलिस की नींद टूटी और एक्शन हुआ।
हम ख़बर चलाकर भूल नहीं जाते। उसके अंजाम तक फ़ॉलो करते हैं।
रूस के सैनिकों की इतने बड़े पैमाने पर मौत!
रूस की सरकारी डाटाबेस एजेंसी Rosstat को हैक कर निकाली गई जानकारी के मुताबिक़ यूक्रेन से संघर्ष में अब तक 4 लाख 90 हज़ार सैनकिों की ��ौत की पुष्टि हो चुकी है। लापता सैनिकों, जिनमें से अधिकांश को मृतक ही मान लिया जाता है, को जोड़ लें तो ये आंकड़ा 7 लाख 20 हज़ार तक का ठहरता है। यूक्रेन और बेलारूस के हैंकिग ग्रुप्स की क्रेमलिन के डाटाबेस में सेंधमारी के आधार पर ये दावा किया गया है।
बड़ी खबर—
गोरखपुर प्रशासन ने लिया टॉप सीक्रेट की खबर का संज्ञान।
योगी आदित्यनाथ की रैली के लिए भीड़ इकट्ठा करने के खातिर गांव में भेजी गई बस ने जिस शिक्षिका उमा त्रिपाठी का पैर कुचला, उसके इंटरव्यू का प्रशासन ने लिया संज्ञान।
गोरखपुर के जिला अधिकारी दीपक मीना ने आर्थिक सहायता देने की बात कही।
ये वही शिक्षिका उमा त्रिपाठी है जो पिछले कई दिनों से जिंदगी और मौत से लड़ रही हैं।
योगी आदित्यनाथ की रैली के लिए भीड़ लाने वाली बस ने पहले से पोलियो ग्रस्त इस शिक्षिका का इस कदर बायां पैर कुचला कि उसे काटना पड़ गया।
उमा त्रिपाठी मेदांता में पड़ी हैं।
किसी ने पूछा नहीं, हाल नहीं लिया।
हमारे इंटरव्यू दिखाने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को ज़ोर शोर से उठाया था।
जिला प्रशासन को अब सुध आई है।
प्रशासन क��� चाहिए कि सबसे पहला काम ये करे कि घर से 55 किलोमीटर दूर स्कूल जाने वाली इस शिक्षिका का घर के आसपास कहीं ट्रांसफर कर दें।
मानवता तुरंत एक्शन मांगती है।
हर मुद्दे को फाइलों में उलझाने वाली नौकरशाही को इस बाबत गंभीरता से सोचना चाहिए।
@Dm_Gorakhpur @CMOfficeUP @PMOIndia
बड़ी खबर-
गोरखपुर में ब्राह्मण कहकर अपमानित करने और थूककर जूता चटवाने के मुद्दे का मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया।
मानवाधिकार ���योग ने गोरखपुर के एसएसपी से रिपोर्ट मांगी।
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ��े मानवाधिकार आयोग के सामने इस मुद्दे को उठाया था।
अमिताभ ठाकुर की शिकायत पर मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया।
अमिताभ ठाकुर ने मांग की है कि इंस्पेक्टर सूरज सिंह को तत्काल निलंबित किया जाए, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और सीसीटीवी संरक्षित किया जाए।
हैरानी की बात यह है, इतना सब होने के बाद भी इंस्पेक्टर सूरज सिंह के खिलाफ कोई एक्शन नहीं हो रहा है,
जबकि वो सारे नियम-कानून तोड़कर 11 साल से ��ोरखपुर में डटा हुआ है।
योगी आदित्यनाथ का सजातीय मोह अद्भुत है।
न भूतो न भविष्यति।
चराग लेकर ढूंढिए, तो भी ऐसा उदाहरण ढूंढे नहीं मिलेगा!!
यूपी की पूर्व IAS दिव्या मित्तल का दावा
"मुझसे कहा गया कि सब DM मस्जिद-मजार पर बुलडोजर चलवा रहे हैं तो तुम्हें क्या दिक्कत है ? मैंने मजार नहीं गिरने दी तो मेरा तबादला कर दिया गया!"
गोरखपुर में पीडीए के कार्यक्रम की सफलता का सबूत ये है कि कई अधिकारियों को इधर-से-उधर किया गया है। अब यही अधिकारी उधर-से-इधर आ जाएंगे।
अब अधिकारी भी पीड़ित हो रहे हैं, इसका मतलब पीडीए बढ़ रहा है। इसका एक मतलब ये भी निकला कि PDA में ‘A’ का अर्थ ‘अच्छे अधिकारी’ भी हो गया है।