ॐ नमः शिवाय! 🙏
भगवान शिव की आराधना, श्रद्धा, तप और भक्ति के पावन मास श्रावण के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करें तथा विश्व का कल्याण करें।
हर हर महादेव! 🚩
सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 लोकसभा में पारित।
🔹 10 साल की सजा और ₹10 करोड़ तक का जुर्माना
🔹 मामलों के त्वरित निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट
🔹 जांच के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन
निष्पक्ष परीक्षा, सुरक्षित भविष्य और युवाओं के सपनों की रक्षा के संकल्प को और मजबूती। 📚
पेपर लीक पर राजनीति करने वाला विपक्ष अब सख्त कानून के भी खिलाफ! 🗣️
जब संसद में एंटी-पेपर लीक विधेयक पेश हुआ, तो वही विपक्ष, जो कल तक पेपर लीक और युवाओं के भविष्य के नाम पर राजनीति कर रहा था, कानून आते ही विरोध और हंगामे पर उतर आया।
सवाल सीधा है: क्या विपक्ष की प्राथमिकता छात्रों का भविष्य है, या सिर्फ राजनीति? 📜
भाजपा के वरिष्ठ नेता और हर समय कार्यकर्ताओं व आमजन के लिए उपलब्ध रहने वाले नोएडा के लोकप्रिय सांसद आदरणीय @dr_maheshsharma जी से भेंट कर विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई।
आपकी आत्मीयता और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार।
अपना समूचा जीवन राष्ट्र निर्माण एवं राष्ट्र सेवा को समर्पित कर देने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ पूज्य सरसंघचालक प्रो० राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
समाज सुधार एवं देशवासियों में आत्मगौरव जगाने हेतु उनके द्वारा दिए गए योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।
विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर परिषद के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ।
स्वामी विवेकानन्द जी के आदर्शों पर चल @ABVPVoice छात्रशक्ति को संगठित कर उनमें राष्ट्र भक्ति के विचार सींचने का पुनीत कार्य कर रहा है।
चाहे आपातकाल के विरुद्ध संघर्ष करना हो या पूर्वोत्तर में घुसपैठ की समस्या हो, विद्यार्थी परिषद ने हमेशा युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के कार्यों में अग्रणी बनाया है। देश के समक्ष आने वाली हर चुनौती के सामने परिषद चट्टान की तरह अडिग रहकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने के लिए युवा पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।
#ABVPFoundationDay
आज नई दिल्ली में मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के द्वारा अमित शाह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय संरक्षक नि. गृह राज्य मंत्री मा. श्री अजय मिश्रा 'टेनी' जी से मुलाकात कर राष्ट्रीय एवं सभी प्रदेशों के समिति सौंपी।
#AmitShahYouthBrigade#AmitShah
मोदी जी के ‘संवाद से समाधान’ के मंत्र से देश की दशकों पुरानी अनेक समस्याओं का समाधान हो रहा है। इसी क्रम में आज राजस्थान–हरियाणा यमुना जल परियोजना के ऐतिहासिक समझौते से तीन दशक पुरानी जल समस्या का समाधान हुआ।
इस समझौते से दोनों राज्यों को लाभ होगा और पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ होगी। साथ ही कृषि, उद्योग और व्यापार को नई गति मिलेगी और भूजल स्तर में वृद्धि होगी।
25 जून, 1975 — जब लोकतंत्र को कांग्रेस ने कुचला!
25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र का काला दिन था। इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा इंदिरा गांधी का चुनाव अवैध ठहराए जाने के बाद सत्ता बचाने के लिए देश पर आपातकाल थोप दिया गया।
मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए, प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गई, विपक्षी नेताओं, पत्रकारों और हजारों लोकतंत्र समर्थकों को जेलों में ठूंस दिया गया। असहमति को अपराध बना दिया गया और पूरे देश को भय व दमन के साए में धकेल दिया गया।
कांग्रेस और इंदिरा गांधी की तानाशाही सोच ने लोकतंत्र को बेड़ियों में जकड़ दिया। जबरन नसबंदी, राजनीतिक गिरफ्तारियां, नागरिक स्वतंत्रताओं का हनन और बेगुनाहों की मौतें उस दौर की दर्दनाक सच्चाई थीं।
21 महीनों के संघर्ष के बाद 1977 में जनता ने जवाब दिया और लोकतंत्र की पुनर्स्थापना हुई।
11 जुलाई 2024 को भारत सरकार ने 25 जून को “संविधान हत्या दिवस” घोषित किया, ताकि लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लाखों सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जा सके।
देखिए, आपातकाल के उस दौर को याद करता ये वीडियो… #SamvidhanHatyaDiwas
12 साल: सेवा, संकल्प और समृद्धि का बेमिसाल सफर!🇮🇳
बुनियादी सुविधाओं—घर, पानी, स्वास्थ्य, आवास और स्वच्छ ऊर्जा से शुरू हुई विकास की यह कहानी आज करोड़ों भारतीयों की समृद्धि का आधार बन चुकी है।
यह सफर केवल सरकारी योजनाओं का नहीं, बल्कि आम नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव, नए अवसरों और एक आत्मनिर्भर भारत के उदय का प्रतीक है।
#12YearsOfSeva
माननीय श्री @narendramodi जी ने आज के ही दिन तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।
मोदी जी के नेतृत्व में इन 12 वर्षों में देश ने पहली बार गरीब कल्याण और अभूतपूर्व विकास को समांतर रूप से चरितार्थ होते देखा है।
चाहे 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन देना हो या देशभर में 90 से अधिक एयरपोर्ट और 140 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें शुरू करनी हों; चाहे 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के घर देने हों या 1.45 लाख किलोमीटर सड़कें और 3000 किमी आधुनिक एक्सप्रेसवे बनाने हों; चाहे 50 करोड़ लोगों को ₹5 लाख का स्वास्थ्य बीमा और 10 करोड़ से अधिक परिवारों को गैस कनेक्शन देने हों या भारत को दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाना हो; मोदी जी ने अपने अथक परिश्रम से इन 12 वर्षों में एक भी दिन अवकाश लिए बिना देश और देशवासियों की सेवा की है। जब नेतृत्व की नीयत साफ हो, लक्ष्य राष्ट्रहित हो और समर्पण पूर्ण हो, तभी ऐसे परिवर्तन संभव होते हैं।
#12YearsOfSeva
गरीब कल्याण मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार ने #12YearsOfGaribKalyan में अन्न योजना, PM आवास, जन-धन, मुद्रा लोन, PM स्वनिधि जैसी कल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों नागरिकों को बैंकिंग सुविधा, वित्तीय सुरक्षा और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा है।
बुनियादी सुविधाओं, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर जीवन स्तर के जरिए देश के गरीबों को आर्थिक मुख्यधारा से जोड़कर ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव का निर्माण किया जा रहा है।
बड़ी खबर!
TMC सांसद शताब्दी रॉय के घर पहुंचे मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी।
लगभग 20-22 TMC सांसद एनडीए का समर्थन कर सकते हैं।
लोकसभा में NDA की ताकत बढ़कर लगभग 315 हो सकती है।