मध्यप्रदेश के इंदौर में सड़क किनारे अवैध निर्माण कर फर्नीचर बेच रहे दुकानदारों को हटाने पहुँची नगर निगम की टीम की कुछ कारोबारियों के साथ बहस हो गई। जिसके बाद एक युवक को CSP ने चांटा जड़ दिया जबकि एसडीएम लात मारते हुए कैमरे में कैद हुए। #MadhyaPradesh#Indore
"लड़कियों को मोबाइल नहीं देना चाहिए। लड़कियाँ मोबाइल पर घंटों बात करती हैं और लड़कों के साथ भाग जाती हैं।"
यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मीना कुमारी का शर्मनाक बयान।
#UttarPradesh#MeenaKumari
वैष्णो देवी मंदिर के पास एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दूर तक दिख रही हैं लपटें। आग जहाँ पर लगी है, वहाँ से प्राकृतिक गुफा की दूरी मात्र 100 मीटर बताई जा रही है।
#VaishnoDevi
उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के SRN अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर में हुए गैंगरेप की पीड़िता ने दम तोड़ा।
भाई को लिखकर बताया - "डॉक्टर अच्छे नहीं हैं, मेरे साथ गंदा काम किया।"
#Prayagraj#UttarPradesh
उत्तरप्रदेश के आगरा में पारस हॉस्पिटल में मरीजों की ऑक्सीजन बंद करके पांच मिनट का किया गया मॉकड्रिल। जिससे 22 मरीजों की हुई मौत। डॉक्टर ने वीडियो में अपनी घिनौनी करतूत कबूल कर ली है।
#Agra#UttarPradesh
पड़ोसी देश पाकिस्तान में आज बड़ा रेल हादसा हुआ है। पाकिस्तान के घोटकी में रेती और डहारकी रेलवे स्टेशनों के बीच सर सैयद एक्सप्रेस ट्रेन, मिल्लत एक्सप्रेस से टकरा गई। इस हादसे में अबतक 50 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। #Pakistan#TrainAccident
उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिला जेल में भारी बवाल। सजायाफ्ता कैदी वागीश मिश्र की मौत के बाद भड़के साथी कैदी। कैदियों ने जेल अस्पताल में लगाई आग। जेल में फायरिंग की भी खबर।
#Jaunpur#UttarPradesh
"जिन्हें महंगाई राष्ट्रीय आपदा लग रही है वह खाना-पीना छोड़ दें, पेट्रोल-डीजल का उपयोग बंद कर दें।"
महंगाई के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल का विवादित बयान।
#Chhattisgarh#महंगाई#PriceRise
मध्यप्रदेश के सभी 3 हजार जूनियर डाक्टरों ने दिया सामूहिक इस्तीफा। अपनी माँगों को लेकर बीते 4 दिन से हड़ताल पर थे। सरकार से लिखित आश्वासन की मांग कर रहे थे।
#MadhyaPradesh#CoronaWarrior
गौतम गंभीर फॉउंडेशन दोषी करार :
ड्रग कंट्रोलर ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया -
"उनकी जाँच में गौतम गंभीर फाउंडेशन को, कोविड की दवाई FabiFlu की अनाधिकृत रूप से जमाखोरी और वितरण का दोषी पाया गया है।"
#GautamGambhir#DelhiHighCourt
#SwapanDasgupta राज्यसभा सांसद रहते हुए पश्चिम बंगाल में विधायक का चुनाव लड़ने के लिए उतरे। नियमों की दुहाई दिए जाने पर इस्तीफ़ा दिया और विधायक का चुनाव हार गए। आज राष्ट्रपति ने उन्हें फिर से बचे हुए कार्यकाल के लिए राज्यसभा मनोनीत कर दिया। मतलब जिसकी लाठी उसकी कुर्सी।
बस्तर के सिलगेर में पिछले 16 से 17 दिनों से लगातार विरोध जारी है। आदिवासी ग्रामीण कैंप के विरोध में लगातार सड़कों पर नारे लगाते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों को कैंप नहीं, उन्हें स्कूल एवं अस्पताल चाहिए। ये आदिवासी आंदोलन मीडिया को दिखाई नहीं दे रहा है।
#Bastar#Andolan
बॉलीवुड के मशहूर गायक एसपी बाला सुब्रमण्यम जी का 74 वर्ष की आयु में कोरोना से निधन हो गया। 5 अगस्त को कोरोना से संक्रमित होने के कारण अस्पताल में भर्ती थे। सलमान खान की आवाज़ कहे जाने वाले बाला सुब्रमण्यम जी ने आज दोपहर 1:04 pm पर दुनिया को अलविदा कह दिया।
#SPbalasubramanyam
उत्तरप्रदेश के मथुरा में सीएचसी में डॉक्टर साहब 15 से ज़्यादा बार कोरोना के लिए फेक सैंपल देते हुए नज़र आये। टारगेट पूरा करना है टेस्ट का इसीलिए 15 से ज़्यादा बार फेक सैंपल दिए। #mathura#UttarPradesh#coronatesting#fake
जयपुर के कनोता क्षेत्र में रहने वाले ज्वेलरी कारोबारी यशवंत सोनी ने कर्ज़ लिया था। लेकिन लॉक डाउन और बाजार में मंदी के कारण कर्ज़ वापस नहीं कर पा रहे थे।जिस वजह से कर्ज़ माफिया की प्रताड़ना से तंग आकर आज यशवंत सोनी ने परिवार सहित फाँसी लगा कर जान दे दी।
#Jaipur#Rajasthan#Sucide
उत्तरप्रदेश के जौनपुर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है जहाँ पिता पुत्र को सरेआम गोली मारी गयी है। पुत्र की मौके पर ही मौत हो गयी है। हत्यारों ने घटना का वीडियो भी बनाया। शाहगंज के भरौली गाँव का मामला।
#Jaunpur#UttarPradesh#Murder#Live
दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में भीषण आग लग गयी है। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अभी हताहतों के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। AIIMS के बाद केंद्र के अंतर्गत आने वाला दूसरा बड़ा अस्पताल है सफ़दरजंग दिल्ली में।
#SafdarJung#hospital
कंगना जी, आप जिसको जवाब दे रही हैं वो चार बार की सांसद हैं, उन्हें या किसी और को आपसे ‘नारीवाद’ सीखने की जरूरत नहीं है।
रही बात ‘सोने की’ तो वो किसी एक इंडस्ट्री की नहीं पूरे समाज की समस्या है। कुलदीप सेंगर और स्वामी चिन्मयानंद जैसे लोगों पर आपका नारीवाद क्यूँ नहीं जागा?