देखो भाई, अब तो “मास्टर स्ट्रोक” मान ही लो :
प्रभु चावला की बड़ी महत्वपूर्ण बात का इशारा समझे कि नहीं समझे?
दरअसल, इसमें एक और गहरा अर्थ छिपा है, जो शायद भारत के कई बड़े-बड़े बुद्धिजीवियों की नज़र से भी चूक गया होगा! 🥹
जैसा कि मोदीजी ने अल्बानीज़ से कहा था, 1 और 1 मिलकर 11 होते हैं. यह संयोग से क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की संख्या भी है, जो हमारे दोनों देशों का पसंदीदा खेल है.
लेकिन क्रिकेट खेलने के लिए दो टीमें चाहिए, यानी कुल 22 खिलाड़ी, फिर 2 अंपायर भी चाहिए, तो कुल संख्या हो गई 24….🤫
अब 2 × 4 कितना होता है? वही 8, जिसका ज़िक्र मोदीजी ने जकार्ता में भारत के गणतंत्र दिवस और सुबियांतो के जन्मदिन के संदर्भ में किया था—2+6 और 1+7!😝
इस तरह उन्होंने न केवल भारत के ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया के साथ संबंधों को कुशलता से मजबूत किया, बल्कि तीनों ‘इंडो-पैसिफिक’ देशों को भी आध्यात्मिक-गणितीय (metaphysically mathematical) दृष्टि से एक ऐसे लघु-बहुपक्षीय (minilateral) रणनीतिक सूत्र में जोड़ दिया, जिसकी समुद्री महत्ता (maritime magnitude) भी मापी जा सकती है😉
ऐसे संजीदा मुद्दों पर हँसना मना है 😂😂😂
प्रिय @UPPCLLKO ,
नोएडा के जिस क्षेत्र में रहता हूँ वहाँ हर थोड़ी देर पर होने वाला पावर कट और उससे बिजली के उपकरणों के ख़राब होने के ख़तरे के लिए क्या करना है आप ही बता दीजिए।
सोसाइटी में कुछ लोगों को व्यवस्था ना सुधरने का इतना भरोसा था कि उन्होंने UPS लगवा लिया अपने बिजली के उपकरणों को बचाने के लिए.. मुझे भी यही सुझाव दिया गया। मुझे लगा आपसे एक बार पूछ लूँ कि आज के इस युग में हमें UPS पर शिफ्ट कर जाना चाहिए क्या?
मैं बिजली बिल समय पर भरता हूँ तो ऐसी घटिया सर्विस का हक़दार क्यों हूँ ये भी बता दीजिएगा।
धन्यवाद
@myogiadityanath@myogioffice
राम मंदिर परिसर में चंपत राय की हुकूमत अब भी बरकरार है। दैनिक भास्कर की छानबीन में सामने आया है कि ट्रस्ट से बाहर होने के बाद भी वीआईपी पास बांटने में चंपत राय का ही सिक्का चल रहा है। मंदिर के 1800 करोड़ का फंड जिन बैंक अकाउंट में है, उन्हें भी उनके खास लोग संभाल रहे हैं।
ऐसा तब है, जब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में चढ़ावा चोरी के आरोपों के बाद चंपत राय 26 जून को महासचिव पद से इस्तीफा दे चुके हैं। 6 जुलाई को उनका इस्तीफा स्वीकार भी हो चुका है।
मामले की जांच कर रही एसआईटी की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। माना जा रहा है कि एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में चंपत राय को 'सेफ एग्जिट' दे दिया है।
https://t.co/eCCIbAbqRT
#अंतिम इच्छा
रात के करीब 3:30 बजे फोन की घंटी बजती है,
महिला... हेलो....हां जी कौन...?
एक बुजुर्ग की कपकपाती आवाज.....
बेटा मैं बाबूजी.... तुम्हारी मां की तबीयत बहुत खराब है!
शायद तुम बिजली का बिल भरना भूल गए हो,
लाइट कट गई है,
पड़ोस वाले शर्मा जी की बेटी की शादी है, तो सभी पड़ोसी शादी में गए हैं।
तुम्हारी मां की तबीयत खराब होने के कारण हम लोग नहीं जा पाए।घर में राशन भी नहीं है।
तुम कहां हो जल्दी से घर आ जाओ।
महिला:-...हेलो.... कौन बाबू जी?....
लगता है आपने कोई गलत नंबर मिला दिया है?
बुजुर्ग:- बेटा माफ करना, हर बार मेरा बेटा ही मुझे फोन करता है, इसलिए मुझे अपने बेटे का नंबर नहीं पता,।
फोन डायरेक्टरी में से ढूंढ कर एक नंबर लगाया था,
जो गलती से तुम्हें लग गया,।
महिला:- बाबूजी आप परेशान ना हो,
मैं अभी एंबुलेंस को फोन कर देती हूं, आप अपने घर का पता लिखवाइए l
बुजुर्गों ने पता लिखवाया,
महिला :- बाबूजी मैं भी जल्द ही इस पते पर आती हूं!
महिला ने एंबुलेंस को फोन किया और घर से निकल गई।
थोड़ी देर बाद एंबुलेंस से डॉक्टर का फोन आया,
हेलो मैडम ....आपने जो पता लिखवाया था, वहां पर एक बुजुर्ग दंपत्ति की लाश मिली है!
महिला भावुक हो गई, डॉक्टर साहब आप थोड़ी देर रुकिए मैं जल्दी पहुंचती हूं।
महिला वहां पहुंची, बुजुर्ग महिला सोफे पर मृत पड़ी हुई थी।
वह बूढ़ा व्यक्ति एक हाथ में मोबाइल दूसरे हाथ में फोन डायरेक्टरी लिए हुए जमीन पर मृत पड़ा था।
महिला ने अपने मोबाइल से उन बुजुर्ग दंपत्ति की कुछ तस्वीरें ली। डॉक्टर के चेक करने के बाद यह पता चला कि, इन दोनों की मृत्यु 4,5 घंटे पहले हो चुकी है।
महिला:- यह कैसे हो सकता है?... अभी कुछ देर पहले ही तो मुझसे बात हुई है,
यह देखिए मेरा मोबाइल इसमें नंबर होगा,
महिला ने अपने मोबाइल को देखा उसमें कोई नंबर नहीं था।
महिला आश्चर्यचकित हुई....
पुलिस की मदद से उसके बेटे का पता लगाया,
सुबह पड़ोसी आए,पड़ोसियों ने बताया कि कई साल से बेटा घर नहीं आया है।
वह बस हर महीने खर्चे के लिए रुपए भेज देता है। उनकी हालत देख कर लग रहा था कि दो-तीन महीने से बेटे ने पैसे नहीं भेजे हैं।
घर में कुछ राशन भी नहीं था, अपने बेटे की इज्जत छुपाने के लिए पड़ोसियों से यह सब बातें नहीं बताई थी।
महिला ने बेटे को फोन किया और घटना की जानकारी दी।
बेटे ने कहा मेरी आज बहुत जरूरी मीटिंग है, मैं नही आ सकता।
आप अंतिम संस्कार कर दो।
मैं दो-चार दिन में आकर प्रॉपर्टी का काम देख लूंगा।
महिला ने गुस्से में कहा.....
मैं तुम्हें कुछ तस्वीरें भेज रही हूं,
जिस हाल में तुम्हारे पिता की मृत्यु हुई है, वह शायद उनकी अंतिम इच्छा थी , कि वो तुमसे बात कर सके,
इस फोटो को कभी डिलीट मत करना,
यही तुम्हारा भविष्य होगा।
यह सब जानकर बहुत दुख होता है, कि जो मां बाप अपने बेटे को खून पसीना बहा कर पढ़ाते लिखाते हैं, वही औलाद एक दिन अपने बुजुर्ग माता-पिता के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं आती है।
अफसोस है ऐसी औलाद पर!
एक बुजुर्ग दंपत्ति की अंतिम इच्छा, अपने बेटे से बात करने की।....
अधूरी रह गई......... अन्तिम इच्छा.........
🙏
जहाँ भी आपको कोई बेघर बच्चा दिखे, उसकी लोकेशन और फोटो हमें सीधे DM करें या हमारे दिए गए नंबर पर WhatsApp करें, +919871119188
ध्यान रहे इसे किसी भी तरह सोशल मीडिया पर साझा न करें,ताकि उनकी सुरक्षा बनी रहे।
Wherever you see a homeless child, please send us the location and a photo via DM or to our provided WhatsApp number. +919871119188
Do not share these images or locations publicly on social media, so that their safety is not compromised.
यूपी में पूर्व ARTO ललित कुमार के लखनऊ घर पर विजिलेंस की रेड हुई जहां 20 करोड़ की ज्वेलरी मिली इसमें
13 KG सोना
9 KG चांदी है और 1 करोड़ 62 लाख कैश मिला है। 15 प्रॉपर्टियों के कागजात मिले हैं।
ये जो देश में नफरत और हिंदू-मुस्लिम का माहौल बनाया गया है जो टीवी पर दिनरात नफरती डिबेट चलती हैं उसकी आड़ में नेता और अफसर सब पैसा पीट रहे हैं और जनता को मिल रही मिलावटी खाने-पीने की चीजें, महंगाई, पेपर लीक, टूटते पुल और सड़कें, बंद होते स्कूल।
Spine Chilling Revelations by a Karswak and a close associate of Ashok Singhal!
"BJP काल में जितने भी प्रखर नेता रहे हैं, उनकी एक एक करके हत्या हो जाती है"
सरकार तो विकास के दावे कर मस्त हो जाती है, लोग भी झूम जाते हैं. देखिये कैसे फूल कर कुप्पा हो गये देवेंद्र फड़नवीस :
“इसका डिजाइन कनाडा में किया है,
इसकी विंड टेस्टिंग डेनमार्क में हुई है.
इसकी केबल टेस्टिंग ऑस्ट्रिया में हुई है. केबल्स का उत्पादन मलेशिया में हुआ है और इसमें अलग-अलग देशों से कंसलटेंट्स भी रहे हैं, जिसमें स्पेन, सिंगापुर, ताइवान हैं, ऐसे कई देशों से एक्सपर्टीज का इसमें इस्तेमाल किया है, लेकिन सबसे खुशी की बात यह है इसको बनाने वाली दोनों कंपनियां यह शुद्ध भारतीय कंपनियां है.”
इतनी बक-बक के बाद भी पुल पहली बरसात नहीं झेल पाया!
बाईस साल पहले हिमाचल प्रदेश के एक गाँव से एक पत्र रक्षा मंत्रालय के पास पहुँचा....
पत्र लिखने वाले एक स्कूल के शिक्षक थे....उन्होंने अनुरोध किया था कि यदि संभव हो तो क्या उन्हें और उनकी पत्नी को उस स्थान को देखने की अनुमति दी जा सकती है...?????
जहाँ कारगिल युद्ध में उनके पुत्र की मृत्यु हुई थी....
उनकी पहली मृत्यु की बरसी 07/07/2000 को थी, उनका कहना था कि यदि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के विरुद्ध है तो उस स्थिति में वे अपना आवेदन वापस ले लेंगे.... कोई जबरदस्ती नहीं करेंगे.....
पत्र पढ़ने वाले विभाग के अधिकारी ने सोचा कि उस शहीद के माता पिता के दौरे को प्रोयोजित करने में काफी रकम का खर्च आयेगा।
पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके दौरे की कीमत क्या है....
पत्र पाने वाले उस अधिकारी ने सोचा कि अगर विभाग तैयार नहीं होता तो इस दौरे के खर्च को वह अपने वेतन से भुगतान कर देगा.....
उसने एक आदेश जारी किया कि उस शिक्षक और उनकी पत्नी को उस स्थान पर ले जाया जाए जहाँ उनका इकलौता बेटा शहीद हुए था.....
अतः उस दिवंगत नायक के स्मरण दिवस पर बुजुर्ग दंपत्ति को सम्मान के साथ बुलाया गया....
जब उन्हें उस स्थान पर ले जाया जा रहा था जहाँ उनका पुत्र शहीद हुए था तो ड्यूटी पर मौजूद सभी लोगों ने खड़े होकर सलामी दी.....
लेकिन एक सिपाही ने उन्हें फूलों का गुच्छा दिया और झुककर उनके पैर छुए।
दोनों माँ-बाप की आँखें पोंछीं और उन्हें प्रणाम किया....
शिक्षक ने कहा: आप एक वरिष्ठ अधिकारी हैं। आप मेरे पैर क्यों छूते हो...?????
"ठीक है, सर!"
उस अधिकारी ने कहा!
"मैं यहाँ अकेला हूँ जो उस समय आपके बेटे के साथ था,जिसने आपके बेटे की वीरता को मैदान पर देखा था...
पाकिस्तानी अपने एल.एम.जी. से प्रति मिनट सैकड़ों गोलियां दाग रहे थे। हम में से पाँच जवान तीस फीट की दूरी तक आगे बढ़े....हम सब एक चट्टान के पीछे छिपे हुए थे...
मैंने कहा: " सर, मैं 'डेथ चार्ज' के लिए उनकी गोलियों के सामने जा रहा हूँ।
मैं उनके बंकर में जाकर ग्रेनेड फेंकूँगा। उसके बाद आप सब उनके बंकर पर कब्जा कर सकते हैं....
मैं उनके बंकर की ओर भागने ही वाला था, लेकिन.......
आपके बेटे ने कहा:
क्या तुम पागल हो ? "तुम्हारी पत्नी और बच्चे हैं।
"मैं अविवाहित हूँ,""मैं जाता हूँ।"
"आई विल डू द 'डेथ चार्ज' एंड यू डू द कवरिंग!"
बिना किसी हिचकिचाहट के उसने मुझसे ग्रेनेड छीन लिया और 'डेथ चार्ज" के लिए भागे.....
पाकिस्तान की ओर से
एच.एम.जी. की गोलियां बारिश हो रही थीं........
आपका बेटा उन्हें चकमा देते हुए गोलियों को अपनी छाती पर झेलते हुए पाकिस्तानी बंकर के पास पहुंचा, ग्रेनेड से पिन निकाला और उसे ठीक बंकर में फेंक दिया।
तेरह पाकिस्तानियों को मौत के घाट उतार दिया गया।
उनका हमला समाप्त हो गया और क्षेत्र हमारे नियंत्रण में आ गया।
मैंने आपके बेटे का शव उठा लिया सर!
उसे बयालीस गोलियां लगी थीं।
मैंने उसका सिर अपने हाथों में लिया।
उसी वक्त पेट के बल उठकर उसने अपनी आखिरी साँस के साथ कहा;
ये दिल मांगे मोर
"जय हिंद!"
मैंने अपने सीनियर से कहा कि वह आपके बेटे के ताबूत को आपके गाँव लाने की अनुमति दे! लेकिन उसने मना कर दिया।
मुझे इन फूलों को उनके चरणों में रखने का सौभाग्य कभी नहीं मिला!
लेकिन मुझे उन्हें आपके चरणों में रखने का सौभाग्य मिला रहा है, श्रीमान.....
शिक्षक की पत्नी अपने पल्लू के कोने में धीरे से रो रही थी, लेकिन शिक्षक नहीं रोया.......।
उस शिक्षक ने जवान से कहा कि मैंने अपने बेटे के छुट्टी पर आने पर पहनने के लिए एक शर्ट खरीदी थी !
लेकिन वो कभी घर नहीं आया और कभी आएगा भी नहीं।
सो मैं वो शर्ट वहीं रखने को ले आया हूं जहाँ पर वो शहीद हुए थे......
पर अब आप इसे क्यों नहीं पहन लेते बेटा......
कारगिल के इस नायक का नाम था कैप्टन विक्रम बत्रा।
उनके शिक्षक पिता का नाम गिरधारी लाल बत्रा है..... उनकी माता का नाम कमल कांता है...
(खैर अब माता जी की मृत्यु हो चुकी है )
मेरे प्यारे दोस्तों।, यही हमारे असली हीरो हैं,,,,,,,
जय हिन्द ,,नमन कैप्टन विक्रम बत्रा सर को....Read News
मोदी जी जकार्ता इंडोनेशिया में -
"पिछले साल भारत ने गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया"
26 जनवरी के कार्यक्रम मेरे मित्र ( इंडोनेशिया के राष्ट्रपति) भी शामिल हुए।
26 जनवरी = 2+6 = 8
मेरे मित्र का बर्थडे 17 को,
17th= 1+7 = 8
है कोई इस बात का सेंस?
कौन लिख रहा है भाषण?
बड़ी ख़बर
ओड़िसा के पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष शशांक शेखर साहू खुल कर आए मैदान में
सरकार से कहा, अभी रोको E20 पेट्रोल को, बहुत समस्या आ रही है
उम्मीद है देश के दूसरे एसोसिएशन के अध्यक्षों का भी ज़मीर जागेगा और हिम्मत आएगी
VC : ANI
अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक बर्फ का शिवलिंग पूरी तरह पिघला। 3 जुलाई को यात्रा शुरू हुई और 7 जुलाई को बर्फानी बाबा पूरी तरह अंतर्ध्यान हो गए।
>23 मई को BSF जवानों ने जो तस्वीर जारी की, उसमें शिवलिंग का आकार 7 फुट था
>29 जून को पहली पूजा के दिन 5 फुट ऊंचाई थी
>6 जुलाई की तस्वीर में हिमलिंग करीब 90% गायब हुए
>7 जुलाई को पूरी तरह अंतर्ध्यान हो गए
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (न्यास) की एक बैठक आज न्यास के अध्यक्ष पूज्य नृत्य गोपाल दास जी महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के पश्चात जारी वक्तव्य
A meeting of the Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra (Trust) was held today under the chairmanship of the Trust’s President, Pujya Nritya Gopal Dasji Maharaj. The following statement was issued after the meeting.