युवाओं में पसर रही मायूसी और समाज में जड़ें जमा रही घृणा की राजनीति के अंधेरे के बीच से @yadavtejashwi जी की तरक़्क़ी, नौकरी और अमन-चैन की राजनीति बिहार ही नहीं, देशभर के युवाओं के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर उभरी है।
आग लगाना आसान है, बना बनाया बिगाड़ना आसान है पर सृजन करना मुश्किल है, धीरे धीरे आशियाना खड़ा करना मुश्किल है, #तेजस्वी यादव जी भविष्य बनाने का, सबके सपनों को सजाने का मुश्किल काम कर रहे हैं, सभी वर्गों को जोड़ रहे हैं, घृणा की राजनीति को हरा रहे हैं।
बिहार का युवा वर्ग भी पूरी मजबूती से तेजस्वी यादव जी के साथ खड़ा है। #जनविश्वास_महारैली में युवाओं ने अपनी अतुलनीय भागीदारी से बिहार की समस्त जनता को आश्वस्त कर दिया है कि वे ध्यान भटकाऊ मुद्दे से भटकेंगे नहीं और राज्य में #तेजस्वी_सरकार बनाकर ही मानेंगे।
जब तक आपलोग कोर्ट से वंशावली नही बनवाओगे , तब तक हमलोग मानबे नही करेंगे कि आप #ModiKaPariwar हो ।
कुछ दिन बाद कहोगे की "हम अंबानी के छोटका लइका के बेटा है"
ऐसा कहने से थोड़े न हो जाएगा ।
#I_Love_You_Laluji
प्रिय बिहारवासियों,
कल पटना के गांधी मैदान में जन विश्वास रैली के जरिए मुहब्बतों और उम्मीदों का जन सैलाब लाकर आपने एक नया इतिहास रच डाला। ऐसा लगा मानो पूरा बिहार ही गांधी मैदान में उपस्थित होकर नए बिहार का नया अध्याय लिखने को समर्पित और आतुर हो।
22 फरवरी को ही पटना के गांधी मैदान में रैली करने का निर्णय लिया गया। मात्र 8-9 दिनों की तैयारी, खराब मौसम तथा 15 घंटों की लगातार बारिश के बावजूद भी आपने पूर्व के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर नया इतिहास लिख डाला। मैदान में जितनी संख्या थी उतनी ही बाहर सड़कों और जाम में फँसी गाड़ियों में थी। इतने कम समय में इतनी बड़ी रैली का आयोजन अद्भुत, आश्चर्यजनक, अद्वितीय और अकल्पनीय है।
बिहार के बदलाव की इस यात्रा में भागी बनने के लिए आप सभी का हृदय से कोटि-कोटि आभार प्रकट करता हूँ । मैं आप सभी को वचन देता हूँ कि बिहार के हर घर में नौकरी, रोजगार, अधिकार और विकास का सूरज पंहुचा कर ही दम लूँगा। कल गांधी मैदान से भरोसे और प्रगति जो नया सूर्योदय हुआ है वो बिहार के विकास की नई पटकथा लिखेगा।
कल की तारीख़ को भविष्य का बिहार हमेशा याद रखेगा, एक नया क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए, हर एक बिहारवासी की उम्मीद को सच में परिवर्तित करने के लिए। हर धर्म-जाति, हर वर्ग, हर समुदाय, किसान, मज़दूर,नौजवान एवं बुजुर्ग जिस तरह से कंधे से कंधा मिलाकर हमारे साथ चल पड़े हैं, वो नए बिहार की नींव रखने में अहम योगदान देंगे।
जन विश्वास महारैली को आपने जन तीर्थ रैली में तब्दील कर दिया। इस रैली को असाधारण, अकाल्पनिक और अलौकिक रूप से सफल बनाने के लिए सभी का ह्रदय से पुन: बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ। अब जन विश्वास से ही जन विकास होगा। #TejashwiYadav #Bihar
आपका अपना,
तेजस्वी यादव
कल आसान/सहज ग्राह्य लोक भाषा में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष @laluprasadrjd जी ने उत्तर के हिस्सों की परंपरा का ज़िक्र किया कि माता पिता के मृत्यु के पश्चात् पुत्र सर मुंडवाते है।विरोध करना है तो इस परंपरा का करिए “गोल पोस्ट” बदलने से कुछ हासिल नहीं होगा। #I_Love_You_Laluji
जय हिन्द
हम तो पहले से ही कह रहे थे कि अपराधी और बलात्कारी ही मोदी का परिवार है।
चलो देर से ही सही सच देश के सामने तो आ रहा है।
#I_Love_You_Laluji आपने मोदी की पोल खोल दी।
कम संसाधन में अधिक कार्य करने वाली RJD के समर्थकों ने दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दम्भ भरने वालों को खदेड़ दिया है। ट्विटर पर टॉप ट्रेंड कर रहा है- #I_Love_You_Laluji!
दौर बदल चुका है, और हाँ ये भाड़े के 2₹ वाले ट्रोल नहीं है। वैचारिक सेना का कमाल है। #TejashwiYadav#RJD
जाति आधारित गणना से प्राप्त तथ्यात्मक व वैज्ञानिक आँकड़ों के आधार पर ही लोगों की सामाजिक आर्थिक स्थिति के बारे में पता चलेगा तथा उसके अनुसार बजट आवंटन और सटीक जनकल्याणकारी योजनाएँ बनायी जा सकेगी।
बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत विभिन्न संस्थानों में 5 वर्षों से अधिक अवधि से लगातार अनधिकृत रूप से अनुपस्थित 80 से अधिक डॉक्टरों को कल कैबिनेट ने बर्खास्त किया।
ऐसे बाकी बचे सैंकड़ों डॉक्टरों पर भी हमारी कारवाई जारी है। कर्तव्य में कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।