पूछते हो, कैसे पुकारें वैसे ही पुकारो, जैसे अनन्य आश्रित मातृपरायण बच्चा पूरे विश्वास से माँ को पुकारता है। पुकारना तो आप जानते हो, परन्तु विश्वास नहीं करते, इसीसे नहीं पुकार पाते।................
हे राधिके !
जिन श्री कृष्ण की आराधना कठिन है, आपने उनकी आराधना करके आपने निश्छल प्रेम से उन्हें वश में कर लिया। श्री कृष्ण की आराधना करके आप विश्व में श्री राधा नाम से विख्यात है। हे कृष्ण स्वरूपे ! हे राधिके !आप मुझ शरणागत को श्री हरि का प्रेम प्रदान करो।
श्रीवृषभानु कुंवरी के करूँ, चरण कमल को ध्यान। जाके सुमिरत ही मिले, प्रेम रूप भगवान्
मैं नित्य ही श्रीवृषभानु कुंवरी के चरणों का ध्यान की जिनके चरणों का ध्यान करने से प्रेम रूपी भगवान मिलते हैं...............#radhe#Sanatani#GoodMorning 🥰🥰🥰🥰🥰🥰