वायरल ऑडियो देखिए!!
क्या "बुलंदशहर में सिपाही सुधीर की आत्महत्या के मामले में थाना प्रभारी और एक सिपाही को सिर्फ लाइन हाजिर किया गया है। सवाल यह है कि जब मृतक ने कथित तौर पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे, तो क्या केवल लाइन हाजिर करना पर्याप्त कार्रवाई है? निष्पक्ष जांच के लिए क्या संबंधित अधिकारियों को निलंबित नहीं किया जाना चाहिए?" @Uppolice@dgpup@CMOfficeUP@digrangemeerut #Bulandshahr
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का प्रस्तावित कार्यक्रम
📍 17 जुलाई – गाज़ियाबाद, शामली एवं बिजनौर
📍 18 जुलाई – अमरोहा, बुलंदशहर एवं संभल
आजाद अधिकार सेना की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में प्रस्तावित भ्रमण पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
हम आशा करते हैं कि इस दौरे के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी आमजन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था, अवैध खनन, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, शिक्षा व्यवस्था, किसानों एवं युवाओं की समस्याओं, तथा राजस्व एवं पुलिस प्रशासन में व्याप्त अनियमितताओं-की निष्पक्ष समीक्षा करेंगे और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देंगे।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता सुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही और भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन की अपेक्षा रखती है। हमें विश्वास है कि माननीय मुख्यमंत्री जी का यह भ्रमण जनसमस्याओं के समाधान तथा प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक उत्तरदायी बनाने की दिशा में सार्थक सिद्ध होगा।
देवेन्द्र सिंह राणा
राष्ट्रीय संगठन मंत्री, आजाद अधिकार सेना
9759632359
@UPGovt@myogiadityanath@myogioffice@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@dgpup
बुलन्दशहर के थाना नरसेना में पुलिस दुरुपयोग के गंभीर आरोप!
आज़ाद अधिकार सेना ने पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश को शिकायत भेजकर थानाध्यक्ष उप निरीक्षक राम किशोर गौतम, मसूर पुत्र सईद एवं प्रधान पति ताज खाँ के विरुद्ध महिलाओं से कथित अभद्रता, घर में तोड़-फोड़, ₹5 लाख की कथित जबरन वसूली और धमकी के मामले में निष्पक्ष जांच व कठोर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत की प्रति मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव (गृह), उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग, एडीजी मेरठ जोन, डीआईजी मेरठ रेंज, एसएसपी व डीएम बुलन्दशहर को भी भेजी गई है।
देवेन्द्र सिंह राणा
राष्ट्रीय संगठन मंत्री
आज़ाद अधिकार सेना
9759632359
#Bulandshahr #UttarPradesh #HumanRights #PoliceAccountability #AzadAdhikarSena
@dgpup@UPGovt@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@adgzonemeerut@digrangemeerut@bulandshahrpol@dmbulandshahr
डीएम/एसएसपी बुलन्दशहर, कृपया ध्यान दें।
भीषण बिजली संकट
बुगरासी डिवीजन के 33/11 केवी दौलतपुर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में पिछले 12 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी, बारिश और उमस के बीच बच्चे, बुजुर्ग, बीमार व्यक्ति तथा पशु-पक्षी तक पेयजल के लिए परेशान हैं।
दुर्भाग्यपूर्ण है कि संबंधित अधिकारी-कर्मचारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं और उपकेंद्र भी बंद बताया जा रहा है।
हम मांग करते हैं कि उच्च अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर बिजली आपूर्ति बहाल कराएं, अन्यथा ग्रामीण पुनः धरना-प्रदर्शन करेंगे।
#BijliSankat #Bugrasi #Bulandshahr #Daulatpur #AzadAdhikarSena
@ChairmanUppcl@UPPCLLKO@pvvnlbulandshr@PVVNLHQ@mduppcl@MdPvvnl@aksharmaBharat@AKSharmaOffice@UPGovt@CMOfficeUP
मेरठ कलक्ट्रेट में ललिता गौतम हत्याकांड में न्याय की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज एवं वायरल वीडियो में एक अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार के मामले में आजाद अधिकार सेना ने उच्चस्तरीय, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। लोकतांत्रिक अधिकारों एवं कानून के शासन की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
#Meerut #LalitaGautam #Justice #UttarPradesh #Police #HumanRights #AzadAdhikarSena
@UPGovt@dgpup@ChiefSecyUP@CMOfficeUP@adgzonemeerut@digrangemeerut@Uppolice
पारदर्शी, उत्तरदायी और संवेदनशील शासन के माध्यम से जन-आकांक्षाओं की पूर्ति हेतु डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने आज @GorakhnathMndr परिसर में आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके शीघ्र निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
बुलंदशहर
बुगरासी डिवीजन (बुलंदशहर) क्षेत्र में भीषण बिजली संकट के विरोध में दौलतपुर विद्युत केंद्र थाना क्षेत्र नरसेना पर ग्रामीणों का विशाल धरना-प्रदर्शन लगभग 200/300 जारी है।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री देवेंद्र सिंह राणा 26/06/2026 रात्रि 10:00 बजे धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ आंदोलन में शामिल हो रहे हैं।
हम मांग करते हैं कि संबंधित उच्च अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचें, बिजली आपूर्ति सुचारु कराएं तथा इस समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करें।
संपर्क: 9759632359
#BijliSankat #Bugrasi #Bulandshahr #Daulatpur #AzadAdhikarSena #ElectricityCrisis #UttarPradesh
@dmbulandshahr@bulandshahrpol@Uppolice@ChairmanUppcl@UPPCLLKO@mduppcl@MdPvvnl@pvvnlbulandshr@PVVNLHQ@pvvnl@UPGovt@ChiefSecyUP@CMOfficeUP@dgpup@Rajeevkrishna69
चहुंमुखी विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ 'नया उत्तर प्रदेश' प्रगति और समृद्धि के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है...
लखनऊ में अग्नि दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया एवं किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय पहुंचकर इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में घायल हुए लोगों एवं उनके परिजनों से भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना व चिकित्सकों से घायलों के उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
सभी घायलों का समुचित उपचार कुशल चिकित्सकों के नेतृत्व में शीर्ष प्राथमिकता पर किया जा रहा है।
इस हृदय विदारक दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं हो सकता। @UPGovt सभी पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
इस दुर्घटना में असमय काल-कवलित हुए लोगों के परिजनों को तत्काल ₹05-05 लाख और गंभीर रूप से घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
प्रेस नोट
आज़ाद अधिकार सेना
दिनांक: 23 जून 2026
स्थान: ऊँचागांव, जनपद बुलन्दशहर
रघुनाथपुर क्षेत्र में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन से किसानों की जान को खतरा, आज़ाद अधिकार सेना ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित उच्चाधिकारियों से जांच की मांग की
आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री देवेन्द्र सिंह राणा ने जनपद बुलन्दशहर के विकास खंड ऊँचागांव अंतर्गत ग्राम रघुनाथपुर, थाना नरसेना क्षेत्र में संचालित अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन के संबंध में जिलाधिकारी बुलन्दशहर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर सहित विभिन्न उच्च प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को शिकायत प्रेषित कर निष्पक्ष जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में कहा गया है कि क्षेत्र में रात्रि के समय बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों एवं अन्य भारी वाहनों द्वारा खनिज सामग्री का परिवहन किया जा रहा है, जिससे किसानों एवं ग्रामीणों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। आरोप है कि तेज गति से संचालित ये वाहन कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
श्री राणा ने बताया कि दिनांक 22-23 जून 2026 की रात्रि में एक किसान अपने खेत से सिंचाई कर घर लौट रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह और उसका बच्चा बाल-बाल बच गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय एवं आक्रोश व्याप्त है।
आज़ाद अधिकार सेना का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के कारण किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं, ग्रामीण सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं तथा आमजन की जान-माल को लगातार खतरा बना हुआ है। संगठन ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
संगठन द्वारा इस संबंध में जिलाधिकारी बुलन्दशहर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर, मंडलायुक्त मेरठ, अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र, जिला खनन अधिकारी बुलन्दशहर, उप जिलाधिकारी स्याना तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को भी शिकायत प्रेषित की गई है।
आज़ाद अधिकार सेना ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध खनन एवं परिवहन पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा दोषियों एवं उनके संरक्षणदाताओं के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मीडिया संपर्क सूत्र
देवेन्द्र सिंह राणा
राष्ट्रीय संगठन मंत्री
आज़ाद अधिकार सेना
मोबाइल: 9759632359
@UPGovt@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@dgpup@Rajeevkrishna69@adgzonemeerut@digrangemeerut@dmbulandshahr@bulandshahrpol
यूपी: बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र में किशोरी अपहरण मामले में आज शाम फिर शुरू हुआ धरना
कल भी देर रात तक थाने में हुआ था धरना प्रदर्शन और हंगामा
नरसेना के रघुनाथपुर से 2 जून को अगवा किशोरी अब तक लापता
6 नामजद आरोपियों पर केस, पुलिस पर साठगांठ का आरोप
जिला पंचायत प्रतिनिधि राफे खान ग्रामीणों संग थाने में धरने पर बैठे
बीती रात 3 बजे तक चला था धरना, एसपी सिटी ने शुक्रवार शाम 5 बजे तक बरामदगी का दिया था भरोसा
समय सीमा बीतने पर ग्रामीणों का फिर हंगामा, थाने का घेराव
@uppolice@digrangemeerut
Bulandshahr, Uttar Pradesh: On the ongoing conflict in West Asia, former Bihar Governor Arif Mohammed Khan says, "No, it’s not about my perspective; you should listen to the experts. See, this should be viewed not just from India’s standpoint. Today, the world is called a 'global village,' meaning it has become like one community. When the world was divided, if something happened in one region, others might not even know. Now that it has become like a single village, and this realization has been demonstrated, especially during COVID..."
माननीय राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खां ने कहा, "मेंस टी-20 क्रिकेट विश्व कप, 2026 जीतने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई। यह जीत हमारे खिलाड़ियों के लगन, अनुशासन, कठिन परिश्रम और टीम भावना का परिणाम है। उनकी इस उपलब्धि से भारत गौरवान्वित हुआ है। भविष्य के टूर्नामेंट्स के लिए भारतीय टीम को असीम शुभकामनाएं।"
#ICCWomensWorldCup2025 के फाइनल मुकाबले में हमारी महिला टीम ने शानदार खेल भावना और दमदार प्रदर्शन का परिचय देते हुए दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर ‘विश्व कप’ अपने नाम किया। 🇮🇳
यह ऐतिहासिक जीत न केवल क्रिकेट प्रेमियों बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।
आप सभी खिलाड़ियों का समर्पण, संघर्ष और टीम भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।
इस अद्वितीय उपलब्धि पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं। 🌟
#final #WWC #WC #ICC #BCCI #INDvsSA #WomenInBlue #ICCWomensWorldCup #WomenInBlue #TeamIndia #INDvsSA #Cricket #BCCI
आज लोकप्रिय ज़िला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अंतुल तेवतिया जी के साथ उनके आवास पर और साथ में बड़े भाई जिला पंचायत सदस्य राफे खान जी।
@DrAntulTeotia@rafekhan007#Bulandshahr