वोट चोरी का एक और कारनामा
यूपी की वोटर लिस्ट में 16.18 लाख आवेदनों का ब्यौरा गायब
द रिपोर्टर्स कलेक्टिव की रिपोर्ट ने उठाए गंभीर सवाल
खबर के अनुसार, SIR के बाद यूपी की वोटर लिस्ट में शामिल किए गए 16.18 लाख वोटर के आवेदनों की सूची और विवरण आयोग की वेबसाइट पर मौजूद नहीं हैं।
यह कानून का साफ उल्लंघन है। आयोग ने नये जुड़े 16.18 लाख वोटर्स की पहचान छिपाई है।
चुनाव आयोग ने यूपी की वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए 71.38 लाख आवेदनों का विवरण सार्वजनिक किया
लेकिन अंतिम सूची में 84.30 लाख मतदाता जोड़ दिए, ये 12.92 लाख अतिरिक्त लोग कहां से आए?
रिपोर्टर आयुषी कर को पड़ताल में आयोग की एक प्रेस विज्ञप्ति मिली, जिसमें ड्राफ़्ट सूची जारी होने से पहले 16.18 लाख अतिरिक्त आवेदनों का ज़िक्र था। लेकिन इनके नाम और विवरण सार्वजनिक नहीं किए गए।
ये किस विधानसभा और किस बूथ के आवेदन थे? इनकी जांच कैसे हुई? इसका मिलान कैसे होगा?
रिपोर्टर ने जवाब मांगा तो यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले - “हम आपकी शंकाएं सुलझाने के लिए कंसल्टेंसी सेवाएं नहीं देते।”
चुनाव आयोग अपने को देश का मालिक समझ बैठा है। उसे लगता है कि वह किसी सवाल का जवाब देने के लिए बाध्य नहीं है। क्योंकि वह जनता के लिए नहीं, पार्टी के लिए काम कर रहा है।
उत्तर प्रदेश –
जिला सुल्तानपुर की पुलिस आधी रात को दीवार फांदकर अवधी गायक संजय यदुवंशी के घर घुस गई। SHO कह रहे थे कि संजय चाहिए तुरंत।
संजय ने फेसबुक पर पुलिस से पूछा है...
> संजय किसलिए चाहिए आपको?
> क्या संजय के खिलाफ कोई गिरफ्तारी का वारेंट है?
> क्या संजय ने कोई हत्या की है?
> क्या संजय ने कोई अपहरण किया है?
#Delhi SIR: 24 विधानसभा सीटों के ड्राफ़्ट लिस्ट में मतदाताओं की संख्या 2025 में वोट डालने वालों की संख्या से भी कम है.
क्या #SIR ने पिछले साल वोट देने वाले असली वोटरों के नाम हटा दिए हैं, या 2025 के चुनाव में लाखों ऐसे नाम थे जो नहीं होने चाहिए थे?
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में जनपद एटा के अलीगंज स्थित 'श्री गंगा सहाय शाक्य मिनी फ्लोर मिल' का जॉर्डन की कंपनी के साथ निर्यात हेतु एमओयू होना हमारे स्थानीय उद्यमियों और महिला सशक्तिकरण के लिए गौरव का क्षण है।
@CMOfficeUP @CommissionerAligarh
@InfoDeptUP
ग़ज़ब का कॉम्बिनेशन चुना है यूपी कांग्रेस ने।
दलित- यूपी प्रभारी
ब्राह्मण- प्रदेश अध्यक्ष
मुसलमान- कार्यकारी अध्यक्ष
साल 1985 तक यही कॉम्बिनेशन कांग्रेस का यूपी में ट्रंप कार्ड हुआ करता था,
जब कांग्रेस ने आखिरी बार 250 का आँकड़ा पार किया था और सरकार बनाई थी!!
पर इस बीच गोमती में बहुत पानी बह चुका है!!
बंगाल SIR: सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि इलेक्शन रिज़ल्ट के बाद मतदाता सूची से हटाए गए 27 लाख लोगों में से केवल 7 लाख ने ही पुनः शामिल होने के लिए अपील दायर की. चुनाव आयोग के आंकड़े बताते हैं कि ये गलत है. असली आंकड़ा 22 लाख से ज़्यादा है.
प्रेमानंद जी महाराज के वृंदावन आश्रम में आखिर क्या हो रहा है? पहले एक शिष्य ने बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। अब दूसरा शिष्य पिछले 3 महीने से लापता है, जिसकी बरामदगी के लिए फैमिली वाले आश्रम के बाहर धरने पर बैठे हैं। आश्रम के जिम्मेदार लोगों को सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
🚨 गांधी जयंती पर उमा भारती का गोडसे-भक्तों को करारा जवाब! 💥
“नाथूराम का पाप ‘आतंकवाद’ शब्द से भी बड़ा है…
उसने गांधी के सपनों की हत्या की।” 🙏
गोडसे नहीं, गांधी चाहिए। 🇮🇳
बिहार शराब मुक्त राज्य है। उसी बिहार में शराब तस्करी हो रही थी। पोल तब खुली, जब एक ट्रक पलटा और उसके अंदर रखी शराब की पेटियां सड़क पर बिखर गईं। ड्राई स्टेट में शराब लूटने के लिए मारामारी मच गई। वीडियो में देखिए...
इंडियन एक्सप्रेस की इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट का अब तक का सबसे बड़ा असर.
चुनाव आयोग ने SIR पूरा कर चुके 20 राज्यों और UTs में छूटे हुए वोटरों को वापस मतदाता सूची में शामिल करने के लिए स्पेशल ड्राइव के निर्देश दिए हैं.
ये कदम The Indian Express की रितिका चोपड़ा की इन्वेस्टिगेशन के 10 दिन बाद आया है. इस रिपोर्ट में SIR के दौरान वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों और फॉर्म-6 में जोड़े गए नए सवालों को लेकर अहम जानकारी सामने आई थी.
रीतिका चोपड़ा से समझिए इस फैसले का क्या मतलब है.
ये है मेरा इंडिया
दिल्ली में 12 साल बाद बारापुला फ्लाई ओवर का फेज 3 खुला है. दो दिन बाद पता चला कि डिज़ाइन ठीक नहीं है. TOI के मुताबिक़ अब बैरिकेड और कोन लगाकर ट्रैफ़िक ठीक करने की कोशिश की जाएगी. इस फेज के चलते INA से मयूर विहार की दूरी 15 मिनट में तय होनी थी लेकिन पुल खुलने के बाद ज़्यादा समय लग रहा है.