सच्चिदानन्दरूपाय विश्वोत्पत्यादिहेतवे।
तापत्रयविनाशाय श्रीकृष्णाय वयं नमः॥
सच्चिदानंद रूप, धर्म संस्थापक, भक्ति, ज्ञान और कर्मयोग के परम प्रेरणास्रोत भगवान ��्रीकृष्ण के प्राकट्य पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरित होकर हम ‘श्रीकृष्ण पाथेय’ के माध्यम से उनकी मध्यप्रदेश यात्रा से जुड़े पावन स्थलों और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने तथा गुरु सांदीपनि की ज्ञान परंपरा से प्रेरित सांदीपनि विद्यालयों के माध्यम से भावी पीढ़ी को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्��� शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
आइए, भगवान श्रीकृष्ण के कर्मयोग के संदेश को आत्मसात कर समृद्ध एवं विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में सहभागी बनें।
जय श्रीकृष्ण...
मोदक प्र��य मुद मंगल दाता।
विद्या वारिधि बुद्धि विधाता।।
नागदा स्थित श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में विराजमान भगवान गणेश जी की कृपा समस्त नागरिकों पर बनी रहे, सभी के जीवन में सुख-समृद्धि आए; सबका मंगल व कल्याण हो, यही प्रार्थना है।
भुवो भरावतारकं भवाब्धिकर्णधारकं
यशोमतीकिशोरकं नमामि चित्तचोरकम्।
दृगन्तकान्तभङ्गिनं सदासदालसङ्गिनं
दिने दिने नवं नवं नमामि नन्दसम्भवम्॥
इस्कॉन मंदिर, भोपाल में विराजे भगवान श्रीकृष्ण और श्री राधा रानी की कृपा हम सभी पर बनी रहे, सबका मंगल और कल्याण हो; यही प्रार्थना है।