सुप्रीम कोर्ट में CJI बी.आर. गवई पर हमला न्याय की गरिमा पर चोट है।
ऐसे कृत्य करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए —
क्योंकि न्यायपालिका पर हमला, भारत के संविधान पर हमला है। 🇮🇳
#CJI#SupremeCourt#Justice#देशद्रोह#India
2025 में भी अगर गांधी जी प्रासंगिक हैं… तो समझ लो कि सच और अहिंसा कभी पुराने नहीं होते।"
"Bapu सिर्फ इतिहास नहीं… हमारी सोच का भविष्य भी हैं।"
#Inspiration#TruthNeverDies#GandhiJayanti
नेपाल हमारे अपने पड़ोसी भाई-बहनों का देश है। 🙏 हम सबको मिलकर उनके लिए दुआ करनी चाहिए कि हालात जल्दी सामान्य हों और सरकार व जनता मिलकर एक ऐसा रास्ता चुनें, जिसमें सबकी भलाई हो। 🌿
👉 बदलाव ज़रूरी है, लेकिन बदलाव का तरीका भी उतना ही अहम है।
नेपाल में चल रहे प्रदर्शन हमें एक गहरी सच्चाई दिखाते हैं – जब जनता की आवाज़ को नज़रअंदाज़ किया जाता है, तो वह सड़कों पर उतरकर अपना हक़ माँगती है।✊लेकिन यह भी ज़रूरी है कि हम समझें –शांति और संवाद ही असली समाधान है। हिंसा से कभी भी किसी देश को स्थायी रास्ता नहींमिलता#NepalProtest
किसी भर्ती के पूर्व सरकार द्वारा संबंधित पद हेतु जो भी योग्यता निर्धारित की जाती है उसको पूर्ण करने वाले अभ्यर्थी ही भर्ती किये जाते हैं ।प्रदेश सरकार द्वारा समय समय पर शिक्षकों की भर्ती हेतु जो भी योग्यता निर्धारित की गई उसको पूरा करने पर ही शिक्षक भर्ती हुए हैं
जैसे हाईस्कूल बीटीसी,इण्टर बीटीसी,स्नातक बीटीसी/बिशिष्ट बीटीसी ,स्नातक बीटीसी/बिशिष्ट बीटीसी /बी एड इत्यादि
25- 30 वर्ष पूर्व निर्धारित योग्यता पर नियुक्त शिक्षकों पर वर्तमान भर्ती हेतु निर्धारित योग्यता थोपने हेतु बनाया गया कोई भी कानून केवल काला कानून ही कहा जायेगा ।
23 अगस्त 2010 की एनसीटीई की गाइड लाइन में संशोधन देश भर के शिक्षकों के साथ छल कपट व धोखा है जिसे देश का शिक्षक सहन नहीं करेगा ।हम भारत सरकार से अनुरोध करते हैं कि इस अन्याय के विरुद्ध देश के शिक्षकों को सड़क पर उतरने हेतु मजबूर न किया जाये ।भारत सरकार इस काले कानून को वापस लेकर शिक्षकों के साथ न्याय करे ।
#काला_कानून_वापस_लो
माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से दुःखी लाखों शिक्षक नहीं मनायेंगे शिक्षक दिवस ।
01 सितम्बर 2025 को माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गये आदेश से देश भर में 10 लाख से अधिक सरकारी शिक्षकों की नौकरी पर संकट मँडरा गया है ।यदि आदेश को निजी स्कूलों पर लागू किया गया तो इससे प्रभावित शिक्षकों की सम्भावित संख्या करोड़ में होगी ।इस निर्णय से शिक्षक दुःखी एवं चिन्तित हैं ।
सदैव की भाँति कल 5 सितम्बर को देश एवं सभी प्रदेश की सरकारें मंच सजाकर चंद शिक्षकों को चंद लम्हों का सम्मान देंगी ।उनमें कुछ ऐसे शिक्षक भी होंगे जिन्हें भारत सरकार द्वारा tet को लेकर बनाये गये कानून के कारण दो साल बाद सेवा से निकालने की चिंता सता रही होगी ।क्या ऐसे विषम परिस्थिति में मिलने वाले उस सम्मान को शिक्षक मन से स्वीकार करेगा ।भारत सरकार द्वारा tet को लेकर बनाये गये कानून के क्रम में मा सुप्रीमकोर्ट द्वारा दिए गये निर्णय से देश भर के दस लाख से अधिक सरकारी शिक्षकों के सामने दो वर्ष बाद सेवा से बाहर किए जाने का खतरा उत्पन्न हो गया है इसलिए हम माननीय प्रधानमंत्री जी एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री जी से अनुरोध करते हैं कि शिक्षकों के साथ न्याय करने की घोषणा करने की कृपा करें ।आपकी घोषणा ही शिक्षकों के लिए वास्तविक सम्मान होगा।
@narendramodi@dpradhanbjp@PMOIndia@jagdambikapalmp
@UPPCLLKO@AKSharmaOffice@CMOfficeUP@DVVNL_Care
अंबेडकर नगर अकबरपुर कानपुर देहात(जिला अस्पताल के पास, द्विवेदी द्वार में पीछले कई महीनों से लगातर low voltage की वजह से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है घरों में पानी की मोटर तक नहीं चल पा रहे ,JE महोदय समस्या से अवगत है
@myogiadityanath
महोदय विद्यालय का विलय करना सीधे -सीधे गरीब नौनिहालों को शिक्षा की मुख्य धारा से दूर करना होगा, अतः आपसे प्रार्थना है कि उक्त आदेश को सम्पूर्ण ग्रामीण जनमानस के हितार्थ हेतु तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का कष्ट करें।
#SaveVillageSchools
समाजसुधारक,राजनीतिज्ञ,अर्थशास्त्री,वकील,लेखक, चिंतक,दार्शनिक,भारत के पहले कानून मंत्री,संविधान निर्माता,महिलाओं के जीवन दाता,विश्व रत्न,भारत रत्न से सम्मानित बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 134 वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं समस्त देशवसियों को हार्दिक ......
#जय_भीम
संविधान शिल्पी, सामाजिक न्याय के पुरोधा और वंचितों के प्रखर स्वर, 'भारत रत्न' बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
अद्वितीय शौर्य, अदम्य साहस एवं अद्भुत पराक्रम की प्रतिमूर्ति, महान वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन।
मातृभूमि के मान-सम्मान तथा स्वाभिमान की रक्षा के लिए आपका बलिदान वंदनीय है। आपकी वीरगाथा चिरकाल तक स्मरणीय रहेगी।
#JhalkariBai
कुमारी शैलजा चुनाव लड़ना चाहती थीं उन्हें टिकट नही दिया गया.
कुमारी शैलजा के समर्थकों को टिकट नही दिया गया. उन्हें किनारे कर भूपिंदर सिंह हूड्डा ने अपने समर्थकों को टिकट दिया.
कुमारी शैलजा को चुनाव प्रचार में नही बुलाया गया. उन्हें जानबूझकर चुनाव की गतिविधियों से दूर रखा गया ताकि जीत का श्रेय भूपिंदर सिंह हुड्डा अकेले लूट सके.
अब जब हरियाणा में पार्टी की हार हुई है तो पूरा इको सिस्टम कुमारी शैलजा जी को बलि का बकरा बना रहा है.
क्यों कि कुमारी शैलजा दलित समुदाय हैं.
आदरणीय मित्रों हमारे लोग चाहे BJP हों या कांग्रेस में, अगर हमारे वर्ग के किसी भी नेता को जाति के कारण अपमानित किया जाएगा तो हम लोगों को चुप नही बैठना चाहिए.
एक ऐसा नायाब हीरा, जिसने इतने वर्षो तक भारत को समृद्ध बनाने के लिए अपना जीवन खपा दिया। इतने वर्षो मैं ना जाने करोड़ों गरीब लोगो का मसीहा बन कर उनकी जिंदगी कोसंवारने का काम किया। भारत धन्य था, है और रहेगा कि रतन टाटा जैसे व्यक्तित्व ने इस देश मैं जन्म लिया था।..#RIPRatanTata