कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भवं भवानी सहितं नमामि।।
श्रावण मास के प्रथम सोमवार की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
पावन श्रावण मास के शुभारंभ पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। देवों के देव महादेव की असीम कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।
आप सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ!
गुरु केवल ज्ञान नहीं देते, वे जीवन को सही दिशा, सही दृष्टि और सही संस्कार भी देते हैं। उनके मार्गदर्शन से ही अज्ञान का अंधकार दूर होता है और सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रभारी श्री विकास चिकारा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
@VikasChhikara_
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा केवल एक मंत्री का इस्तीफा नहीं, बल्कि उन लाखों छात्रों की आवाज़ की जीत है जिन्होंने अपने भविष्य के लिए संघर्ष किया, अन्याय के खिलाफ डटे रहे और हार नहीं मानी।
यह उन युवाओं की जीत है जिन्होंने पेपर लीक, भर्ती घोटालों और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग को जनआंदोलन बना दिया। यह उन परिवारों की जीत है जिन्होंने अपने बच्चों के सपनों के लिए हर मुश्किल का सामना किया।आज यह संदेश पूरे देश में गूंज रहा है—जब युवा एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए खड़े होते हैं, तो सबसे मजबूत सत्ता को भी जनता की आवाज़ सुननी पड़ती है।
छात्रों की जीत, लोकतंत्र की जीत।
GenZ जिंदाबाद!
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होना यानी छात्रों और नौजवानों की आवाज़ सुनी गई है। यह जवाबदेही पहले ही तय हो जानी चाहिए थी।
जिन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है, उन्हें न्याय मिलना चाहिए। जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है, उनके इस नुकसान की भरपाई कभी भी नहीं की जा सकती।
सरकार को झुकना पड़ा और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेना पड़ा है। यह युवाशक्ति की जीत है।
प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार को छात्रों से माफ़ी मांगनी चाहिए तथा इस पूरे मामले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
@RahulGandhi
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे education system को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है।
शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है।
सड़कों पर आ कर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा में डट कर खड़े होने वाले हर एक युवा, हर छात्र को बहुत-बहुत बधाई।
2 मांगें अभी भी बाकी हैं - प्रधानमंत्री छात्रों और भारत के भविष्य को सम्मान देते हुए माफ़ी मांगें और छात्रों पर हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई हो।
ये समाज के दूसरे वर्गों किसानों, मजदूरों, गरीबों, हर वो व्यक्ति जिसे इस सरकार ने दबाया है, कुचला है - अपने सम्मान के लिए संवैधानिक तरीके से डटकर खड़े होने में ही असली साहस है।
इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है।
डरो मत!
कोटपूतली-बहरोड़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विराटनगर के पूर्व विधायक श्री इंद्राज गुर्जर जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
@IndrajGurjarinc