24 अक्टूबर, 2026
बरेली।
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, श्री रमित शर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, श्री अजय कुमार साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बरेली, श्री अनुराग आर्य एवं पुलिस अधीक्षक नगर, श्री चिराग जैन द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ बरेली जंक्शन, रेलवे स्टेशन पर पैदल गश्त की गई। सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा आगामी दिनों में आयोजित होने वाली PET-2026 परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना गया।
बरेली जोन के समस्त जनपदों में PET-2026 परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केंद्रों पर प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में, बरेली जोन के समस्त जनपदों में पुलिस अधिकारियों द्वारा पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।
बदमाशों से हुई मुठभेड़ में दिनांक 22 जनवरी 2025 को शहीद हुए UP STF के इंस्पेक्टर स्व0 स���नील कुमार के अमर बलिदान को श्रद्धांजलि दिए जाने हेतु उत्तर प्रदेश की फिल्म वर्दी, जिसे तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित और अमित साध द्वारा अभिनय किया गया है।
आप इस फिल्म को Bio मे दिए गए लिंक के माध्यम से देख सकते हैं।
https://t.co/TGpw6fZ3A9
कमिश्नरेट लखनऊ, पुलिस लाइन्स में मा० मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में पुलिस स्मृति दिवस 2026 परेड का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती अंकिता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प��रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा शहीद पुस्तिका को ससम्मान सलामी मंच तक लाया गया एवं पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण के माध्यम से मा० मुख्यमंत्री जी ने शहीद पुस्तिका को सलामी मंच पर प्रतिस्थापित किया।
विगत वर्ष भारतवर्ष में राज्य एवं केंद्रीय पुलिस बलों के कुल 154 वीर जवानों ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी। इनमें उत्तर प्रदेश के 06 वीर पुलिसकर्मी—उपनिरीक्षक ���त्यभान सिंह, उपनिरीक्षक मोहित कुमार यादव, आरक्षी अशोक कुमार, आरक्षी प्रदीप कुमार, फायर सर्विस चालक तीर्थपाल सिंह एवं फायरमैन रोहित कुमार वीरगति को प्राप्त हुए।
कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार की विनम्र श्रद्धांजलि। उनका शौर्य, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा सदैव हम सभी को प्रेरित करती रहेगी।
#PoliceCommemorationDay
#ShaheedDiwas #UPPolice
#PoliceSmritiDiwas2026
शहीदों के सम्मान में भावपूर्ण श्रद्धांजलि
‘पुलिस स्मृति दिवस-2026’ के अवसर पर कर्तव्यपथ पर अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद पुलिस कार्मिकों की स्मृति को नमन करते हुए आयोजित स्मृति परेड में यातायात पुलिस, जीआरपी, आरआरएफ, पीएसी, एटीएस, एसडीआरएफ, नागरिक पुलिस, एसएसएफ, फायर सर्विस एवं महिला पुलिस सहित कुल 12 टुकड़ियों ने सहभागिता की।
उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न इकाइयों की टुकड़ियों एवं उनके कमांडरों ने उत्कृष्ट समन्वय, अनुशासन, सतर्कता और सधे हुए ड्रिल प्रदर्शन से समारोह को गरिमामय बनाया। प्रत्येक कदम और प्रत्येक सलामी वीर शहीदों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक रही।
#PoliceCommemorationDay
#ShaheedDiwas #UPPolice
#PoliceSmritiDiwas2026
'पुलिस स्मृति दिवस 2026' के अवसर पर पुलिस लाइन्स, लखनऊ में आयोजित गरिमामयी परेड के सफल आयोजन के उपरांत, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कृष्ण द्वारा परेड कमांडरों से हाथ मिलाकर उत्कृष्ट परेड संचालन हेतु उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
परेड कमांडरों का उत्साहवर्धन करते हुए पुलिस म���ानिदेशक ने उनके साथ ग्रुप फोटोग्राफ भी खिंचवाया, जिससे यह गौरवपूर्ण एवं भावपूर्ण क्षण स्मरणीय बन गया।
#PoliceCommemorationDay
#ShaheedDiwas #UPPolice
#PoliceSmritiDiwas2026
भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
सहारनपुर इकाई द्वारा जनपद सहारनपुर में राजस्व निरीक्षक को ₹15,000/- रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया।
कृपया भ्रष्टाचार के प्रकरणों को एसीओ की हेल्पलाइन:📱9454402484, 📧[email protected] पर रिपोर्ट करें।
#UPPolice
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
फर्जी फर्म बनाकर लगभग ₹1.22 करोड़ की GST चोरी करने वाले ₹25 हजार के पुरस्कार घोषित अपराधी को @bulandshahrpol द्वारा उसके एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तगण द्वारा फर्जी सप्लायर फर्म Sunshine Enterprises तैयार कर थाना ककोड़ क्षेत्रांतर्गत Tanu Enterprises को फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) पासऑन की गई। इस कृत्य के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल ₹1,21,85,878.36 की राजस्व क्षति का��ित की गई।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अपराध का अंत, सब���तों के संग—
वर्ष 2026 में थाना रजावली में पंजीकृत 05 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के अभियोग में @firozabadpolice द्वारा मात्र 10 दिन में विवेचना सम्पादित कर अचूक साक्ष्य संकलन करते हुए अभियोजन शाखा के साथ प्रभावी पैरवी कर आरोपी एक अभियुक्त को मात्र 82 कार्यदिवस व 21 सुनवाई में कठोर आजीवन कारावास (प्राकृत जीवन काल तक) एवं ₹20 हजार के अर्थदंड से दण्डित कराया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में ���जबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess
#UPPolice #BNSUPP
#भारतीय_न्याय_संहिता
कुछ पल घड़ी में नहीं बीतते—वे एक उम्र बनकर किसी के घर में ठहर जाते हैं।
शहीद की अनुपस्थिति घर में रोज़ आती है। रोज़। बिना वर्दी के। बिना किसी आहट के।
इस स्मृति दिवस पर, उत्तर प्रदेश पुलिस की फ़िल्म ‘वर्दी’ उन सभी अमर बलिदानियों को न���न करती है, जिन्होंने कर्तव्य की राह में अपना सर्वस्व न���योछावर कर दिया।
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में मशहूर फ़िल्म अभिनेता अमित साध, अलका अमीन और नाज़िश ख़ान प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को विनम्र नमन—उनका शौर्य और त्याग राष्ट्र की स्मृति में सदैव जीवित रहेगा।
#Vardi #UPPolice #ShaheedDiwas #PoliceCommemorationDay #PoliceSmritiDiwas2026
https://t.co/J5YLal8rGu
'पुलिस स्मृति दिवस-2026' के अवसर पर विगत एक वर्ष में कर्तव्य पथ पर प्राणों की आहुति देने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के वीर शहीदों के परिजनों को माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कृष्ण, डीजी पीएसी श्री आलोक सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।
यह सम्मान वीर शहीदों के अमर बलिदान के प्रति श्रद्धांजलि एवं उनके परिजनों के प्रति उत्तर प्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता, सम्मान और अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
#PoliceCommemorationDay
#ShaheedDiwas #UPPolice
#PoliceSmritiDiwas2026
07 अक्टूबर, 2026
बरेली।
अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, श्री रमित शर्मा द्वारा जोन कार्यालय में कार्यरत उप-निरीक्षक श्री संजी�� कुमार को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 के लिए प्रदत्त अति उत्कृष्ट सेवा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया गया तथा शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
07 अक्टूबर, 2026
बरेली।
अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, श्री रमित शर्मा द्वारा जोन कार्यालय में कार्यरत मुख्य आरक्षी श्री परमीत कुमार को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 के लिए प्रदत्त उत्कृष्ट सेवा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया गया तथा शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
16 अक्टूबर, 2026
बरेली।
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथ�� आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, श्री रमित शर्मा द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, श्री अजय कुमार साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बरेली, श्री अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक नगर, श्री चिराग जैन एवं स्थानीय पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली एवं किला क्षेत्रांतर्गत प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गई।
शारदीय नवरात्रि ���े अवसर पर साहूकारा स्थित, श्री नवदुर्ग�� मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा श्रद्धालुओं से संवाद किया गया। प्रभावी पुलिस प्रबन्धन, सतर्क निगरानी एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
17 अक्टूबर, 2026
बरेली।
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, श्री रमित शर्मा द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, श्री अजय कुमार साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बरेली, श्री अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक नगर, श्री चिराग जैन एवं स्थानीय पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली एवं किला क्षेत्रांतर्गत प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त करने एवं सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्य�� दिशा-निर्देश दिए जाने के सम्बन्ध में दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित ख़बरें:
17 अक्टूबर, 2026
बरेली।
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रख���े तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, श्री रमित शर्मा द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, श्री अजय कुमार साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बरेली, श्री अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक नगर, श्री चिराग जैन एवं स्थानीय पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली एवं किला क्षेत्रांतर्गत प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त करने एवं सम्बन्धित ���धिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने के सम्बन्ध में दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित ख़बरें:
07 अक्टूबर, 2026
बरेली।
स्वतंत्रता दिवस, 2026 के अवसर पर पुलिस सेवा में सराहनीय योगदान के लिए पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कृष्णा द्वारा जोन कार्यालय में कार्यरत आरक्षी श्री धर्मेन्द्र चौधरी को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (रजत) प्रदान किया गया।
अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, श्री रमित शर्मा द्वारा प्रशंसा चिन्ह से अलंकृत कर उन्हें सम्मानित किया गया तथा शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
07 अक्टूबर, 2026
बरेली।
महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, श्री रमित शर्मा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मिशन शक्ति केन्द्र (MSK) एवं महिला सुरक्षा हेतु विशेष दल (एंटी रोमियो स्क्वॉड) एवं महिला बीट सम्बन्धी की जा रही कार्यवाहियों की वृहद समीक्षा की गई।
बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली एवं मुरादाबाद परिक्षेत्र, बरेली जोन के समस्त जनपद प्रभारियों सहित सभी 09 जनपदों के अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण, थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति केन्द्र एवं एंटी रोमियो स्क्वॉड के प्रभारी तथा संबंधित स्टाफ/टीम के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
समीक्षा के दौरान मिशन शक्ति के���्द्रों, पिंक बूथों की सक्रियता, महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु किए जा रहे प्रयासों, महिला सुरक्षा हेतु विशेष दल की प्रभावी फील्ड कार्यवाही, संवेदनशील/हॉटस्पॉट क्षेत्रों में निगरानी तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ सतत् संवाद को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना, पुलिस के प्रति विश्वास तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ किया जाए।