राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय प्रान्त प्रचारक बैठक कर्नाटक के बेलगावी में आज सुबह शुरू हुई। बैठक में पू. सरसंघचालक डा. मोहन भागवत जी, मा. सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी, सभी सह सरकार्यवाह, अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुख, सह प्रमुख, कार्यकारिणी सदस्य, क्षेत्र प्रचारक, सह क्षेत्र प्रचारक तथा सभी 46 प्रांतों के प्रांत प्रचारक, सह प्रचारक और संघ प्रेरित विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री उपस्थित हैं।
बैठक में मार्च 2026 के बाद संघ के विभिन्न स्तरों पर संपन्न हुए प्रशिक्षण वर्गों का वृत्तांत और शाखाओं के स्तर पर कार्ययोजना के क्रियान्वयन की दृष्टि से विस्तार से चर्चा की जाएगी। संघ शताब्दी निमित्त हुए शाखा कार्य विस्तार की समीक्षा तथा आगामी अधिकतम शाखा विस्तार योजना पर भी चर्चा होगी। साथ में शताब्दी वर्ष के संपन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा तथा निर्धारित शेष कार्यक्रमों की योजना, पूजनीय सरसंघचालक जी की वर्ष 2026-27 की प्रवास योजना जैसे विषयों पर चर्चा की जायेगी। संघ शताब्दी वर्ष (2025-26) के शेष कार्यक्रम आगामी विजयादशमी अर्थात 20 अक्टूबर 2026 तक चलेंगे।
जय माँ कामख्या 🚩🚩
गुवाहाटी में माँ कामख्या जी के दर्शन पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
साथ में @BJP4Tripura के प्रदेश अध्यक्ष श्री @AbhishekDeb_roy जी एवं @BJP4Assam के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री @ashokkbhattarai जी भी उपस्थित रहे।
विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर परिषद के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ।
स्वामी विवेकानन्द जी के आदर्शों पर चल @ABVPVoice छात्रशक्ति को संगठित कर उनमें राष्ट्र भक्ति के विचार सींचने का पुनीत कार्य कर रहा है।
चाहे आपातकाल के विरुद्ध संघर्ष करना हो या पूर्वोत्तर में घुसपैठ की समस्या हो, विद्यार्थी परिषद ने हमेशा युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के कार्यों में अग्रणी बनाया है। देश के समक्ष आने वाली हर चुनौती के सामने परिषद चट्टान की तरह अडिग रहकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने के लिए युवा पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।
#ABVPFoundationDay
राष्ट्र निर्माण, छात्र शक्ति और संस्कारित युवा नेतृत्व के संकल्प को समर्पित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर परिषद के सभी कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं एवं समस्त ABVP परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों से प्रेरित यह संगठन राष्ट्रभक्ति, सेवा और नेतृत्व की भावना के साथ युवा शक्ति का निरंतर मार्गदर्शन करता रहे, यही मंगलकामना है।
#ABVP
वैचारिक तथा सामाजिक परिवर्तन की राजनीति के प्रबल समर्थक, राष्ट्रवादी चिंतक, पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चंद्रशेखर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
भवानीपुर (पश्चिम बंगाल) के जिस घर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने अखंड भारत का संकल्प लिया था, आज उनके उसी पैतृक आवास में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डॉ. मुखर्जी जी के पदचिह्नों पर चलते हुए, अपनी संस्कृति पर गौरवान्वित व हर क्षेत्र में श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए हम सब समर्पित रहेंगे।
ভবানীপুর (পশ্চিমবঙ্গ)-এ যে ভবনে ডঃ শ্যামাপ্রসাদ মুখার্জী মহাশয় অখণ্ড ভারতের সংকল্প নিয়েছিলেন, আজ তাঁর সেই পৈতৃক বাড়িতেই ওঁনার মূর্তিতে মাল্যদান করলাম। ডঃ মুখার্জীজির পদচিহ্ন অনুসরণ করে, নিজেদের সংস্কৃতির প্রতি গর্বিত থেকে এবং প্রতিটি ক্ষেত্রে শ্রেষ্ঠ ভারত গড়ে তুলতে আমরা সকলেই সমর্পিত থাকব।
केजरीवाल एंड कंपनी हर रोज 1,500 मीट्रिक टन गोबर यमुना जी में डालती थी। अब दिल्ली सरकार NDDB से समझौता कर उसी गोबर से गैस और प्राकृतिक खाद बनाएगी। एक किलो गोबर भी यमुना जी में नहीं जाएगा।