मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ, ओडिशा स्थित मां समलेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन किए तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं आमजन की खुशहाली की प्रार्थना की।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
किसानों के कल्याण के लिए संघर्ष करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर, सभी अन्नदाताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
#NationalFarmerDay#FarmersDay
राज्य सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल, दूरदर्शी एवं संवेदनशील नेतृत्व में जल संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, जन-जागरूकता के लिए लगातार ठोस कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'कैच द रैन' अभियान से प्रेरित 'कर्मभूमि से मातृभूमि' अभियान ने, प्रदेश में जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया है। राजस्थान में इस महत्वाकांक्षी अभियान की शुरुआत 15 जनवरी, 2025 को जयपुर के सांगानेर क्षेत्र से हुई।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
#2साल_नव_उत्थान_नया_राजस्थान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बांसवाड़ा जिले की तेजपुर ग्राम पंचायत में आयोजित, ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का अवलोकन किया और गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों की स्टॉल्स का अवलोकन कर अधिकारियों एवं कार्मिकों के कार्यों को देखा। उन्होंने कार्मिकों से बातचीत कर शिविर में आमजन की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया और प्राप्त उपलब्धियों की भी जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा कर, राज्य सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का फीडबैक लिया तथा उनकी समस्याओं के समाधान के बारे में विस्तृत बातचीत की।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
राजस्थान की विकास यात्रा को जन—जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बने विकास रथ
एलईडी वैन के माध्यम से गांव—गांव तक पहुँच रहीं सरकार की उपलब्धियाँ
विकास रथ बने ग्रामीणों के आकर्षण का केन्द्र, योजनाओं की जानकारी से हो रहे रूबरू
https://t.co/G17OXW0in9
नाहरगढ़ जैविक उद्यान में टाइगर व लायन सफारी बनी आकर्षण का केंद्र
— 20 दिनों में 30 हजार से ज्यादा सैलानियों ने लिया रोमांचक अनुभव
https://t.co/9XYBWXUrRO