अनन्त अंबानी और राधिका अंबानी ने आज यह साबित कर दिया कि👇
> वजन घटाने की दावा करने वाली सभी दवाईयां फर्जी हैं।
> बाल झड़ने से रोकने का दावा करने वाली सभी दवाईयां, शैंपू और तेल फर्जी हैं कोई काम नहीं करेगा।
> मुंहासे, पिंपल, झाईयां आदि ठीक करने का दावा करने वाली क्रीम और सीरम फर्जी हैं।
ये सारी समस्याएं नेचुरल हैं आप दवाओं से इन समस्याओं पर कुछ हद रोकथाम लगा सकते हैं लेकिन खत्म नहीं कर सकते— वरना अंबानी फैमिली के पास पैसों की कमी थोड़ी है वो न कर लेते?🤔🤔
📄 UPSI भर्ती: पारदर्शिता, नॉर्मलाइजेशन डेटा एवं स्कोरकार्ड हेतु अभ्यर्थियों का विनम्र निवेदन..🙏
माननीय उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
सप्रेम सादर,
हम सभी #UPSI के अभ्यर्थी इस पत्र/पोस्ट के माध्यम से अत्यंत विनम्रतापूर्वक अपना पक्ष आपके समक्ष रखना चाहते हैं। 5 साल के लंबे इंतज़ार के बाद आई इस भर्ती के लिए लाखों युवाओं ने अपना सर्वस्व झोंक दिया है। भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के आपके प्रयासों की हम सराहना करते हैं, किंतु वर्तमान में अभ्यर्थियों के बीच नॉर्मलाइजेशन (Normalization) और स्कोरकार्ड (Scorecard) को लेकर भारी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
हमारी विनम्र प्रार्थनाएँ:
स्कोरकार्ड जारी किया जाए: पारदर्शिता के उच्चतम मानकों को स्थापित करते हुए, कृपया प्रत्येक अभ्यर्थी का व्यक्तिगत स्कोरकार्ड जारी किया जाए। जिसमें Raw Score और Normalized Score स्पष्ट रूप से अंकित हो, ताकि छात्र अपनी स्थिति समझ सकें।
शिफ्ट-वार विश्लेषण: अलग-अलग शिफ्टों के अंकों में आए बड़े अंतर ने उन अभ्यर्थियों को चिंतित कर दिया है जिन्होंने कठिन परिश्रम किया था। यदि बोर्ड शिफ्ट-वार औसत अंक (Average Marks) और कठिनाई स्तर का डेटा सार्वजनिक करता है, तो छात्रों का व्यवस्था पर भरोसा और अधिक सुदृढ़ होगा।
अंतिम गणना प्रक्रिया: नॉर्मलाइजेशन में उपयोग किए गए वैज्ञानिक फॉर्मूले और उसकी गणना के चरणों को स्पष्ट किया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की भ्रांति की गुंजाइश न रहे।
हमारा अनुरोध:
अयोग्य को स्थान न मिले और योग्य का हक न छिने, यही न्याय की मूल भावना है। हम किसी भी प्रकार की नकारात्मकता में विश्वास नहीं रखते, बल्कि लोकतांत्रिक ढंग से केवल 'सूचना की स्पष्टता' चाहते हैं। स्कोरकार्ड और शिफ्ट वाइस नॉर्मलाइजेशन डेटा का जारी होना न केवल हमारी शंकाओं को शांत करेगा, बल्कि भर्ती बोर्ड की पारदर्शिता की छवि को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
हमें पूर्ण विश्वास है कि संवेदनशील प्रशासन हमारी इन जायज मांगों पर विचार कर लाखों परिवारों को मानसिक संबल प्रदान करेगा..🙏🚩
प्रार्थी: समस्त मेहनती #UPSI अभ्यर्थी
#UPSI_GIVE_SCORECARD
#UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
#YOGIJI_REFORM_UPPRPB
@myogiadityanath@UPGovt@InfoDeptUP@myogioffice@homeupgov@ChiefSecyUP@Rajeevkrishna69@aajtak@upprpb@UPTakOfficial
UPSI DIGITAL SATYAGRAH ✊
📅 तारीख: 15 मई 2026
🕘 समय: सुबह 9:00 बजे से निरंतर
📍 प्लेटफार्म: ट्विटर (X)
आज हर एक अभ्यर्थी की आवाज़ संवैधानिक और मर्यादित रूप से X(Twitter) पर गूंजनी चाहिए।
✅ Tweet करें
✅ Retweet करें
✅ Ouote करें
✅ Comment करें
✅ hashtags चलाएँ
चयन प्रक्रिया में पूर्ण स्पष्टता युवाओं के मनोबल को बढ़ाएगी और व्यवस्था के प्रति अटूट विश्वास पैदा करेगी।
#UPSI_GIVE_SCORECARD
#UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
#YOGIJI_REFORM_UPPRPB
@CMOfficeUP@myogioffice@homeupgov@myogiadityanath
UP SI 4543 भर्ती की हाई कट ऑफ को लेकर उत्पन्न कुछ शंकाएं-
1- पहली बार ऐसा हो रहा है कि फिजिकल की कट ऑफ 90% प्लस चली गई है
2- नॉर्मलाइजेशन में कुछ बच्चों को नंबर मिले हैं ,कुछ बच्चों के नंबर घटे हैं, जिससे कुछ भी आईडिया नहीं मिल पा रहा की भर्ती बोर्ड ने नॉर्मलाइजेशन किस प्रकार किया है ।
3- पेपर चार शिफ्ट में हुआ है तो चारों शिफ्ट के बच्चों को बराबर मौका मिलना चाहिए था क्योंकि किसी को भी नहीं पता होता किसकी शिफ्ट हल्की है या कठिन है।
4- लाखों ट्वीट तथा सैकड़ों ज्ञापन के बाद भी भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों का स्कोर कार्ड जारी नहीं किया है, जिससे ना तो यह पता चल पा रहा है कि उनका स्कोर क्या है, कितने मार्क्स से उनका हुआ ,कितने मार्क्स से नहीं हुआ है ,जिनका हुआ है उनको भी पता नहीं चल पा रहा कि वह सेफ है या नहीं है।
5- परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी का अपना स्कोर जानना एक संवैधानिक और कानूनी अधिकार है जिससे भर्ती बोर्ड न जाने क्यों छुपा रहा है।
6- फाइनल आंसर key आने के बाद भी अभी भी ऐसे कई क्वेश्चन हैं जिनके उत्तर गलत है और भर्ती बोर्ड कह रहा है कि फाइनल आंसर key को चैलेंज नहीं कर सकते हैं।
7- यदि भर्ती बोर्ड के अनुसार पूरी भर्ती पारदर्शी और शुचिता पूर्ण हुई है तो भर्ती बोर्ड को अभ्यर्थियों का स्कोर कार्ड तथा नॉर्मलाइजेशन किस प्रकार किया है, यह डाटा तत्काल जारी करने में कतई भी संकोच नहीं होना चाहिए क्योंकि यह बच्चों की सालों साल की मेहनत और उनके जीवन का सवाल है।
8- जिन शिफ्ट के क्वेशचन डिलीट हुए है उनका प्रति क्वेश्चन वेटेज ज्यादा है,इससे दूसरी शिफ्ट वाले को नुकसान है,इसका कोई समाधान किया है या नहीं कुछ नहीं पता।
9- अतः हम लोग भर्ती बोर्ड @upprpb से निवेदन करते हैं कि वह तत्काल इन मांगों पर संज्ञान लें तथा माननीय मुख्यमंत्री जी @myogiadityanath से अनुरोध करते हैं की भर्ती बोर्ड के कार्य प्रणाली को एक बार अपने संज्ञान में लें 🙏
लाखों युवा अभ्यर्थी सदैव आपके ऋणी रहेंगे 🙏
#UPSI_GIVE_SCORE_CARD
#UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
#YOGIJI_REFORM_UPPRPB
@CMOfficeUP@myogioffice@ChiefSecyUP@UPGovt 🙏
सेवा में,
माननीय प्रमुख सचिव,
उत्तर प्रदेश सरकार,
लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
विषय: UPSI भर्ती 2025 (विज्ञापन संख्या-पीआरपीबी-बी (उपनिरीक्षक संवर्ग)-03/2025) में रिक्त पदों की संख्या बढ़ाने, लिखित परीक्षा परिणाम के साथ ही स्कोरकार्ड/अंकपत्र जारी करने और अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों के रहने की स्थिति में वेटिंग लिस्ट जारी कर पद भरने के संबंध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि हम उत्तर प्रदेश के प्रतियोगी छात्र हैं। हम पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित UPSI 2025-26 परीक्षा में शामिल हो चुके हैं। जो 14 और 15 मार्च 2025 को संपन्न हो चुकी है। महोदय हम आपके संज्ञान में वर्तमान में जारी भर्ती प्रक्रिया में पदवृद्धि और अन्य खामियों हेतू कुछ महत्वपूर्ण चीजें लाना चाहते है,
1. भारी कंपटीशन: इस वर्ष लगभग 16.5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने मात्र 4543 पदों के लिए आवेदन किया है, जो बताता है कि कंपटीशन बहुत ज्यादा है।
2. काफी समय से भर्ती न होना: यह भर्ती 05 वर्षों बाद आई है, जिसकी वजह से लाखों फॉर्म भरे गए और लगभग 10 लाख 77 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है।
3. रिक्त पदों की उपलब्धता: उत्तर प्रदेश पुलिस में अभी भी सब-इंस्पेक्टर के कई पद रिक्त हैं जिन्हें वर्तमान में प्रक्रियाधीन भर्ती में पदवृद्धि कर भरा जा सकता है।
4. पिछली बार UPSI भर्ती 2020-21 में कुल पदों की संख्या 9534 थी लेकिन इस बार लगभग 05 वर्षों के बाद 2025-26 भर्ती में 4543 पदों के लिए भर्ती हो रही है किन्तु पदों की संख्या पिछली बार से आधी से भी कम है। जो भारी कंपटीशन होने के कारण बहुत ही कम है। यदि वर्तमान परीक्षा में पदों की संख्या बढ़ाई जाती है, तो यह योग्य युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर होगा।
5. पुलिस भर्ती बोर्ड की पूर्व परीक्षाओं में देखा गया है कि केवल सफल उम्मीदवारों की सूची जारी की जाती है, जिससे बहुत से अभ्यर्थी यह जानने से वंचित रह जाते हैं कि वे कितने अंकों से अनुत्तीर्ण हुए हैं। अतः आपसे करबद्ध प्रार्थना है कि UPSI भर्ती 2025 का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित करते समय DV/PST रिजल्ट के दौरान ही सभी अभ्यर्थियों (सफल और असफल) का स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाए। परिणाम के साथ ही नॉर्मलाइज्ड अंक (Normalized Marks) और विषयवार अंक (Sectional Marks) भी प्रदर्शित किए जाएं। इससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और छात्रों का बोर्ड पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा।
6. श्रीमान अंतिम चयन परिणाम के बाद मेडिकल प्रक्रिया के बाद और कुछ चयनित उम्मीदवारों द्वारा जोइनिंग न लेने के कारण कुछ सीटें खाली रह जाती है। जिन्हें उसी भर्ती के अन्य अभ्यर्थियों में से वेटिंग लिस्ट जारी कर भरा जाना चाहिए जिससे कोई सीट खाली न जाए और कुछ अन्य अभ्यर्थियों को मौका मिल जाएं।
अतः आदरणीय प्रमुख सचिव गृह उत्तर प्रदेश आपसे हम सभी UPSI भर्ती 2025-26 के परीक्षार्थियों का विनम्र निवेदन है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा युवा बेरोजगारों को रोजगार देने के उद्देश्य से, UPSI भर्ती 2025- 26 की जारी भर्ती प्रक्रिया में पदों की संख्या 4543 से बढ़ाकर उसे कम से कम 6500-7000 करवाने, लिखित परीक्षा के स्कोरकार्ड दिखाएं जाने और अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों को वेटिंग लिस्ट से भरवाए जाने की कृपा करें। हम आपके सदा आभारी रहेंगे।
भवदीय,
UPSI भर्ती 2025 परीक्षार्थी
उत्तर प्रदेश।
#UPSI परीक्षार्थियों की मुख्य 03 मांगे~
01. वर्तमान में प्रक्रियाधीन #UPSI भर्ती में कम से कम 02 हजार पदों की वृद्धि हो।
02. रिज़ल्ट के साथ व्यक्तिगत और सार्वजनिक रूप से स्कोरकार्ड तथा रैंक सूची दिखाएं जाए।
03. अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों को भरने के लिए वेटिंग लिस्ट जारी हो।
#UPSI_INCREASE_2000_POST #UPSI_GIVE_SCORECARD #UPSI_GIVE_WAITING_LIST
@homeupgov@ChiefSecyUP
प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति (PCSS),UPSI भर्ती में पारदर्शिता लाने की अभ्यर्थियों की मांगो का समर्थन करती है..
01.भर्ती में 02 हजार पदवृद्धि हो
02.स्कोरकार्ड और रैंक लिस्ट जारी हो
03.वेटिंग लिस्ट जारी की जाए
#UPSI_INCREASE_2000_POST#UPSI_GIVE_SCORECARD#UPSI_GIVE_WAITING_LIST