PDA के नए-नए अर्थ गढ़ने से कुछ नहीं होगा।
सच यही है कि पिछड़ा भी भाजपा के साथ है, पंडित भी भाजपा के साथ है, और जनता विकास के साथ है।
#SamajwadiCastePolitics#VoteBankPolitics
श्री धर्मेंद्र प्रधान जी द्वारा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दिया गया इस्तीफा सार्वजनिक जीवन में जवाबदेही का उदाहरण है। हमें विश्वास है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, मजबूत और छात्रहितैषी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
किसान मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री Chaudhary Charan Singh जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों और ग्रामीण भारत के अधिकारों के लिए समर्पित किया।
उनके विचार और संघर्ष हमेशा देश को प्रेरित करते रहेंगे।
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएँ , आज होलिका दहन के पावन अवसर पर बुराई पर अच्छाई की विजय का संकल्प लें।
ईश्वर से प्रार्थना है कि हमारे जीवन की हर नकारात्मकता,द्वेष और अहंकार इस अग्नि में भस्म हो जाए और प्रेम,सौहार्द व भाईचारा प्रबल हो।आप सभी के जीवन में सुख,समृद्धि और खुशहाली हो।
आज गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर देश के संविधान निर्माताओं और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन। यह दिन हमें लोकतंत्र, समानता और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। आइए, हम सभी भारत माता की सेवा, संविधान की गरिमा और देश की एकता-अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लें।
जय हिंद!
बहुजन समाज की सशक्त आवाज़, पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
आप सदैव जनहित में सक्रिय रहें, यही कामना है।
#MayawatiJi#BirthdayWishes
लोहड़ी के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ ,यह पर्व नई फसल की खुशहाली, आपसी भाईचारे और समृद्धि का प्रतीक है।
कामना है कि लोहड़ी की अग्नि आपके जीवन से सभी कष्ट दूर करे और घर-आँगन में सुख, शांति व खुशियाँ भर दे।
आप सभी का जीवन समृद्ध और मंगलमय हो।
राष्ट्रवाद के प्रखर प्रतीक, प्रख्यात राजनेता एवं हमारे प्रेरणास्रोत पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
आपका विचार, काव्य और नेतृत्व सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। 🇮🇳
#AtalBihariVajpayee#BharatRatna
किसानों के मसीहा, सादगी और सिद्धांतों की राजनीति के प्रतीक
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
उनका संघर्ष और विचार सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। 🌾🙏
#ChanransinghJi
सिनेमा जगत के महान कलाकार और देशभर के दिलों पर राज करने वाले धर्मेंद्र जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। उनके सहज स्वभाव, दमदार अभिनय और बेहतरीन व्यक्तित्व को देश हमेशा याद रखेगा।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। विनम्र श्रद्धांजलि।
#DharmendraDeol
बिहार की जनता ने विकास, स्थिरता और अच्छे शासन पर भरोसा जताते हुए NDA को ऐतिहासिक जीत दिलाई है।
इस विजय के लिए प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, एनडीए नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।
बिहार अब नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा। 🇮🇳✨
#BiharVerdict#NDA#Victory
इतिहास रचा गया!
कल रात्रि महिला क्रिकेट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहला मैदान-विश्व-कप टाइटल अपने नाम किया।ये जीत सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के सपनों की जीत है।
टीम को हार्दिक बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ!
#WomenInCricket#Champions#IndiaWin
योगी सरकार का गन्ना किसानों को बड़ा तोहफ़ा
अगेती गन्ने का मूल्य ₹400 और सामान्य प्रजाति का ₹390 प्रति क्विंटल तय।
किसान हितों के लिए समर्पित माननीय @myogiadityanath जी का हार्दिक धन्यवाद 🙏
#जयजवानजयकिसान#BJP#UPGovt#गन्नाकिसान
पहले अखिलेश यादव जी ने तेजगढ़ी वाले मामले को अपने सोशल मीडिया पर उछाला और सरकार के मंत्री को टारगेट किया।अब समाजवादी पार्टी के गुर्जर नेता कह रहे हैं कि ‘गुर्जर होने की वजह से टारगेट किया गया’।
सवाल ये है - शुरुआत तो आपके ही नेता ने की थी,
तो क्या अब आप अपने नेता के खिलाफ है?
भाई-बहन का रिश्ता सिर्फ खून का नहीं, भरोसे और साथ का होता है।
भाई-दोज की शुभकामनाएँ उन सभी बहनों को, जिनकी दुआएँ भाइयों की ढाल बनती हैं।
और सलाम उन भाइयों को, जो बहनों के सम्मान के प्रति हमेशा सजग रहते हैं।
#BhaiDooj#Respect
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएँ🙏
भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीला हमें प्रकृति के संरक्षण और सामूहिक एकता का संदेश देती है।
गोवर्धन पूजा पर प्रभु की कृपा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता की वर्षा हो।
जय श्री कृष्ण! 🙏🚩
#GovardhanPuja#जयश्रीकृष्ण#कृष्णभक्ति#FestivalVibes
अंधकार पर प्रकाश की विजय का यह पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और नई ऊर्जा लेकर आए।
आइए, मिलकर दीप जलाएँ और एक उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएँ।
आप सभी को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएँ 🙏🪔
#HappyDiwali#Diwali2025#FestivalOfLights#जय_श्री_राम
बहन जी ने जो कहा, सच ही कहा।
योगी सरकार ने जहाँ काम से विश्वास जीता है, वहीं अखिलेश यादव जी सिर्फ़ बयानबाज़ी तक सीमित हैं।
राजनीति में सच्चाई बोलना हिम्मत का काम है और बहन जी ने वो हिम्मत दिखाई है।
#Mayawati#YogiAdityanath#UPPolitics#BJP#BSP#Truth#Leadership
आज का दिन दो महान संदेश लेकर आया है –
गांधी जयंती हमें सत्य, अहिंसा और सेवा का मार्ग दिखाती है , वहीं विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
आइए इन दोनों पर्वों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ।
#GandhiJayanti#Vijayadashami