अब AI करेगा कमाई… सोते-सोते बन सकते हैं लाखों...
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब सिर्फ चैटिंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह तेजी से पैसा कमाने का नया टूल बनता जा रहा है।
हाल ही में एक ट्रेडर की कहानी वायरल हुई है, जिसमें उसका AI ट्रेडिंग बॉट “OpenCaw एजेंट” रात 3:47 बजे अलर्ट भेजकर उसे जगाता है।
ट्रेडर सिर्फ एक क्लिक से ट्रेड को मंजूरी देता है और फिर दोबारा सो जाता है…
सुबह उठते ही वह देखता है कि उसके ₹11 लाख ($12,000) बढ़कर ₹40 लाख ($43,800) हो चुके हैं
बताया जा रहा है कि यह बॉट ‘टाइम-जोन आर्बिट्राज’ तकनीक का इस्तेमाल करता है, जो दुनिया भर की सरकारी फीड्स, लाइव स्ट्रीम्स और फ्लाइट डेटा को स्कैन करके मार्केट अपडेट से पहले ही संभावित बदलाव का अंदाजा लगा लेता है।
हालांकि एक्सपर्ट्स इसे काफी जोखिम भरा भी बता रहे हैं, लेकिन क्रिप्टो और प्रेडिक्शन मार्केट में AI की इस रफ्तार ने निवेशकों के बीच हलचल मचा दी है।