धूल कितने रंग बदले डोर और पतंग बदले
जब तलक जिंदा कलम है हम तुम्हें मरने न देंगे
खो दिया हमने तुम्हें तो पास अपने क्या रहेगा
कौन फिर बारूद से सन्देश चन्दन का कहेगा
मृत्यु तो नूतन जनम है हम तुम्हें मरने न देंगे।
- Gopaldas Neeraj
#birthday
https://t.co/KavF1NfUDS
Apne deewar-o-dar se puchte hain,
Ghar ke haalaat ghar se puchte hain
अपने दीवार-ओ-दर से पूछते हैं
घर के हालात, घर से पूछते हैं
हर मुसाफिर है तन्हा-तन्हा क्यूँ
एक-एक हमसफ़र से पूछते हैं
https://t.co/RPES6g1xt7 https://t.co/IXSOwfEyt6
अब कौन रोज रोज ख़ुदा ढूंढे
जिसको ना मिले,वही ढूंढे
रात आयी है तो, सुबह भी होगी,
आधी रात में अब कौन सुबह ढूंढे
ज़िंदगी है, जी खोल कर जियो
रोज-रोज क्यों जीने की वजह ढूंढ़े
चलते फिरते पत्थरों के शहर में
पत्थर, खुद पत्थरों में, भगवान ढूंढ़े
मंज़िलों की हर कहानी बेअसर हो जाएगी
हम ना होंगे तो ये दुनिया दर-ब-दर हो जाएगी
ज़िंदगी भी काश मेरे साथ रहती सारी उम्र
ख़ैर, अब जैसी भी होनी है बसर हो जाएगी
https://t.co/iR4TPQA0eG https://t.co/iR4TPQA0eG
Proud of all the sport heroes of beloved #India for excellent performance in #AsianGames2018
कभी महक की तरह हम गुलों से उड़ते हैं
कभी धुंए की तरह पर्बतों से उड़ते हैं
ये कैंचियां हमें उड़ने से ख़ाक रोकेंगी
के हम परों से नहीं हौंसलों से उड़ते हैं
#DeshKeSaath#Indians
इंसानों में सांप बहुत हैं क़ातिल भी ज़हरीले भी
इनसे बचना मुश्किल है,आज़ाद भी हैं फुर्तीले भी
खा जाने का कौन सा गुर है जो इन सबको याद नहीं
जब तक इनको आज़ादी है कोई भी आज़ाद नहीं
-हफ़ीज़ जालंधरी
कुछ कह लिया, कुछ सुन लिया
कुछ बोझ अपना बँट गया
अच्छा हुआ, तुम मिल गई
कुछ रास्ता ही कट गया
क्या राह में परिचय कहूँ,
राही हमारा नाम है,
चलना हमारा काम है।
#shair#kavya#ShivMangalSinghSuman