निश्चय प्रेम प्रतीति ते, विनय करैं सनमान।
तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥
सुभाष चौक राजबाड़ा, इंदौर स्थित 'श्री रामभक्त हनुमान मंदिर' में विराजमान पवनपुत्र हनुमान जी की असीम अनुकंपा सदैव हम सभी पर बनी रहे, हर घर-आंगन में सुख-शांति और समृद्धि का वास हो; यही प्रार्थना करता हूं।
एक दिन, 5 करोड़ पौधे और हरित भविष्य का संकल्प...
उत्तर प्रदेश ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस पर नया इतिहास रच दिया है। यह प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।
#BJP4ViksitBharat#BJP4UP
Congratulations to Major Abhilasha Barak on being conferred the UN Military Gender Advocate of the Year Award. Major Barak is serving as an Engagement Team Commander and Gender Focal Point within the United Nations Interim Force in Lebanon (UNIFIL). This honour is a recognition of her exemplary service and also of India’s longstanding contribution to United Nations peacekeeping efforts. Her achievement is also an inspiration to countless young Indians, especially our daughters, who aspire to serve the nation and humanity.
भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा मध्य प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर मध्यप्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री महेश केवट जी को बधाई व शुभकामनाएं दी।
@MaheshK23512121
॥सुंदर कांड॥
जुगुति बिभीषन सकल सुनाई। चलेउ पवन सुत बिदा कराई॥करि सोइ रूप गयउ पुनि तहवाँ। बन असोक सीता रह जहवाँ॥
भावार्थ- विभीषणजी ने (माता के दर्शन की) सब युक्तियाँ (उपाय) कह सुनाईं। तब हनुमान्जी विदा लेकर चले। फिर वही (पहले का मसक सरीखा) रूप धरकर वहाँ गए, जहाँ अशोक वन में (वन के जिस भाग में) सीताजी रहती थीं॥
#RamCharitManas
#SundarKand
समृद्ध शिक्षा से समृद्ध मध्यप्रदेश...
प्रदेश का कोई भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी केवल संसाधनों की कमी के कारण पीछे न रह जाए, यही हमारी प्राथमिकता है।
- श्री @DrMohanYadav51 मुख्यमंत्री म.प्र.
आज भोपाल में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं में प्राप्त आवंटन के विरुद्ध इस तिमाही में किए गए वित्तीय व्यय की विस्तार से समीक्षा की।
बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जिन क्षेत्रों या योजनाओं में व्यय की गति धीमी है, वहाँ पूरी तत्परता और तेज गति से कार्य पूरा किया जाए। साथ ही भारत सरकार से संबंधित लंबित मुद्दों पर निरंतर फॉलो-अप कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के लिए संरचना के पुनर्गठन पर भी विस्तृत विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विभागीय पुनर्गठन और पारदर्शिता पर विशेष बल देते हुए अधिकारियों को सजग किया गया है कि योजनाओं का लाभ सीधे और ईमानदारी से ग्रामीण जनता तक पहुँचना चाहिए। सुशासन की इस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विभाग निरंतर सक्रिय है।
राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री अमर सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बीजासन माता की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना है।
@amar_singh_bjp
लांजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री राजकुमार कर्राहे जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि आपको आरोग्यता, यश और सुदीर्घ जीवन दें।
सुरक्षित अधिकार, सशक्त नागरिक, समृद्ध मध्यप्रदेश...
"स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026" के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में 48 लाख से अधिक संपत्ति धारकों को मिलेगा उनकी संपत्ति का कानूनी स्वामित्व, वह भी बिना किसी स्टाम्प ड्यूटी या पंजीयन शुल्क के।
#ViksitMadhyaPradesh