मध्य प्रदेश में जहरीली शराब का तांडव अब देवास में सामने आया है!
अगस्त में गुजरात में हुई मौतों का उज्जैन कनेक्शन, सितंबर में सागर और अब आबकारी मंत्री के गृह जिले देवास में 13 मौतों का मामला सामने आया है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार शराब माफियाओं के आगे नतमस्तक हो चुकी है! बस जगह बदल रही है, बाकी शराब माफियाओं का लालच हर महीने लोगों को मौत के घाट उतार रहा है!
सरकार और अफसरों के लिए मौतें केवल आंकड़ा भर रह गई है! ना संवेदना है ना हादसे रोकने की नीयत!
कुबेर कोठी वालों का लालच,
प्रदेश को बर्बाद करने पर तुला है!
श्री धर्मेंद्र सिंह चौहान जी को पुन: मप्र किसान कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक शुभकामनाएं।
आशा है आप मध्यप्रदेश की किसान विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ किसानों के संघर्ष को मजबूत नेतृत्व देकर किसान हित में सक्रियता से कार्य कर किसान कांग्रेस को मजबूत करेंगे।
"जय जवान, जय किसान"
नगर निकाय में भ्रष्टाचार जनप्रतिनिधि नहीं, सरकार कर रही है! भाजपा शासन में सरकारी खरीदारी में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री खुद इस पर रोक नहीं लगाना चाहते!
: नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार जी.
📍प्रेस वार्ता, भोपाल
मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार और अधिकारी लोगों के आशियाने उजाड़कर भ्रष्टाचार की मलाई खाने की तैयारी में हैं। आखिर गरीबों के घर उजाड़ने के पीछे किसका हित छिपा है? क्या इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री की भी कोई संलिप्तता है, या उनकी जानकारी के बिना ही यह सब हो रहा है?
: नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार जी
📍प्रेस वार्ता, भोपाल
भाजपा सरकार निवेश के नाम पर सिर्फ विज्ञापनों की सरकार बनकर रह गई है! मुख्यमंत्री जी के दौरे के बाद शहर में विज्ञापनों और प्रचार-प्रसार पर खूब जोर दिया जाता है, लेकिन धरातल पर विकास कहीं नजर नहीं आता।
मध्यप्रदेश का युवा आज भी बेरोजगारी की मार ��ेल रहा है और रोजगार के अवसरों का इंतजार कर रहा है।
: नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार जी
📍प्रेस वार्ता, भोपाल
"चीन बहुत आगे निकल गया है। चीन का मुकाबला परंपरागत तरीकों से करना कठिन है।"
- ITBP के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा
पिछले 12 साल में मोदी सरकार ने सिस्टेमैटिक तरीके से हमारी सेनाओं को कमजोर किया।
इन्वेस्ट नहीं किया गया, मॉर्डनाइजेशन पर ध्यान नहीं दिया गया। सेना को कमजोर करने को अग्निवीर जैसी फर्जी स्कीम लाए।
साथ ही जब सेनाओं को प्रधानमंत्री और सरकार से हौसलाअफजाई की दरकार थी, तब मोदी चीन को क्लीनचिट देते रहे, चीन के राष्ट्रपति का स्वागत करते रहे।
मोदी ने देश और सेना को बहुत पीछे धकेल दिया है।
आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्�� श्री जीतू पटवारी जी ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक को संबोधित किया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में संगठन महामंत्री श्री संजय कामले जी, प्रदेश महासचिव श्री गौरव रघुवंशी जी सहित दोनों संभागों के जिला ��ध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी उपस्थित रहे।