1. जैसाकि सर्वविदित है कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा आमचुनाव अब बहुत नज़दीक आ रहा है, जिसकी तैयारी हेतु मेरे खुद के द्वारा प्रदेश की पिछली कई राज्य स्तरीय बड़ी बैठकें लखनऊ पार्टी प्रदेश कार्यालय में ली गई हैं और आगे भी ज़रूरत के अनुसार ली जायेंगी, जिसमें पार्टी के उम्मीद्वार तय करने के लिए पार्टी के ख़ासकर प्रदेश व मण्डल स्तरीय पदाधिकारियों को ज़रूरी दिशा-निर्देश दिये गये हैं, जिसके तहत् ही अभी तक मेरे द्वारा उनका इन्टरव्यू आदि लेकर लखनऊ में लगभग 2 दर्जन से ज़्यादा उम्मीदवार तय/फाइनल कर दिये गये हैं और आगे भी सभी सीटों पर मेरे द्वारा ही उम्मीदवार तय किये जायेंगे, जिसके बारे में अब पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री आकाश आनन्द को लेकर क़िस्म-क़िस्म के भ्रम फैलाये जा रहे हैं जिसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है।
2. जबकि अकेले यू.पी. में ही नहीं बल्कि पूरे देश में जहाँ-जहाँ भी समय-समय पर विधानसभा के आमचुनाव होते हैं, या देश में लोकसभा के भी आमचुनाव होते हैं तो वहाँ भी उम्मीदवारों को अन्तिम रूप मेरे द्वारा ही दिया जाता है।
3. यहाँ यह भी अवगत कराना है कि यू.पी. की जिन विधानसभा की सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार तय कर दिये गये हैं तो वहाँ मेरी अनुमति से ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा छोटी-बड़ी जनसभायें करके उनका ऐलान भी किया जा रहा है, जिसके तहत् ही कुछ सीटों के उम्मीदवार का ऐलान श्री आकाश आनन्द भी पार्टी की जनसभा करके करेंगे।
4. हालाँकि इससे पहले देश के कई राज्यों में अभी हाल ही में विधानसभा के आमचुनाव हुये हैं जहाँ मेरे दिशा-निर्देशन में ही चुनावी जनसभा लेने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री आकाश आनन्द को भेजा गया और पिछले लगभग एक वर्ष से इनकी पूरे देश में पार्टी संगठन की समीक्षा बैठकें व जनसभा आदि करने के लिए भी इनको भेजा जा रहा है और वे भी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से अपनी ज़िम्मेवारी को निभा रहे हैं।
5. इसलिए उत्तर प्रदेश में भी इसी क्रम में इनकी भी कुछ सीटों पर पार्टी के तय किये गये उम्मीदवारों के ऐलान हेतु जनसभायें हो रही हैं। जबकि इससे पहले यू.पी. की राजधानी लखनऊ में दिनांक 9 अक्तूबर सन् 2025 को मान्यवर श्री कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर पार्टी की ऐतिहासिक महारैली भी हुई, जिसमें श्री आकाश आनन्द को बोलने का मौक़ा दिया गया। साथ ही, इसके पूर्व यहाँ लोकसभा के हुये आमचुनाव में भी इनको पूरे प्रदेश में व देश के अन्य राज्यों में भी पार्टी की चुनावी जनसभायें लेने के लिए भेजा गया था, यह सब सोशल मीडिया आदि पर मौजूद है।
6. जबकि यह सब पार्टी की रूटीन प्रक्रिया के तहत् हो रहा है। इसका श्री आकाश आनन्द के क़द को बढ़ाने व कम करने आदि से कोई लेना देना नहीं है और ना ही पार्टी के उम्मीद्वार भी तय करने से कोई लेना देना है। यह भी पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की तरह ही पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा-निर्देशन में यू.पी. में कुछ स्थानों पर पार्टी के उम्मीद्वार के ऐलान के लिये जनसभा कर रहे हैं। लेकिन फिर भी इनके बारे में सोशल मीडिया आदि पर आए दिन अनाप-सनाप बातें करना यह ठीक नहीं है। पार्टी के लोग ऐसे सभी शरारती व जातिवादी तत्वों से हमेशा सावधान रहें।
@Mayawati महापुरुषों के सम्मान में बीएसपी मैदान में. ..!!
देश की आवाज़ मान्य बहनजी के साथ. .
परम पूज्य आदरणीय बहन कु मायावती जी के द्वारा महत्वपूर्ण ट्विट संदेश दिनांक 31/07/2026.
#जयभीम#जयबसपा जयभारत मान्य बहनजी जिन्दाबाद जिन्दाबाद @Mayawati@AnandAkash_BSP
सूत्रों से बड़ी खबर, बहुत जल्द जनपद मुरादाबाद में बसपा राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद जी की होंगी बड़ी जनसभा, युवाओं में उत्साह, 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान आकाश आनंद जी के आक्रामक तेवर को देखना चाहती है फिर से जनता, भाइयो इस बार यूपी का माहौल बदलना तये, जय बसपा विजय बसपा
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक युवा हृदय सम्राट आदरणीय भाई @AnandAkash_BSP जी 10 अगस्त से सादाबाद विधानसभा में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे जिसमें सादाबाद विधानसभा प्रत्याशी डॉ अविन शर्मा की घोषणा करेंगे।
आदरणीय भाई आकाश आनंद जी के कार्यक्रम की सुनकर बसपा के तमाम कार्यकर्ता और समर्थकों में बहुत भारी उत्साह देखने को मिल रहा है खासकर युवाओं में। बहुत दिनों से युवाओं की मांग थी कि आकाश आनंद जी को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से लग जाना चाहिए। अब आ गया वह समय 10 अगस्त को आकाश आनंद जी सादाबाद में उपस्थित रहेंगे।
पिछले लोकसभा आम चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आदरणीय आकाश आनंद जी ने बेरोजगारी, शिक्षा जैसे मुद्दों पर बीजेपी की बखिया उधेड़ दी थी।
ख्वाहिश नहीं मुझे,मशहूर होने की,
आप मुझे पहचानते हो,बस इतना ही काफी है।
अच्छे ने अच्छा और,बुरे ने बुरा जाना मुझे,
क्यों की जिसकी जितनी जरूरत थी,
उसने उतना ही पहचाना मुझे।
एक अजीब सी,दौड है ये जिन्दगी,
जीत जाओ तो कई,अपने पीछे छूट जाते हैं।
और हार जाओ तो,अपने ही पीछे छोड़ जाते हैं।
बैठ जाता हूँ,मिट्टी पे अकसर,
क्योंकि मुझे अपनी औकात अच्छी लगती है।
मैंने समंदर से सीखा है जीने का सलीका,
चुपचाप से बहना और अपनी मौज मे रेहना।
जीवन की भाग दौड में क्यूँ वक्त के साथ रंगत खो जाती है ? हँसती-खेलती जिन्दगी भी आम हो जाती है।
खुश हूँ और सबको खुश रखता हूँ,
लापरवाह हूँ फिर भी सब की परवाह करता हूँ।
मालूम है कोई मोल नहीं है मेरा फिर भी,
कुछ अनमोल लोगों से रिश्ता रखता हूँ।
जय भीम जय बसपा🙏🙏
बीएसपी के राष्ट्रीय समन्वयक श्री आकाश आनन्द जी दिनांक 10 अगस्त 2026 से यूपी के सादाबाद से चुनावी संखनाद करेंगे।
10 अगस्त 2026 को मैं भी सादाबाद आ रहा हूँ। अपनी पार्टी बीएसपी के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़े रहेंगे।
सन 2027 में बीएसपी की सरकार जरूर बनाएंगे।
@AnandAkash_BSP@bspindia
1. देश में पेपर लीक के जघन्य अपराध व उसके कारण नौजवान छात्र-छात्राओं का उनका भविष्य अंधकार होता देख अनेकों द्वारा आत्महत्या जैसी अति-दुखद घटनाओं की रोकथाम की उपाय के रूप में संसद ने एक बार फिर से एक और सख़्त सज़ा के प्रावधान वाला क़ानून बनाने वाला बिल लोकसभा ने आज अन्ततः पास कर दिया है, लेकिन क्या केवल इससे समस्या का समाधान हो जायेगा, इसकी चिन्ता लोगों में बरक़रार है, क्योंकि लोगों को यह आपाधापी/जल्दबाज़ी में लिया गया एक और क़दम ज़्यादा लगता है, जबकि अन्य और भी उपायों को तत्काल सख़्ती से लागू करना ज़रूरी है।
2. वास्तव में यह कदम भी पेपर लीक होने के बाद सख़्त सज़ा का प्रावधान करता है, जबकि पेपर लीक का पूरा मामला इस महा अपराध को होने देने से पहले ही इसे रोकने का है, अर्थात् अपराध नियंत्रण ज़्यादा महत्वपूर्ण है, जो कि अधिकतर मामलों में यहाँ कहीं भी प्रभावी होता हुआ नज़र नहीं आता है, और यह पेपर लीक के पिछले क़ानून के निष्प्रभावी होने से भी स्पष्ट है।
3. हकीकत में अन्य अपराधों की तरह पेपर लीक जैसे जघन्य अपराध के नियंत्रण के लिये सख़्त से सख़्त कानून से अधिक इसकी रोकथाम हेतु बेहतर से बेहतर उपाय करने की ज़रूरत है, जिसके तहत् शिक्षा के लिये शोषणकारी ऋण को सस्ता करके उसे कल्याणकारी बनाना, सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा आदि सहित पूरी शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की ज़रूरत है, ताकि ग़रीबों, उपेक्षितों, शोषितों व अन्य मेहनतकश लोगों के बच्चे भी समता व समानता के साथ आगे बढ़ सकें, जो परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के कल्याणकारी संविधान का उद्देश्य तो है किन्तु इसका हर स्तर पर वर्तमान में घोर अभाव है।
4. दरअसल अमीर परिवारों के लोग तो धनबल के आधार पर अपनी मनमानी व मनचाही पढ़ाई आदि प्राप्त कर लेते हैं, किन्तु करोड़ों ग़रीब परिवारों के बच्चे-बच्चियों का क्या जो होनहार होने के बावजूद अपना जीवन संवार नहीं पाते हैं।
5. वैसे भी पेपर लीक शिक्षा व्यवस्था में बिगाड़ का केवल एक उदाहरण है, जबकि शिक्षा व्यवस्था में बिगाड़ की जड़ काफी गहरी व अति-गंभीर है। इसके निदान के लिये दृढ़ इच्छाशक्ति व नेक नीयत के साथ अनवरत ईमानदार प्रयास की ज़रूरत है, तभी कुछ मुट्ठी भर लोगों के बजाय करीब 140 करोड़ लोगों का यह देश आगे बढ़ पायेगा।
6. लेकिन यह अति-दुखद है कि पेपर लीक रोकथाम सम्बंधी बिल पर भी बहस के दौरान अधिकतर पार्टियाँ दलगत राजनीति से ऊपर नहीं उठ पायीं अर्थात् संसद में चर्चा के दौरान पूरी गंभीरता कम व एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप ही ज़्यादा रहा। ऐसे में क्या नया बनने वाला यह पेपर लीक निरोधक क़ानून कितना सार्थक होगा इससे लोगों का शंकित होना उचित है।
7. ऐसे में मूल प्रश्न यही है कि क़ानून पर क़ानून क्या इस जटिल समस्या का सही समाधान कर पायेगा? सरकार इसके अलावा भी अन्य बेहतर उपायों पर भी ज़रूर विचार करे तो यह देश के उज्जवल भविष्य के लिये बेहतर होगा।
मोहम्मदाबाद की गोहना विधानसभा 355 से बहुजन समाज पार्टी के प्रभारी/प्रत्याशी
माननीय जे.के. आजाद जी का ताबड़तोड़ जनसंपर्क अभियान जारी ।
जय भीम, जय बसपा 🐘
आज दिनांक 29-07-2026 को जनपद फतेहपुर के विधानसभा खागा में बहुजन समाज पार्टी द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुआ जिसमें बूथ /सेक्टर की समीक्षा तथा मिशन 2027 को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
#जयभीम#BSP#फतेहपुर#मिशन_2027#खागा#बहुजन_समाज_पार्टी
यूपी में बसपा के मुख्य समन्वयक श्री आकाश आनंद की होगी एंट्री —
10 अगस्त को हाथरस में आकाश आनंद जी के नेतृत्व में एक बड़ी जनसभा होगी।
यूपी 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक अहम रैली।
माननीया बहन कुमारी मायावती जी @Mayawati जी का बहुत बहुत धन्यवाद जो आकाश भाई @AnandAkash_BSP को यूपी की ज़मीन पर भेजने का फैसला लिया.. यूपी में रहेंगे तो सरकार बनेगी वरना राम भरोसे.चार दिन के निकलोगे तो..जमना पड़ेगा यहाँ.अपनी बात आगे की काम की नीति बतानी पड़ेगी।
शुरुआत हाथरस से👍
बसपा हमारा घर है,और बसपा कोई राजनीतिक दल नहीं है, ये एक मिशन है महापुरुषों के आंदोलन का , यह एक लड़ाई है आत्मसम्मान स्वाभिमान की.
जिन्हें आदत है गुलामी की वो करें दूसरों की चमचागिरी, हमारी पार्टी एक ही है। बहुजन समाज पार्टी।
जय भीम जय कांशीराम जय बसपा मान्य बहन कु मायावती जी जिंदाबाद
#बसपा_लाओ_अन्याय_अत्याचार_से_मुक्ति_पाओ
#मिशन_2027
#बसपा
#BspIndia @Mayawati@AnandAkash_BSP@ramjigautambsp
बसपा से जुड़ी बड़ी खबर :
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक @AnandAkash_BSP जी 10 अगस्त को हाथरस की सादाबाद विधानसभा सीट पर आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल बजायेंगे और इसके बाद 25 अगस्त को गौतम बुद्ध नगर की जेवर विधानसभा सीट पर चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे इसके बाद 28 अगस्त को जयपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।
अगले महीने से आकाश आनंद जी ताबड़तोड़ रैलियाँ, जनसभा और रोड शो के साथ साथ गाँव गाँव जाकर चुनावी चौपाल का हिस्सा बनेंगे।
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद 10 अगस्त को हाथरस के सादाबाद क्षेत्र में चुनावी सभा के साथ यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के बसपा अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे. इस कार्यक्रम के दौरान आकाश आनंद सादाबाद सीट से बसपा उम्मीदवार अविन शर्मा के नाम का एलान कर सकते हैं.
पूरी ख़बर: https://t.co/Yb0FVoR6n3
#Mayawati #UPElections2027 #BSP #AakashAnand | @iSamarthS
10 अगस्त 2026 को जनपद हाथरस की 79-सादाबाद विधानसभा में आयोजित होने वाले विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियाँ पूरे जोश के साथ जारी हैं। इस ऐतिहासिक सम्मेलन में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक माननीय श्री आकाश आनंद जी मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे।
@AnandAkash_BSP
यही बात तो हमारी नेता इस देश की गौरव सामाजिक परिवर्तन की महानायिका बहनजी को सबसे अलग और महान बनाती हैं...ऐसा सोच सिर्फ वही सोच सकता है जो समाज के दर्द को बच्चों के भविष्य की चिंता हो जिसे शिक्षा का महत्व पता होता शुक्रिया बहनजी
We Love you 💙🙏💐
#BSPMission2027@bspindia@AnandAkash_BSP
अनुशासित बाबासाहेब अंबेडकर जी के विचारधारा के यूथ बीएसपी आन्दोलन के साथ आ रहे है। आज दिल्ली प्रदेश बसपा के प्रदेश प्रभारी मा ललित गौतम जी ने युवाओं की शिष्टाचार भेंट केन्द्रीय प्रभारी व राज्यसभा सांसद माननीय सांसद आदरणीय रामजी गौतम जी के आवास पर जेएनयू और डी यू के छात्रों के साथ कराई साथ मान्य सांसद जी ने युवाओं ने बीएसपी कैडर मिशन मूवमैंट की बातों को समझाया है।
#जयभीम #जयबसपा मान्य बहन कु मायावती जी जिंदाबाद जिंदाबाद @Mayawati@AnandAkash_BSP@ramjigautambsp
आज JNU के कुछ साथियों के साथ राज्यसभा सांसद आदरणीय रामजी गौतम सर से मुलाक़ात हुई तथा उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यो में बीएसपी को मजबूत करने के लिए वार्तालाप की । आदरणीय सांसद जी का व्यवहार हम सभी युवाओ के लिए बहुत अच्छा रहा। और काफ़ी कुछ सीखने को मिला ।
@ramjigautambsp@Mayawati