समस्त काराकाट लोकसभा क्षेत्र के मेरे अतिप्रिय परिवारजनों,
यह लोकतंत्र का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण है एवं बेहतर भविष्य का निर्णय करता है।
सभी से विन्रम अनुरोध है कि जो हमारे मतदाता साथी अपने घर से दूर हैं या फिर शहर के बाहर रह रहे हैं उन सभी से एक ही गुजारिश है कि मतदान करने जरूर आएं और क्रम संख्या 12 पर कैंची के सामने वाला बटन दबाकर मुझे आप अपना वोट दें।
मतदान अवश्य करें।
#karakatjindabad
आज काराकाट लोकसभा के अंतर्गत देवहारा (गोह-विधानसभा) में आयोजित नुक्कड़ सभा में आप सभी ने जो अपार समर्थन एवं आशीर्वाद दिया वह निश्चित ही इशारा है परिवर्तन की तरफ।
आप सभी से पुनः अपील है 1 जून को EVM में क्रम संख्या 12 पर कैंची के सामने वाला बटन दबाकर मतदान स्वरूपी आशीर्वाद प्रदान करें...
"हृदय से कोटि कोटि आभार" #KarakatJindabad
काराकाट लोकसभा क्षेत्र से राजपा(सत्य) के प्रत्यशी श्री प्रींस सिंह जी का नामांकन रद्द होने के कारण अब राजपा चुनाव से बाहर है अतः काराकाट के सभी सम्मानित जनता से निवेदन है कि संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह जी के पक्ष में मतदान करें
#काराकाट_मांगे_पवन@PawanSingh909
जो स्वाभिमान के खातिर पार्टी को लात मार दे वो @PawanSingh909
अब इनके विरोध में BJP के बड़े दिग्गज और दबंग नेताओ को भेजा जा रहा है प्रचार के लिए।
लेकिन भाई ने System Hang कर रखा है अकेले 36 बिरादरी का समर्थन है पवन सिंह को।
#काराकाट_मांगे_पवन
खबर आ रही है कि कल देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी डेहरी में आयोजित जनसभा में "डालमिया नगर" में बंद पड़ी फैक्ट्री का पुनः प्रारम्भ करने की घोषणा करने जा रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो हमारे वचन पत्र का एक वचन चुनाव से पहले ही पूरा हो जायेगा। काराकाट लोक सभा क्षेत्र वासियों की तरक्की ही मेरी असली जीत है।
#karakatjindabad
हमारा वचन पत्र
प्रिय काराकाट लोकसभा क्षेत्र वासियों, आज सोशल मीडिया के माध्यम से हम अपना आगामी पांच वर्षों के प्रति समर्पित वचन पत्र आप सभी के साथ साझा कर रहे हैं। अपने वचन पत्र में प्राथमिकता के आधार पर अपने आप को संकलित किया है कि हम सब मिलकर काराकाट लोकसभा को एक नई पहचान दिलाएंगे और विकसित, समृद्ध तथा सशक्त लोकसभा बनाएंगे।
1. रोजगार के नए संसाधन विस्तृत किए जाएंगे।
2. ऑर्गेनिक एवं आधुनिक कृषि को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना करेंगे।
3. जल संग्रह, पेयजल एवं सिंचाई के लिए सिंचित पानी की उचित व्यवस्था की जाएगी।
4. फिल्म इंडस्ट्रीज का निर्माण करेंगे, कलाकारों को उचित सम्मान मिलेगा।
5. सालों से बंद पड़े हुये पाली पुल को जल्द से जल्द चालू कराएंगे ।
6. डालमियानगर में बंद पड़ी हुई फैक्ट्रियां का पुनः संचालन एवं नए उद्योगों का विस्तार किया जाएगा।
7. आईटी पार्क बनाएंगे, जिससे रोजगार के संसाधन बढ़ेंगे।
8. हमारी संस्कृति और परंपरा की पहचान माघ संक्रांति और कार्तिक छठ के मेले का भव्य आयोजन एवं सरकारी महोत्सव की शुरुआत करेंगे।
9. माँ ताराचंडी मंदिर का सौंदर्यकरण एवं नवीनीकरण किया जाएगा।
10. रेल और रोड कनेक्टिविटी का विस्तार किया जाएगा, जो औद्योगिक क्षेत्र की क्रांति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
11. पर्यटन की दृष्टि से रोहतास एवं औरंगाबाद में स्थित सभी धार्मिक स्थलों एवं रोहतास के किले का सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण किया जाएगा ।
12. एम्स की तर्ज पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जायेगा।
13. तकनीकी क्षेत्र में क्रांति लाने हेतु इंजीनियरिंग कॉलेज खुलवाएंगे।
14. सोन नदी पर मरीन ड्राइव की तर्ज पर सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण किया जाएगा।
15. काराकाट लोकसभा में आने वाले प्रमुख्य स्टेशनों पर ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़वाएंगे तथा सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण किया जाएगा।
16. महिला सशक्तिकरण हेतु लघु उद्योग स्थापित करेंगे। जैसे:- सिलाई सेंटर, अचार फैक्ट्री, पापड़ उद्योग, सैनिटरी नैपकिन (पैड) निर्माण केंद्र इत्यादि जैसे अहम कदम उठाये जाएँगे।
17. महिलाओं हेतु ब्लॉक स्तर पर सैनिटरी नैपकिन (पैड) वितरण केंद्र खोलेंगे। जिससे मुफ्त में सैनिटरी नैपकिन (पैड) मिलेगा ।
18. संसदीय वेतन को बालिका शिक्षा एवं 18 वर्ष से ऊपर की गरीब बेटियों की शादी पर खर्च किया जायेगा।
19. महिलाओं के लिए स्मार्ट पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जायेगा।
20. खेल व खिलाड़ियों के हित एवं खेलों में आकर्षक करियर विकल्प के लिए राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का निर्माण कराया जायेगा।
आपका : पवन सिंह
निर्दलीय प्रत्याशी 35- काराकाट लोकसभा
#karakatjindabad