📢 UGC रोलबैक सवर्ण महापंचायत — निर्णायक आह्वान - 20 सितंबर दोपहर 1.15 बजे जंतर मंतर, नई दिल्ली।
साथियों,
समस्त सामान्य वर्ग के नागरिकों से अनुरोध है कि UGC रोलबैक सवर्ण महापंचायत के आयोजन में सहभागी बनने के लिए 20 सितंबर 2026, रविवार, दोपहर 1:15 बजे, जंतर-मंतर, नई दिल्ली पहुँचें।
यह पंचायत आंदोलन की आगे की दिशा तय करने के लिए महत्वपूर्ण होगी। महापंचायत में UGC रोलबैक से संबंधित मांग, वर्तमान स्थिति, आगे की रणनीति और आगामी लोकतांत्रिक कदमों पर सामूहिक विचार-विमर्श किया जाएगा। पंचायत में जो निर्णय सर्वसम्मति से लिया जाएगा, उसके अनुरूप आगे की कार्ययोजना निर्धारित की जाएगी और प्रत्येक सहभागी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेगा।
हमारा उद्देश्य अपनी बात को मजबूती के साथ सरकार के सामने रखना है। इसलिए देशभर से आने वाले सभी साथी तैयार रहे, एक-दूसरे का सम्मान करें और प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पालन करें।
20 सितंबर 2026 — जंतर-मंतर, नई दिल्ली
दोपहर 1:15 बजे
चलो जंतर-मंतर।
चलो जंतर-मंतर।
चलो जंतर-मंतर।
“सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है…”
#UGCRollBack #20september2026 #delhi #JantarMantar #iamrajshekhawat #karnisena #ministryofeducation #NarendraModi #AmitShah
SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग के प्रतिदिन नए उदाहरण;
कुछ ऐसी स्टोरीज़ भी सामने हैं, जहाँ SC/ST Act के मामले में पूरे परिवार के ऊपर केस लगा दिया गया। परिवार का कहना है कि उनके पास सेटलमेंट के लिए पैसा नहीं है और स्थिति ऐसी हो गई है कि वे आत्महत्या तक की बात कर रहे हैं।
जौनपुर के मछलीशहर में एक यादव परिवार के पूरे परिवार पर SC/ST Act का मुकदमा लगा है। परिवार का आरोप है कि उनके घर में लोग घुसते थे, लड़कियों से छेड़छाड़ करते थे और जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उनके खिलाफ SC/ST Act लगा दिया गया।
परिवार के लोग आज रो रहे हैं, बेचारे परेशान हैं। और कर भी क्या सकते हैं!
अखिलेश यादव का इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है। मेरा सवाल है कि अगर OBC समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में इस तरह के मामलों से प्रभावित हो रहे हैं, तो उनके राजनीतिक प्रतिनिधि इस पर आवाज़ क्यों नहीं उठाते?
इसी तरह, पिछले कुछ दिनों में दलित लड़कियों के साथ बलात्कार की घटनाओं की खबरें सामने आई हैं। ऐसे मामलों पर भी दलित राजनीति करने वाले नेताओं की चुप्पी सवाल खड़े करती है। अगर राजनीति जाति के नाम पर होती है, तो पीड़ित की जाति और आरोपी की पहचान देखकर आवाज़ क्यों बदल जाती है?
यादव समुदाय को भी UGC, RHA और SC/ST Act के मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
अगर आँकड़ों में किसी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में प्रभावित हो रहे हैं, तो उन्हें इस मुद्दे पर खुलकर आवाज़ उठानी चाहिए।
यादवों को अब आगे आना चाहिए।
एक और मामला सामने आया है कि एक सहायक अध्यापिका ने इंचार्ज प्रधान अध्यापिका को गैरहाज़िर करने पर SC/ST Act में फँसा देने की धमकी दी। इससे परेशान होकर इंचार्ज प्रधान अध्यापिका निशि श्रीवास्तव ने CM, DM, SP और BSA से शिकायत की और मामले की जाँच कर कार्रवाई की माँग की।
उनका आरोप है कि उनके साथ गाली-गलौज भी की गई। उन्होंने कहा कि अगर मामले में कार्रवाई नहीं हुई, तो उनके लिए नौकरी करना मुश्किल हो जाएगा और उन्हें इस्तीफा देना पड़ेगा।
प्रश्न यही है, कानून जिन लोगों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है, क्या उसके दुरुपयोग की शिकायतों पर भी उतनी ही गंभीरता से विचार नहीं होना चाहिए?
🔥 अबकी बार 3 मुद्दे साफ़ हैं—
1️⃣ UGC प्रस्ताव रोलबैक करो।
2️⃣ SC/ST कानून में दुरुपयोग रोकने के लिए सुधार करो।
3️⃣ आरक्षण व्यवस्था में न्यायसंगत सुधार करो।
❌ इन 3 मुद्दों पर फैसला नहीं हुआ, तो फिर राजनीतिक फैसला भी तय होगा।
🗳️ अब बात आर-पार की है—हक चाहिए, सिर्फ आश्वासन नहीं!
मध्यप्रदेश, ग्वालियर📍
फूलबाग मैदान में सवर्ण समाज द्वारा UGC रोलबैक, आरक्षण व्यवस्था में सुधार और SC/ST एक्ट में सुधार की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
सवर्णों जागना ही होगा -
अपने बच्चों के लिये साथ देना ही होगा
आइये 13 सितंबर से 13 अक्टूबर
जागो सवर्णों भारत बचाओ यात्रा में यह यात्रा आपके लियॆ है।
अपनी एकता का परिचय दे - हमारे लिये संगठन से अधिक समाज और सामाजिक उद्देश्य है। जो आन्दोलन का शुरू से हिस्सा बनना चाहे सबका स्वागत है।
#ugc_काला_कानून_वापस_लो #ugcrollback #पंकजधवरैय्या #pankajdhavraiyya
कभी सोचा नहीं था कि हमें मोदी जी का विरोध करना पड़ेगा… 💔
लेकिन परिस्थितियाँ ही ऐसी बना दी गईं कि आज आवाज़ उठाना मजबूरी लग रहा है।
हम विरोध के लिए नहीं,
समानता और न्याय के लिए बोल रहे हैं। 🇮🇳
#Modi#BJP#Justice#India
सवर्ण आर्मी जनपद संतकबीर नगर इकाई के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर संत कबीर नगर में जोरदार प्रदर्शन कर जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौंपा।
इस जोरदार प्रदर्शन में संगठन के समस्त पदाधिकारीगण एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और एक स्वर में अपने हक की आवाज बुलंद की।
सवर्ण आर्मी की मुख्य मांगें:-
1. आरक्षण जाति के आधार पर नहीं, आर्थिक आधार पर लागू हो।
2. UGC के नए नियमों को तत्काल वापस (RollBack) लिया जाए।
3. SC/ST एक्ट को समाप्त किया जाए।
4. सवर्ण समाज के हितों के लिए सवर्ण आयोग का गठन किया जाए।
सवर्ण आर्मी स्पष्ट करती है कि यदि हमारी जायज मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आने वाले समय में संगठन द्वारा और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
#UGC_RollBack #SC_ST_Act_समाप्त_करो
आज दिनांक 10 सितंबर 2026 को सवर्ण आर्मी जनपद गोंडा इकाई के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर गोंडा में जोरदार प्रदर्शन कर जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौंपा।
इस जोरदार प्रदर्शन में संगठन के समस्त पदाधिकारीगण एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और एक स्वर में अपने हक की आवाज बुलंद की।
*सवर्ण आर्मी की मुख्य मांगें:-*
1. आरक्षण जाति के आधार पर नहीं, आर्थिक आधार पर लागू हो।
2. UGC के नए नियमों को तत्काल वापस (RollBack) लिया जाए।
3. SC/ST एक्ट को समाप्त किया जाए।
4. सवर्ण समाज के हितों के लिए सवर्ण आयोग का गठन किया जाए।
सवर्ण आर्मी स्पष्ट करती है कि यदि हमारी जायज मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आने वाले समय में संगठन द्वारा और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
#UGC_RollBack #SC_ST_Act_समाप्त_करो
बीजेपी और मोदी सरकार की गलतियों ने आज सवर्ण समाज को एकजुट होने और सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है।
यह तस्वीर मध्य प्रदेश के गुना की है, जहाँ सड़कों पर उमड़ा यह जनसैलाब अपने आप में बहुत कुछ बयां कर रहा है। UGC, SC/ST एक्ट और जातिगत आरक्षण के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतरे हैं।
यह तस्वीर बताती है कि लोगों के अंदर कितना आक्रोश है। सरकार समय रहते संभल जाए, इस आवाज को गंभीरता से सुने और सवर्ण समाज की मांगों पर ध्यान दे।
क्योंकि अगर सरकार ने समय रहते जनता की आवाज नहीं सुनी, तो आने वाले चुनाव बीजेपी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। सत्ता तक पहुँचने का रास्ता आसान नहीं होगा।
जैन समाज के संत पुलक सागर जी ने UGC,आरक्षण और SC/ST एक्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
क्या UGC पर इसी तरह से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, पंडित प्रदीप मिश्रा जी और देवकीनंदन ठाकुर जी समेत अन्य हिंदू धर्म के संतों का भी बयान आ सकता है?
SC/ST एक्ट, यूजीसी दिशानिर्देश और आरक्षण नीतियों के विरोध में GC समुदाय का प्रदर्शन
कौशांबी: जिला मुख्यालय मंझनपुर में GC समुदाय से जुड़े लोगों ने SC/ST एक्ट, यूजीसी के दिशानिर्देशों और आरक्षण नीतियों के विरोध में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न नीतियों को लेकर अपनी आपत्तियां जताईं और संबंधित मांगों पर कार्रवाई की मांग की। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार और प्रशासन का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से उचित कार्रवाई की अपेक्षा जताई।