अभ्यर्थी जो पूर्व में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से माध्यमिक/उच्च माध्यमिक या कोई अन्य समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण कर चुका है, वह शैक्षिक योग्यता बढ़ाने के लिए अन्य विषयों में अपनी पंसद के अनुसार एक या एक से अधिक विषयों (अधिकतम चार विषय) में पंजीयन करवा सकता है।
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल मे आंशिक प्रवेश हेतु उत्तीर्ण विषयों में पुन: पंजीयन मान्य नहीं है। अत:उत्तीर्ण विषयों के अतिरिक्त अधिकतम चार विषयों का चयन तालिका-6 को ध्यान में रखकर ही करें। आंशिक प्रवेश में केवल अंकतालिका ही दी जाएगी।
RSOS में पंजीकृत अभ्यर्थी जो गत पाँच वर्षों के अन्तर्गत प्राप्त नौ अवसरों में परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए हों वे आगामी सत्र में नवीन पंजीयन से पुन: प्रवेश में कम से कम पांच विषय हेतु पात्र हैं। (1/2)
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं व 12वीं के पाठ्यक्रम एवं प्रमाण-पत्रों को भारतीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड मण्डल, एमएचआरडी, राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय, विद्यालयी शिक्षा संस्थान, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड संस्थान, रेल मंत्रालय तथा अन्य राज्य बोर्डों से समकक्षता प्राप्त है।
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर की वेबसाइट से आप विभिन्न तरह की जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। जैसे विवरणिका, सन्दर्भ केन्द्र, परीक्षा केन्द्र, परीक्षा समय-सारणी, परीक्षा-परीणाम, अभिलेखों में संशोधन प्रपत्र इत्यादि।
@rajeduofficial@gyan_sankalp
महिला अधिकारिता विभाग द्वारा शिक्षा सेतु योजना के तहत बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्टेट ओपन स्कूल में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा में वर्ष 2021-22 में महिलाओं एवं बालिकाओं को नि:शुल्क नामांकन किया जाएगा।
पाठ्यक्रम की सरलता एवं शिक्षा की सहजता के साथ-साथ परीक्षा का लचीलापन ही है जो विद्यार्थियों को राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल में आकर्षित करता है।
@rajeduofficial@gyan_sankalp
ज्ञान संकल्प पोर्टल ‘शिक्षा निधि’ में योगदान के लिए एक प्रभावी ऑनलाइन माध्यम साबित हुआ है। इस पोर्टल के माध्यम से 16 नवंबर 2021 को भामाशाहों द्वारा 1,24,637 रूपये की सहायता राशि विद्यालयों के लिए प्राप्त की गयी है।
@GovindDotasra@rajeduofficial@RajGovOfficial
क्या आप जानते हैं राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल में दाखिला लेने के बाद अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण होने के लिए 5 वर्ष में 9 अवसर दिये जाते हैं।
@rajeduofficial@gyan_sankalp
RSOS के सत्र 2021-22 हेतु स्ट्रीम-1 में 15 सितम्बर से शुरू हुई नवीन पंजीयन प्रक्रिया की अंतिम तिथि में संशोधन किया गया है। विभाग ने पंजीयन की अंतिम तिथि 11 नवम्बर को बढ़ाते हुए अब 30 नवंम्बर कर दी गई है। अब विद्यार्थी बिना विलम्ब शुल्क के 30 नवम्बर तक पंजीयन करा सकेंगे।
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक पाठ्यक्रमों हेतु कुल 38 विषयों को अध्ययन योजना एवं परीक्षा योजना में विद्यार्थियों हेतु शामिल किया गया है।
विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन देने हेतु राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल द्वारा 10वीं एव 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 4 विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर 21 हजार एवं जिला स्तर पर 11 हजार रुपये, प्रमाण पत्र दिये जाते हैं।
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल औपचारिक शिक्षा से वंचित तथा जिन अभ्यर्थियों की किसी कारणवश विद्यालयी शिक्षा बीच में ही अधूरी रह गयी उन्हें शिक्षा का अवसर प्रदान करता है।