हम नाना पाटेकर जैसे महान अभिनेता भी समय के साथ लोगों की स्मृतियों से धुंधला होते देखते हैं। जब इतने बड़े लोग भी हमेशा याद नहीं रहते, तो फिर हम क्यों अपनी पूरी जिंदगी इस कोशिश में लगा दें कि दुनिया हमें कभी भूले नहीं?
हमें बचपन से सिखाया जाता है कि ऐसा काम करो कि दुनिया तुम्हें याद रखे। लेकिन शायद इससे भी जरूरी एक बात हमें सीखनी चाहिए कि ऐसा जीवन जियो जिसमें तुम खुद को याद रख सको।
मेरा कहना हैं अपनी पसंद की चीजें कीजिए, घूमिए, प्रेम कीजिए, नए अनुभव लीजिए और अपने सपनों को केवल कल के लिए मत टालिए।
क्योंकि कुछ समय बाद दुनिया अपनी जिंदगी में व्यस्त हो जाएगी, लेकिन आपकी जिंदगी के बीते हुए पल कभी लौटकर नहीं आएँगे।
लोगों की स्मृतियों में अमर होने से पहले, अपनी ही जिंदगी में जीवित होना सीखिए। यही जीवन का सबसे बड़ा सच है।
डॉ. धीर सिंह धाभाई
#vibes
एक पाॅठकास्ट में यूट्यूबर Dhruv Rathee से सवाल पूछा गया कि अगर देश में सरकार बदलती है तो क्या उस सरकार के लिए भी वो ऐसे ही critical रहेंगे? आपका रवैया ऐसा ही होगा?
इसपर ध्रुव राठी ने बड़ा ही शानदार जवाब दिया 🔥
ध्रुव राठी ने बताया कि एक बेहतर सरकार चलाने के लिए प्रेशर ग्रुप्स के माध्यम से सरकारों पर लगातार दवाब बनाए रखना कितना ज्यादा जरूरी है
सभी को ध्रुव राठी का यह वीडियो अवश्य देखना चाहिए 👇🏻
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन में पूर्ण वेतन दो! महंगाई चरम पर है, बच्चों की पढ़ाई, घर का खर्च और पारिवारिक जिम्मेदारियाँ 11 हजार में कैसे निभें?जब ड्यूटी पूरी,मेहनत पूरी,जिम्मेदारी पूरी,तो वेतन अधूरा क्यों?
🔥 हक चाहिए, खैरात नहीं! @RajCMO
इस वीडियो को देखो...
1. गोल सेटिंग
2. प्लानिंग
3. लर्नइंग/स्किलिंग
4. कॉर्डिनेशन
5. निरंतर अभ्यास
6. Perseverance यानि दृढ़ निश्चय
7. नोट गिविंग अप वाला पैशन
सफलता के सात कदम!
Please share with your brothers, sister, boyfriends, girlfriends..
इस Post को ज्यादा से ज्यादा share करें 🙏
अजमेर संभाग के नवचयनित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण अपील
अजमेर संभाग में यदि किसी नवचयनित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को अनुचित रूप से परेशान किया जा रहा है, दुर्व्यवहार किया जा रहा है या नियमों के विरुद्ध कार्य कराया जा रहा है, तो चुप न रहें।
👉 अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार की लिखित शिकायत संबंधित उच्च अधिकारियों को दें।
👉 साथ ही राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 पर अपना परिवाद अवश्य दर्ज करवाएं।
👉 शिकायत की प्रति एवं परिवाद संख्या अपने पास सुरक्षित रखें।
डरने की आवश्यकता नहीं है। अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण एवं नियमसम्मत तरीके से आवाज उठाएं।
हमारी ओर से भी इन मामलों को संबंधित उच्च स्तर तक पहुंचाने के प्रयास लगातार जारी हैं।
आपकी समस्या को उचित माध्यम से ऊपर तक पहुंचाया जाएगा।
अन्याय सहन न करें, नियमों के दायरे में रहकर आवाज उठाएं।
— प्रवेश शर्मा
यह प्रक्रिया सबसे आसान एवं सुगम है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से SSO Updation/Transfer करवाने में बहुत कम समय लगता है। सामान्यतः लगभग 24–48 घंटे में Government SSO तैयार हो जाती है।
इसलिए जिन साथियों की Employee ID बन चुकी है, वे संबंधित कार्यालय के अधिकारी से इस प्रक्रिया के माध्यम से SSO Transfer/Updation करवाएं।
1️⃣ संबंधित अधिकारी अपनी Official Government SSO ID से Login करें → Applications → Email Request खोलें।
2️⃣ SSO Transfer Request पर जाएँ।
3️⃣ Section A: नाम, पद, विभाग, मोबाइल/ईमेल, Employee ID/SIPF No., DOB, Retirement/Contract End Date और Current Citizen SSOID भरें।
4️⃣ Section B: Approval/Appointment Letter की PDF (अधिकतम 1 MB) Upload करें।
5️⃣ Section C: Remarks (यदि आवश्यक हो) भरें।
6️⃣ Declaration ✓ → Submit करें।
7️⃣ Verification/Approval के बाद Citizen SSOID → Government SSOID Transfer/Link हो जाएगी।
यदि किसी संस्था प्रधान द्वारा सहायक कर्मचारी को केवल प्रोबेशन पीरियड का बहाना बनाकर 2nd Saturday का देय अवकाश स्वीकृत करने से मना किया जाता है, तो ऐसे साथी मुझसे संपर्क करें।
इस संबंध में अब तक जारी किए गए सभी आधिकारिक आदेश एवं संबंधित दस्तावेज मेरे पास उपलब्ध हैं।
👉 यदि आपके साथ ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है, तो मुझसे संपर्क करें और संबंधित आदेश/दस्तावेज की आवश्यकता है तो मेरे पास उपलब्ध हैं।
नियमों की जानकारी रखें, अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहें। 🙏
शिक्षा विभाग में कार्यरत सभी सहायक कर्मचारियों को प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार (2nd Saturday) का अवकाश देय है।
यदि किसी कर्मचारी द्वारा द्वितीय शनिवार का अवकाश उसी दिन उपभोग नहीं किया जाता है, तो नियमानुसार संस्था प्रधान की अनुमति से उस अवकाश का बाद में भी उपभोग किया जा सकता है।
परिवीक्षाधीन अवधि (Probation Period) में भी यह अवकाश देय है।
अतः किसी भी कर्मचारी को यह कहकर अवकाश से वंचित नहीं किया जा सकता कि वह अभी प्रोबेशन पीरियड में है।
सभी साथी अपने देय अवकाश एवं सेवा संबंधी अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। 🙏
बड़ी बड़ी आयु की लड़कियाँ घर में कुंवारी बैठी हैं, यदि अभी भी माँ-बाप नहीं जागे तो स्थितियाँ और भी विस्फो'टक हो सकती हैं...!
समाज में आज 27-28-32 आयु तक की बहुत सी कुँवारी लडकियाँ घर बैठी हैं क्योंकि इनके सपने हैसियत से भी बहुत अधिक हैं ! अपने चारों ओर दृष्टि डालिए इस प्रकार के अनेक उदाहरण हैं।
ऐसे लोगों के कारण समाज की छवि बहुत खराब हो रही है।
सबसे बडा मानव सुख, सुखी वैवाहिक जीवन होता है।
पैसा भी आवश्यक है, लेकिन कुछ सीमा तक !
पैसे की वजह से अच्छे रिश्ते ठुकराना गलत है। पहली प्राथमिकता सुखी संसार व अच्छा घर-परिवार होना चाहिये!
अधिक धन संपदा के चक्कर में अच्छे रिश्तों को नजर-अंदाज करना गलत है। ध्यान रखें "धन कमाया जा सकता है, संपत्ति खरीदी जा सकती है लेकिन गुण नहीं।"
मेरा मानना है कि घर-परिवार और लडका अच्छा देखें, लेकिन अधिकतम के चक्कर में अच्छे रिश्ते हाथ से न जाने दें।
सुखी वैवाहिक जीवन जियें।
30 की आयु के बाद विवाह विवाह नहीं होता... समझौता होता है और इसके बाद स्वास्थ्य परिस्थितियों की दृष्टि से भी देखा जाए तो बहुत सी समस्याएँ उत्पन्न होने लगती हैं।
समाज में आज उससे भी बुरी स्थिति कुंडली मिलान के कारण हो गई है।
आप सोचिए जिनके साथ कुंडली मिलती है लेकिन घर और लड़का अच्छा नहीं और जहाँ लड़के में सभी गुण हैं वहां कुण्डली नहीं मिलती और हम सब कुछ अच्छा मिलने की आस में मात्र कुण्डली की वजह से रिश्ता छोड़ देते हैं।
आप सोच के देखें कि जिन लोगों के 36 में से 20 या फिर 36/36 गुण भी मिल गए फिर भी उनके जीवन में समस्याएं हो रही हैं, क्योंकि हमने लडके के गुण नहीं देखे...!
कुण्डली मिलान की इस परंपरा ने सभ्य, संस्कारी, शिक्षित और कथित आधुनिक समाज तक को एक सदी और पीछे धकेल दिया ! इस कुंडली मिलान के चक्कर में अच्छे रिश्ते नहीं हो पा रहे हैं।
आजकल समाज में लोग बेटी के रिश्ते के लिए (लड़के में) चौबीस टंच का सोना खरीदने जाते हैं, देखते-देखते चार पांच वर्ष यूं ही व्यतीत हो जाते हैं।
उच्च "शिक्षा" , "जॉब" या "लाईफ सेटल" होने पर विवाह करने के नाम पर भी लोग विवाह योग्य समय को व्यतीत कर देते हैं। लड़के देखने का अंदाज भी समय व्यतीत होने का अनोखा उदाहरण हो गया है?
स्वयं का मकान है कि नहीं ?
अगर है तो फर्नीचर कैसा है ?
घर में कमरे कितने हैं ?
गाडी है कि नहीं ?
है तो कौन सी है ?
खेती की जमीन है कि नहीं..?
है तो कितनी है..?
लड़का शहर में रहेगा या गांव में..?
रहन-सहन, खान-पान कैसा है ?
कितने भाई-बहन हैं ?
बंटवारे में माँ-बाप किनके गले पड़ने हैं या पड़े हैं ?
बहन कितनी हैं, उनकी शादी हुई है कि नहीं ?
माँ-बाप का स्वभाव कैसा है ?
घर वाले, नाते-रिश्तेदार आधुनिक ख्यालात के हैं कि नहीं ?
बच्चे का कद क्या है ?
रंग-रूप कैसा है ?
शिक्षा, कमाई, बैंक बैलेंस कितना है ? लड़का-लड़की सोशल मीडिया पर एक्टिव है कि नहीं ?
उसके कितने दोस्त हैं ?
सब बातों पर पूछताछ पूरी होने के बाद भी कुछ प्रश्न पूछने में और सोशल मीडिया पर वार्तालाप करने में और समय व्यतीत हो जाता है..!
इन्हीं जांच परख और देख भाल के हालातों से गुजरते हुए माँ-बाप की नींद ही खुलती है बच्चों की आयु 30 पार होने के बाद...!
चार-पाँच वर्ष की यह दौड़-धूप बच्चों की जवानी को बर्बाद करने के लिए काफी है। इस वजह से अच्छे रिश्ते हाथ से निकल जाते हैं और माँ-बाप अपने ही बच्चों के सपनों को चूर चूर-चूर कर देते हैं ।
एक समय था जब केवल घर खानदान देख कर रिश्ते होते थे। वो लम्बे भी निभते थे। समधी-समधन में मान मनुहार थी। सुख-दु:ख में साथ था। रिश्ते-नाते की अहमियत का अहसास था।
चाहे धन-माया कम थी पर खुशियाँ घर-आँगन में झलकती थीं। कभी कोई ऊँची-नीची बात हो जाती थी तो आपस में घर परिवार के बड़े-बुजुर्ग संभाल लेते थे। तलाक शब्द रिश्तों में था ही नहीं !
दाम्पत्य जीवन खट्टे-मीठे अनुभव में बीत जाया करता था। दोनों एक-दूसरे के बुढ़ापे की लाठी बनते थे और पोते-पोतियों में संस्कारों के बीज भरते थे।
अब कहां हैं वो संस्कार ?
आँख की शर्म तो इतिहास हो गई। नौबत आ जाती है रिश्तों में समझौता करने की।
लड़का-लड़की अपने समाज के नही होंगे तो भी चलेगा, ऐसी बातें भी सामने आ रही हैं।
आज समाज की लडकियाँ और लड़के खुले आम विजातीय संबंधों की ओर जा रहे हैं और दलील दे रहे हैं कि अपने समाज में अच्छे लड़के या लड़कियाँ मेरे लायक नहीं हैं। कारण है कि पश्चिमी अंधानुकरण में लडकियाँ आधुनिकता की पराकाष्ठा पार कर गई हैं।
ध्यान देने योग्य बात यह है कि जब ये लड़के-लड़कियाँ अपने मन से अर्थात् विजातीय मैरिज करते हैं तब ये कुंडली मिलान का क्या होता है ?
Courtesy sukhbeer Singh dadwal fb post
सरकारी स्कूलों में साफ सफाई का कार्य जिला परिषद के माध्यम से प्रत्येक जिले के स्कूलों में किया जाता है।
इसका अलग से टेंडर भी निकाला जाता है फिर स्कूल के मंत्रालयिक कर्मचारियों से साफ़ सफाई क्यों करवाई जाती है ??
आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।
साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर 'सब कुछ' पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। अपने देश में न होना खलता था। मेरी पढ़ाई, आत्मविश्वास, दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताक़त, सब इस मिट्टी का कर्ज़ था मुझ पर। वो कर्ज़ चुकाना था। चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों। सो लौट आई, और IAS अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला।
बहुत कुछ करने का मौका मिला और बहुत सीखा। देवरिया ने सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, कर्तव्य है। मीरजापुर ने सिखाया कि 'असंभव' कोई तथ्य नहीं, बस एक राय है। और माँ विंध्यवासिनी के चरणों में बैठकर सीखा कि शक्ति किसी पद से नहीं, उनकी कृपा और लोगों के विश्वास से आती है। सबसे बड़ी सीख यह थी कि अपने लिए देखे सपने तो पूरे हो चुके थे, अब अपने लोगों के लिए देखे सपनों को जीना था। इस जीवन का असली सुकून उन आँखों में दिखा, जिस परिवार को पहली बार ज़मीन का हक़ मिला, जिस दिव्यांग को सम्मान से जीने का अवसर मिला, और जिस किसान के खेत को पानी मिला। उनके संघर्षों में साथ चलते हुए मैंने सीखा कि हर सरकारी फ़ाइल के पीछे एक व्यक्ति है, और उसकी गरिमा बनाये रखना ही न्याय है।
मूर्ख थी जो सोचा था कि कुछ देने आयी हूँ। सच यह है कि सबसे ज़्यादा मैंने ही पाया, और वो कर्ज़ और भी बढ़ता गया। लोग मेरी ख़ुशी में मुझसे ज़्यादा ख़ुश हुए। उन्होंने मुझे तब भी उसी विश्वास से देखा, जब मैं खुद ही थकी या टूटी थी। और इसी ने आगे बढ़ते रहने की हिम्मत दी। इतना प्यार, इतना सम्मान, इतना अपनापन मिला, कि मेरी झोली पूरी भर गयी। और इसमें उन साथियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का भी बहुत बड़ा श्रेय है जिन्होंने मेरे कंधे से कंधा मिलाकर काम किया और साथ डटे रहे।
आज आभार से आँखें नम हैं। बस एक दृश्य इनमें बसा है। लहुरिया दह की पहाड़ी की वो वृद्ध माँ, जो अपने गाँव में पहली बार पानी पहुँचता देख कुछ नहीं बोली, बस काँपते हाथों से मेरा सिर छूकर आशीर्वाद दे गई। पद तो आज छूट गया, पर वह स्पर्श जीवन भर नहीं छूटेगा। और वह सपना भी नहीं छूटेगा, जो देश की इस मिट्टी ने मुझे दिया है।
आपकी अपनी,
दिव्या मित्तल
शिक्षा विभाग में संस्था प्रधानों की मनमानी पर रोक जरूरी
शिक्षा विभाग में कुछ संस्था प्रधानों द्वारा नवचयनित सहायक कर्मचारियों के साथ मनमानी, शोषण एवं अधिकारों के हनन की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।
विद्यालयों में शौचालय, पानी की टंकी एवं अन्य स्वच्छता कार्यों के लिए उपलब्ध बजट का नियमानुसार उपयोग किया जाना चाहिए। यदि किसी विद्यालय में स्वच्छता के लिए निर्धारित बजट होने के बावजूद नवचयनित सहायक कर्मचारियों पर जबरन सफाई कार्य थोपा जा रहा है और बजट का दुरुपयोग किया जा रहा है, तो इसकी निष्पक्ष जांच कर संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।
राजस्थान प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा विद्यालयों में स्वच्छता एवं आवश्यक कार्यों के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले बजट का पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही, कुछ विद्यालयों उच्च जाति के संस्था प्रधानों के द्वारा जाति के आधार पर सहायक कर्मचारियों के साथ भेदभाव एवं शोषण की शिकायतें भी प्राप्त हो रही हैं। यदि ऐसी शिकायतें जांच में सत्य पाई जाती हैं, तो दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए।
सभी सहायक कर्मचारी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और किसी भी प्रकार के भेदभाव या अनुचित व्यवहार का शांतिपूर्ण एवं नियमसम्मत तरीके से विरोध करें।
हम अपने सभी भाई-बहनों के साथ मजबूती से खड़े हैं।
अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना हमारा अधिकार है। 🙏🤝
मच्छर के नाम पर नहीं, जनता की सेहत से खिलवाड़ पर कार्रवाई होती है। 🚨
FDA Commissioner तुकाराम मुंडे ने साफ किया - भारत के Food Safety Laws विज्ञान आधारित हैं और गंभीर, गैर-समझौतावादी उल्लंघनों पर ही लाइसेंस सस्पेंड होता है।
Food safety कोई मज़ाक नहीं।
आप लोग टच स्क्रीन वाला मोबाइल तो use कर ही रहे हैं
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि स्क्रीन पर आप जहां भी टच करते हैं, वो मोबाइल को कैसे पता चल जाता है?
तो आपके लिए लाया हूं मजेदार वीडियो
इस वीडियो में टच स्क्रीन कैसे काम करता है, इसका राज पता चल जाएगा
मैं बस ईमानदारी से अपना काम कर रहा हूं और आपकी थाली तक साफ सुथरा खाना पहुंचाने के मिशन पर हूं।
~ तुकाराम मुंडे, IAS अफसर
अगर हर IAS अफसर अपना काम ईमानदारी ठीक इसी तरह करने लगे— तो भारत हर क्षेत्र में सबसे आगे होगा।
पूरे देश में वायरल है ये कुए का विडियो !
गुजरात के मोरबी गांव में कुएं के पानी कढाई में तेल की तरह हिल रहा है!
वैसे कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं।