भारत में अवैध तरीके से घुसे, हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी, पकड़े गए, फिर UAPA रद हुआ, अब जमानत मिली और सब अपने देश लौट जाएंगे
––––––
अमेरिका और यूक्रेन के 7 नागरिक मार्च 2026 में भारत आए। बिना परमिट म्यांमार में गए। वहां कई समूहों को हथियार और ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग दी। NIA ने सभी को एयरपोर्ट से पकड़ा। शुरुआती FIR में सभी पर UAPA लगाया गया। NIA ने दावा किया कि ये सभी भारत और म्यांमार में ट्रेनिंग कैंप चला रहे थे।
कल दिल्ली की NIA कोर्ट ने सभी को एक महीने की डिफॉल्ट बेल पर बाइज्जत रिहा कर दिया। सभी अपने–अपने देश वापस जाएंगे और एक महीने बाद वापस लौटेंगे।
दरअसल, यह सब संभव हुआ UAPA के हटने से। NIA ने अपनी जांच के दौरान ही सभी से UAPA हटा लिया, जो आतंकी गतिविधियों के लिए लगाया जाता है। इससे इन्हें जमानत मिलने की राह आसान हो गई।
ऐसा न के बराबर देखने को मिलता है, जब आतंकी गतिविधियों में पकड़े गए विदेशी नागरिकों को रिहा करने वाले सारे दरवाजे खुद–ब–खुद खुलते चले गए। कुल मिलाकर ये मामला किसी चमत्कार से कम नहीं है।
इटैलियन जज ने फाँसी की सज़ा सुनाने से पहले उमर मुख़्तार से पूछा।
क्या तुमने इतालवी हुकूमत के ख़िलाफ़ जंग लड़ी?
उमर मुख़्तार: हाँ
क्या तुमने लोगों को इतालवी हुकूमत के ख़िलाफ़ जंग के लिए उकसाया?
उमर मुख़्तार: हाँ
तुमने इटली के ख़िलाफ़ कितने साल जंग लड़ी?
उमर मुख़्तार: क़रीबन 20 साल
क्या तुम्हें अपने अफ़आल (कामों) पर कोई शर्मिंदगी या अफ़सोस है?
उमर मुख़्तार: नहीं
क्या तुम जानते हो कि तुम्हें फाँसी दी जाएगी?
उमर मुख़्तार: हाँ
काज़ी ने हैरतज़दा होकर कहा: तुम्हारे जैसे शख़्स के लिए ऐसा अंजाम बेहद अफ़सोसनाक है।
यह सुनकर उमर मुख़्तार ने जवाब दिया।
इसके बिल्कुल उलट, यह मेरी ज़िंदगी के खात्मे का सबसे ख़ूबसूरत तरीक़ा है।
काज़ी ने शर्त रखी कि अगर वह मुजाहिदीन के नाम एक बयान जारी करके जिहाद रोकने का हुक्म दें।
तो उन्हें बरी करके जिला वतन कर दिया जाएगा।
इस पर उमर मुख़्तार ने वह तारीखी अल्फ़ाज़ कहे।
"जो उँगलियाँ हर नमाज़ में इस बात की शहादत देती हैं कि अल्लाह के सिवा कोई माबूद नहीं।
और मुहम्मद (स.अ.व.) उसके रसूल हैं।
वे उँगलियाँ कभी कोई ग़लत बात नहीं लिख सकतीं!
हम सरेंडर नहीं करते, हम या तो फ़तह हासिल करते हैं या शहीद हो जाते हैं।
हम मर कर भी जीत जाते हैं और तुम हार जाते हो।
लेकिन अफ़सोसनाक बात यह है कि तुम्हें यह हक़ीक़त सिर्फ़ अपनी मौत के बाद समझ आएगी।
और उस वक़्त इसका तुम्हें कोई फ़ायदा नहीं होगा!"
आप किसी भी धर्म से हों।
एक बार उमर मुख़्तार के बारे में ज़रूर पढ़ना चाहिए।
मेडिकल सामान की कीमतों में लागत और MRP के बीच भारी अंतर का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। महाराष्ट्र FDA के आयुक्त एवं IAS अधिकारी तुकाराम मुंडे ने इस विषय को उठाते हुए आम आदमी और गरीब मरीजों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ की ओर ध्यान आकर्षित किया है।
महाराष्ट्र FDA के एक सर्वे में ₹6.75 की सिरिंज की MRP ₹57.20 और ₹11.05 के IV सेट की MRP ₹325 दर्ज की गई। कीमतों में इतना बड़ा अंतर कई गंभीर सवाल खड़े करता है कि आखिर मेडिकल उपकरणों की कीमतें किस आधार पर तय होती हैं और मरीजों से वसूली जाने वाली कीमतों में कितनी पारदर्शिता है?
इलाज पहले ही आम परिवारों के लिए महंगा है। ऐसे में मेडिकल सामान की कीमतों में पारदर्शिता, उचित मूल्य निर्धारण और प्रभावी निगरानी जरूरी है, ताकि किसी मरीज की बीमारी उसके परिवार के लिए अनावश्यक आर्थिक संकट न बन जाए।
इतना सच नहीं बताओ अब तो इनके बीच अमित मालवीय भी नहीं रहा जो गोबर इतिहास अंध भक्तों को बता पाये
इसका मतलब कुंभ का मेला मुसलमानों की देन है?
इतिहास के पन्नों में दर्ज भी है और सत्य भी है लेकिन कुछ लोगों को बहुत बुरा लगेगा!
कुणाल कामरा के बयान पर भावनाएं आहत
हो गयी थी उसे धमकियां दी गई थी।
अब भगवान शिवजी को नचाते देख धार्मिक भावनाएं आहत नहीं हो रही ?
मीडिया में डिबेट नहीं हो रही।
नेताओं की जबान नहीं खुल रही।
ईश्वर किसी के मनोरंजन का साधन नहीं है। वो साधना और आराधना का विषय है तो ये सब क्यों ?
दैनिक भास्कर ने पैसा लेकर महामंडलेश्वर बनाने का धंधा एक्सपोज किया है। जूना अखाड़ा, निर्वाणी अनी अखाड़ा और निर्मोही अखाड़ा का स्टिंग ऑपरेशन हुआ है। रिपोर्टर ने खुद को अमेरिका से लौटा IT प्रोफेशनल बताया और सीधे महामंडलेश्वर बनाने की डिमांड रखी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अखाड़ों ने पैसा–जमीन के बदले महामंडलेश्वर बनाने की हामी भर दी।
‘जो कहोगे, वही पद देंगे। महामंडलेश्वर बना देंगे। जगतगुरु भी बना सकते हैं। बस 20 लाख रुपए का व्यवहार करना होगा। आश्रम खोलना है, जमीन अखाड़े के नाम पर होगी। देखरेख और संचालन आप ही करना।’
ये ऑफर रिपोर्टर को देश के तीन बड़े अखाड़ों में ऊंचे पदों पर बैठे महंतों ने अलग-अलग मुलाकातों में दिया। रिपोर्टर ने खुद को अमेरिका से लौटा IT प्रोफेशनल बताया। कहा कि पिछले 15-20 साल से अमेरिका के क्यूपर्टिनो में नौकरी की। वाइस प्रेसिडेंट बना। खूब पैसा कमाया।
उज्जैन और मेरठ में जमीन भी है। अब कॉर्पोरेट लाइफ से मन भर गया। सब छोड़कर धर्म की राह पर चलना है। सामान्य साधु नहीं, सीधे महामंडलेश्वर बनना है। इसके लिए पैसा या जमीन कुछ भी दे सकते हैं।
पड़ताल जूना, निर्वाणी और निर्मोही अखाड़े में हुई। तीनों अखाड़ों के महंत-श्रीमहंत से फोन पर बात की। मिलने का वक्त तय हुआ। नासिक और हरिद्वार में मुलाकात हुई। हर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाने की अपनी-अपनी शर्तें और प्रक्रिया है, लेकिन भास्कर इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि ये अखाड़े पैसों और जमीन के बदले महामंडलेश्वर का पद दे रहे हैं।
आरक्षण फिल्म का यह दृश्य आज उन लोगों को जरूर देखना चाहिए, जो आरक्षण हटाओ आंदोलन चला रहे हैं। आरक्षण किसी की कृपा नहीं, बल्कि सदियों के सामाजिक भेदभाव और असमानता के खिलाफ प्रतिनिधित्व और अवसर सुनिश्चित करने का संवैधानिक माध्यम है। इतिहास को समझे बिना आरक्षण का विरोध करना सामाजिक न्याय की वास्तविकता से आंखें मूंदना है।
मोहम्मद इरफान...एक ऐसा नाम, जो गुरुनानक देव जी की सीख की भी बात करते हैं, प्रभु श्रीराम के आदर्शों को भी याद करते हैं और भगवान श्रीकृष्ण के बताए कर्म और मानवता के मार्ग से खुद को ज़िंदा रखने की कोशिश करते हैं।
उनके लिए मज़हब से पहले इंसानियत है और भूखे इंसान का पेट भरना सबसे बड़ी इबादत।
बहुत से लोग पूछ रहे थे कि आखिर 30 रुपये में 4 रोटी, चिकन, सलाद और पैक्ड पानी देकर कोई अपना घर कैसे चला सकता है?
उन सभी सवालों का जवाब इस वीडियो में है। इसमें आप जानेंगे कि मोहम्मद इरफान मुनाफ़े से ज़्यादा लोगों की दुआओं को कमाने में यक़ीन रखते हैं। शायद यही वजह है कि उनके चेहरे पर सुकून है और उनके हाथों से रोज़ हज़ारों लोगों का पेट भरता है।
आज जब हर चीज़ महंगी होती जा रही है, तब भी कुछ लोग ऐसे हैं जो कमाने से ज़्यादा बाँटने में विश्वास रखते हैं। ऐसे लोगों की कहानियाँ सिर्फ़ देखी नहीं, महसूस की जानी चाहिए।
एक बार इस वीडियो को ज़रूर देखिए। हो सकता है, इसे देखने के बाद इंसानियत पर आपका भरोसा और मज़बूत हो जाए।❤️
#MohammadIrfan #PoojaMathur
जंतर मंतर पर Gen–Z थे, ये अल्फा हैं। Video उत्तर प्रदेश में जिला फतेहपुर के इंटर कॉलेज का है। बिजली/पानी की अच्छी व्यवस्था नहीं है। प्रिंसिपल अभद्र व्यवहार करते हैं। इन सबके खिलाफ आज छात्र–छात्राओं ने प्रोटेस्ट किया है।
@bnetshukla
जंतर मंतर जाते वक्त जिन दो छात्रों की पिटाई हुई, उसमें एक आयुष को सुनिए –
"सत्यम पंडित और उसके साथियों ने हमारे साथ मारपीट की। हम किसी की मदद नहीं ले सकते थे, क्योंकि पुलिस हमारे खिलाफ थी, आर्मी हमारे खिलाफ थी"
@Asifansari9410
सभी पूछ रहे हैं ये कौन हैं?
ये मोहम्मद इरफ़ान हैं। साफ़गोई के साथ अपनी बात रख रहे हैं। संविधान की प्रस्तावना ऐसे सुना रहे हैं जैसे किसी गीत की तरह याद कर रखा हो। लोकतंत्र में व्यक्ति ही गरिमा की अहमियत बता रहे हैं। सोनम वांगचुक के साथ बदसलूकी पर ख़फ़ा हैं