लूटनेवाले लुट गये।
ये समाचार सुनकर तो महाराष्ट्रवाले कुबेर तो डर के मारे ‘यूपी’ ही नहीं आएंगे।
ये है उप्र में अपराधियों के ख़िलाफ़ ज़ीरो हो गये ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ के दावे का सच।
मुखिया ही माफ़िया है!
एक इंडिया एक आवाज़
अब नहीं सहेंगे अत्याचार
‘संविधान’ पर यूं आघात
‘आरक्षण’ पर घोर-प्रहार
‘किसान’ से विश्वासघात
‘नारी-युवा’ पर गहरी मार
हम मिलके करें तार-तार
‘वोट चोरी’ का मायाजाल
एकरंगी सोच की हर चाल
हों बेनक़ाब ये गिरोहबाज़
एक इंडिया एक आवाज़
जय संविधान-जय हिंदुस्तान!!!
ग्राम खलवा पट्टी, जनपद कुशीनगर में श्रद्धेय नेताजी व स्व० रामायन यादव जी मूर्ति का अनावरण किया और मौजूद जनसभा से समाजवादी पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।
सशस्त्र बल जिन बेहद ख़तरनाक हथियारों से लैस करके जंतर-मंतर पर भेजे गये, उसे देखकर तो लगता है कि अब केवल टैंक आना बाक़ी है।
सत्ता जितनी डरी होती है, उसकी बंदूक उतनी बड़ी होती है।
जगह बदलने से जन-जागरण नहीं रोक पाओगे। जंतर मंतर से गृह मंत्रालय ने प्रदर्शन स्थल का दर्जा छीन लिया है। सरकार को अगर ये लग रहा है कि किसी जगह को बंद कर देने से वो आम आदमी की न्याय की आवाज़ दबा देगी तो ये सरकार की सबसे बड़ी भूल है। वोट-चोरी, चंदा चोरी, पर्चा लीक, महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ता अपराध, हर जगह व्याप्त भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ हर भारतीय की आवाज़ ही जंतर मंतर बन चुकी है।
हर चौपाल, हर नुक्कड़
हर पगडंडी, हर सड़क
हर गाँव, हर घर
हर व्यक्ति जो
बचाने निकला है लोकतंत्र
अब है जंतर- मंतर
चारों दिशाओं से स्पष्ट आवाज़ ये आती है
सिंहासन ख़ाली करो कि जनता आती है
या देवी सर्वभूतेषु माँ चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन माँ दुर्गा जी की तृतीय स्वरूप माता चंद्रघंटा जी के चरणों में सादर प्रणाम।
मां की कृपा से जग का कल्याण हों आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों।
#Navratri2026
‘जंतर-मंतर’ को शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित करना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी हार है।
शुक्र तो ये मनाइए कि प्रदर्शन करने के लिए ‘किसी भूमिगत’ जगह पर जाने को नहीं कहा गया, जहाँ भाजपा और उनके अंडरग्राउंड संगी-साथी अपनी ख़ुफ़िया मीटिंग करते हैं।
भाजपा बेहद डरी-सहमी हुई है। वो जनाक्रोश से बचने के लिए उन जगहों से जनता को दूर करना चाहती है जहाँ सत्ताधीश बैठते हैं। अच्छा तो ये होता कि लोकतंत्र में लोक के कल्याण के लिए प्रदर्शन हेतु ‘लोक कल्याण मार्ग’ पर ही कोई जगह दे दी जाए। इससे नामकरण को सही साबित करने का तर्क भी मिल जाएगा। सर्वोच्च सत्ता तक जब बात सीधे पहुँचेगी तो समाधान भी तुंरत निकलेगा।
एक इंडिया एक आवाज़
अब नहीं सहेंगे अत्याचार
‘संविधान’ पर यूं आघात
‘आरक्षण’ पर घोर-प्रहार
‘किसान’ से विश्वासघात
‘नारी-युवा’ पर गहरी मार
हम मिलके करें तार-तार
‘वोट चोरी’ का मायाजाल
एकरंगी सोच की हर चाल
हों बेनक़ाब ये गिरोहबाज़
एक इंडिया एक आवाज़
जय संविधान-जय हिंदुस्तान!!!
लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
“संपूर्ण क्रांति” केवल एक नारा नहीं, बल्कि अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और जनशक्ति से परिवर्तन लाने का संकल्प है।
जेपी जी का जीवन हमें सिखाता है कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता की आवाज़, सामाजिक न्याय और सत्ता से सवाल पूछने के साहस में है।
उनके विचारों को आत्मसात कर संविधान, लोकतंत्र और समानता की रक्षा के लिए संकल्पित हों।
जनता की शक्ति सर्वोपरि है, लोकतंत्र की विजय ही सच्ची संपूर्ण क्रांति है।
जब विपक्ष का पड़ा भारी दबाव
रातों रात हो गया बंदोबस्त साफ़
ये है लुढ़कना लोटा-सी सरकार
कभी इस घाट तो कभी उस घाट
जिसके गलत मंसूबे और ख़्याल
सोच संकीर्ण और कुंठित विचार
नकारात्मकता भरी है ये सरकार
जिसकी पहचान एकरंगी लिबास
भाजपा सरकार ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा और संग्रहालय की क्या दुर्गति की है, सारे देश-प्रदेश को ये देखना चाहिए। ये एक स्वतंत्रता सेनानी का भी अपमान है और समाजवादी चिंतक का भी। आज़ादी की जंग में भाग न लेनेवाली भाजपा स्वतंत्रता के संघर्ष का मोल क्या जाने।
जो इतिहास का सम्मान नहीं करते, इतिहास उन्हें माफ़ नहीं करता है।
एक आंदोलनकारी बच्ची पर घूसों से निर्मम प्रहार करनेवाले इस व्यक्ति की AI से तुरंत पहचान की जाए और गिरफ़्तारी हो और ऐसा दंड दिया जाए कि अपनी बेटी के समान बच्ची पर फिर कभी कोई भाजपाई या उनके संगी-साथी या सादी वर्दी के गुर्गे हाथ न उठा सकें।
जो पुलिसकर्मी निष्क्रिय दिख रहे हैं, उनकी भी शिनाख़्त हो और गहन निष्पक्ष जाँच के पश्चात अनुशासनात्मक-दंडात्मक कार्रवाई भी।
सभ्य-लोकतांत्रिक समाज में संकीर्ण नकारात्मक मानसिकतावाले हिंसक लोगों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।
नई पीढ़ी ने भाजपाइयों को ‘कैंसल’ कर दिया है।
देश कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!