#ReporterDiary | मुंबई: बॉम्बे हाई कोर्ट ने मंगलवार को येलो गेट पुलिस स्टेशन को निर्देश दिया कि ओमान से भारत आते समय बिना अनुमति तेल ट्रांसफर के आरोप में मुंबई तट पर फंसे 50 नाविकों को रिहा किया जाए। ये सभी नाविक फरवरी से जहाजों पर फंसे हुए थे।पिछले तीन महीनों से जहाज मालिकों, कोस्ट गार्ड और येलो गेट पुलिस के बीच कानूनी विवाद चल रहा था। मंगलवार को सभी 50 नाविकों को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ।
नाविकों का छलका दर्द...संवाददाता @journovidya ने नाविकों, MNS यूनियन नेताओं शेखर जाधव और सुनील गाडेकर, जिन्होंने नाविकों की मदद की और MNS की ओर से पैरवी करने वाले वकील राकेश तिवारी से भी बातचीत की।
#Mumbai #BombayHighCourt #Sailors #MaritimeIssue