लोकसभा में एंटी-पेपर लीक विधेयक पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, "इतने अहम बिल पर चर्चा हो रही हो, तो सुझाव देने के बजाय इस पर राजनीति की जा रही है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जिस असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया, वह हैरान करने वाली है। मुझे हैरानी होती है कि क्या उन्हें संसदीय कामकाज के बुनियादी नियमों की भी जानकारी है। इस देश के युवाओं को जो देश का भविष्य हैं 'मूर्ख' कहने से ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है?"
#JitendraSingh #RahulGandhi #Parliament #PublicExaminationsBill #PaperLeak #StudentProtest