जन-जन के लाडले, विकास के परिचायक,PDA समाज के नायक व हमारे प्रेरणास्रोत आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं 💐💐
आपके कुशल नेतृत्व में हम सब नई ऊंचाइयों को छुएंगे। ईश्वर से कामना है,आपका ओज और तेज यूं ही बरकरार रहे।
ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगल की सभी को आत्मीय शुभकामनाएं।
कृपासिंधु बजरंगबली जी महाराज हर संकट को दूर करें और सबका कल्याण करें।
। जय हनुमान।
#बड़ा_मंगल#BadaMangal
हक की खातिर जो सड़कों पर उतर आए हैं,
वही इंकलाबी आज 'समाजवादी' कहलाए हैं।
दिनांक 30/05/2026 को समाजवादी पार्टी के क्रांतिकारी साथियों द्वारा सरकार के खिलाफ विभिन्न जन विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन में शामिल होकर जिला कलेक्ट्रेट आजमगढ़ में ज्ञापन सौंपा।
भाजपा में जो जितना बेईमान
वो बैठा है उतनी ऊँची मचान!
भाजपा बेईमानी से चुनाव जीतती है, इस बात को स्वीकार करके भाजपा के विधायक ने भ्रष्ट भाजपाई राजनीति का एनकाउंटर कर दिया है, साथ ही उसके ऊपर बुलडोज़र भी चलवा दिया है। देखते हैं अब इन भाजपाई विधायक को पार्टी से निकाला जाता है या भाजपा द्वारा अगला मुख्यमंत्री घोषित किया जाता है।
इस बार जनता भाजपा की सारी तिकड़म निकाल देगी। भाजपा हारेगी और फिर कभी नहीं आएगी।
तेल के बेतहाशा बढ़ते दामों के बीच भाजपा सरकार के पास बस एक ही तरीक़ा बचा है और वो है उनका पुराना ‘बोरी में चोरी वाला फ़ार्मूला’ मतलब तेल के दाम बढ़ाने के बजाय एक लीटर में तेल की मात्रा घटा दो।
तेल के दामों और भाजपा के कमीशन में सीधा संबंध है मतलब जितने दाम बढ़ेंगे उतना ही भाजपा का कमीशन बढ़ेगा।
तेल के दाम बढ़ाकर भाजपा दरअसल हालिया चुनाव में ख़र्च किये गये अपने पैसों की रिकवरी कर रही है। भाजपा का एक ही सिद्धांत है कि उसका और उसके लोगों का ख़ज़ाना खाली न हो, उसके लिए भले जनता की जेब पर डाका ही क्यों न डालना पड़े।
आज आजमगढ़ में मा० पूर्व मंत्री श्री अंगद यादव जी, समाजवादी पार्टी के माननीय जिला अध्यक्ष श्री हवलदार यादव जी व श्री मोनू यादव जी (नौ० तुर्कचारा महराजगंज) के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर परिवारीजनों को अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की💐💐
देश में आर्थिक संकट आया नहीं है, भाजपा ने अपने भ्रष्टाचार से लाया है।
अब आपदा में अवसर खोजने की शक्ति चली गयी क्या।
भ्रष्टाचार से इतना पेट भर गया है कि अब बचकर निकलना चाहते हैं।
ये कैसा अमृतकाल है जिसमें सोने की चिड़िया सहमी है।
सर्राफ़ा बाज़ार से जुड़े देशभर के करोड़ों कारीगरों से लेकर सुनार, व्यापारी तक, अब क्या अपनी दैनिक ज़रूरतों को एक साल के लिए ताक़ पर रख देंगे या सरकार उनके परिवारों का पेट पालेगी। ये बात बिना-परिवारवाले लोग क्या जानें कि घर कैसे चलता है।
इतनी कमज़ोर सरकार तो देश की आज़ादी के इतिहास में कभी नहीं रही है।
भाजपा के भ्रष्टाचार ने देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर दिया है और लोगों की ज़िंदगी को तबाह।
आज देश भर के हर तरह के व्यापारी समाज को भी ये बात समझ में आ गयी है कि ऐसा क्यों कहा जाता है कि भाजपा किसी की सगी नहीं है।
व्यापारी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!