झारखंड के JPSC/ JSSC CGL की तरह ही एक मामला राजस्थान में आया था। साल 2021 में वहाँ की तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में राजस्थान एसआई/दरोगा भर्ती परीक्षा की बहाली के दौरान पेपर लीक हुआ था, जिसकी वजह से 3.83 लाख अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर लग गया था।
बाद में सरकार बदली तो जाँच शुरू हुई, और इसी इस मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि पानी के गिलास में दो-तीन बूंद जहर गिर जाए तो उसे पानी से अलग नहीं किया जा सकता, पूरा गिलास फेंकना ही पड़ता है।
लेकिन झारखंड में, इस भ्रष्ट्र सरकार ने खुद को बचाने के लिए पहले सीबीआई जाँच से इनकार किया, फिर छात्रों से झूठा वादा कर के आंदोलन खत्म करवाया और अगले दिन कोर्ट में खामोश रह कर मामले को उलझा दिया।
फिर जब उसके विरोध में छात्र प्रदर्शन करने आए, तो अपने गुंडों एवं पुलिस से उन्हें पिटवाया, झूठे मुकदमे दर्ज करवाए, और आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया।
अगर आपको लगता है कि युवाओं की आवाज को लाठियों के बल पर दबाया जा सकता है, तो आपने इतिहास से कुछ नहीं सीखा। इसी देश में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने युवाओं की आवाज को कुचलने के लिए इमरजेंसी तक लगा दी थी, लेकिन जनता ने उस सरकार को उखाड़ फेंका।
@DCseraikella @DSCseraikella सर राजनगर प्रखण्ड अंतर्गत नौका गांव में उत्क्रमित मध्य विद्यालय नौका 12.30 बजे आज छुट्टी हो गया है इसी तरह से प्राय समय से पहले छुट्टी रहता ऐसे में जिला का शैक्षणिक स्तर कैसे सुधरेगी दोषियों पर कार्रवाई क्यों नहीं होनी चाहिए सर ?
@DCseraikella @DSCseraikella सर राजनगर प्रखण्ड अंतर्गत नौका गांव में उत्क्रमित मध्य विद्यालय नौका 12.30 बजे आज छुट्टी हो गया है इसी तरह से प्राय समय से पहले छुट्टी रहता ऐसे में जिला का शैक्षणिक स्तर कैसे सुधरेगी दोषियों पर कार्रवाई क्यों नहीं होनी चाहिए सर ?
जोहार, आज विश्व आदिवासी दिवस है। एक ऐसा दिन, जो हमें हमारे अस्तित्व, पहचान और गौरवशाली अतीत की याद दिलाता है।
आइये, आज हम सब मिल कर आदिवासी संस्कृति को संरक्षित रखने और अपनी सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का संकल्प लेते हैं।
जय आदिवासी !
चुपचाप, कमल छाप !
पश्चिम बंगाल के विकास तथा अगली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए वोट दीजिए। राज्य में सड़क, पेयजल, अस्पताल, इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं तथा बंद पड़ी फैक्ट्रियों को खुलवाने, रोजगार, सुशासन एवं "सोनार बांग्ला" के सपने को साकार करने के लिए भाजपा को वोट दीजिए।
পাল্টানো দরকার, চাই বিজেপি সরকার।
'সোনার বাংলা' গড়তে ভোট দিন।
भारतीय संविधान के तहत आदिवासी समाज को जो आरक्षण का अधिकार मिला है, वह हमारी पारंपरिक, सांस्कृतिक एवं रूढ़िवादी पहचान तथा जीवनशैली से जुड़ा हुआ है।
कई मामलों में विभिन्न हाई कोर्टों एवं सुप्रीम कोर्ट ने भी स्पष्ट किया है कि ईसाई समाज में कोई जाति नहीं होती, और धर्म बदलने के बावजूद सिर्फ आरक्षण के लिए स्वयं को पुरानी पहचान से जोड़ना, वास्तव में संविधान को धोखा देना है।
किसी भी मंदिर/ मस्जिद/ गुरुद्वारे या चर्च के पास हाथ जोड़ने अथवा सिर झुकाने से आपका धर्म नहीं बदलता। यह आपकी जीवनशैली पर निर्भर करता है। किसी बच्चे के जन्म के समय, शादी के समय या फिर मृत्यु के बाद, आपकी धार्मिक प्रक्रियाएं मांझी बाबा/ पाहन/ पड़हा राजा पूरा करवाते हैं या पादरी? अपनी धार्मिक गतिविधियों के लिए आप सरना स्थल/ जाहेर स्थान/ देशाउली जाते हैं या फिर चर्च? वही आपकी धार्मिक पहचान है।
अगर आपने धर्म बदल लिया है तो हमें उस से कोई आपत्ति नहीं है, आप अपने धर्म में खुश रहिए, लेकिन हमारे अधिकारों में अतिक्रमण मत करिए। भारत में ईसाई धर्म को अल्पसंख्यक में गिना जाता है, दलित/ आदिवासी में नहीं।
आदिवासी समाज की इस लड़ाई को कुछ लोग जाति एवं धर्म के नाम पर भटकाना चाहते हैं, लेकिन हमारा सवाल एकदम सीधा है - अगर इसी तरह धर्मांतरण चलता रहेगा, तो हमारे सरना स्थलों, जाहेर स्थानों एवं देशाउली में कौन पूजा करेगा? फिर तो हमारा अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेशानंद गोस्वामी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। मरांग बुरु से आपके स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ। @DrDGoswamiBJP
जर्मनी के बर्लिन शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली, झारखंड की आदिवासी बेटी मालोती हेम्ब्रम को हार्दिक बधाई। झारखंड समेत पूरे देश को आप पर गर्व है।
मुसाबनी (घाटशिला) से निकल कर, अंतर्राष्ट्रीय फलक पर छा जाने की आपकी प्रेरक गाथा, देश के युवाओं, विशेष कर बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
यह नया भारत है, जिसमें आदिवासी समाज की यह बेटी, अपनी शिक्षा एवं प्रतिभा से हमारे समाज एवं राज्य को गौरवान्वित कर रही है।
अपनी बेटियों को पढ़ाईये, उन्हें शिक्षा, खेल तथा उनकी पसंद के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दीजिये, तभी वे आगे आकर समाज एवं देश का नेतृत्व कर सकेंगी। तब ही महिला सशक्तिकरण धरातल पर स्पष्ट दिखाई देगा।
आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
मेरी कामना है कि अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का संदेश देता यह त्योहार, सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, सकारात्मकता और आरोग्य का नया प्रकाश लेकर आये। #HappyDiwali
@DCseraikella@JharkhandCMO@prdjharkhand@sp_saraikela@IPRDSARAIKELLA_ Sir सरायकेला राजनगर रोड पर दिन में नो एंट्री लगाया जाए जिस गति से बड़ी भारी वाहनों का आवागमन हो रही है स्कूली बच्चों और आम राहगीरों के बीच इस रोड दुर्घटना का शिकार होने का डर हमेशा बना रहता है और दुर्घटना हो भी रही है सर कृपया इसे संज्ञान में लिया जाए🙏
सरायकेला के राजनगर में पिछले 20 घंटे बिजली गुल है बिना किसी प्रकार के वज्रपात और तुफान के आजकल राजनगर में बूंदाबांदी वारिस पर भी घंटों बिजली गुल रहती है झारखंड की बिजली कब तक सुधरेगी @md_jbvnl @HemantSorenJMM@JoshiPralhad