समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 08.09.2026
लखनऊ स्थित इको गार्डन में पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्री ब्रजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में प्रदेश भर की सभी पंचायतों से आए हजारों की संख्या में पंचायत सहायक आंदोलनरत हैं, उनकी मांग है की ग्राम पंचायत में हमसे कई महत्वपूर्ण कार्य लेने के बावजूद 200रू0 प्रतिदिन मानदेय दिया जाता है जो की अत्यंत अपर्याप्त है। हम सभी को ग्राम पंचायत सचिव के बराबर 30,000 प्रतिमाह या न्यूनतम कुशल मजदूरी दर से बराबर मानदेय प्रदान किया जाए।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल के निर्देश पर, आंदोलनरत पंचायत सहायक कर्मचारियों से रात के वक्त भारी बारिश के बीच लखनऊ जनपद के जिलाअध्यक्ष श्री जयसिंह जयंत, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह यादव व राहुल लोधी, शिवम गोलू समेत कई पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आंदोलनरत पंचायत सहायक कर्मचारियों से मिलकर उनकी बात सुनी व उनका हौसला बढ़ाया, साथ ही उनके मुद्दों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमत्रंी श्री अखिलेश यादव तक पहुंचाने का आश्वासन भी दिया।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
सुल्तानपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कुछ वर्चस्वादियों ने जिस तरह जन्माष्टमी के आयोजन में बाधा-अड़चन डालकर पूजा-अर्चना का खंडन किया है वो सिर्फ़ किसी समुदाय की आस्था पर प्रहार ही नहीं पाप भी है और अपराध भी।
इस मामले की उच्च स्तरीय जाँच हो और दोषी प्रभुत्ववादियों को ऐसी सज़ा मिले कि फिर कभी किसी का घमंड सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का दुस्साहस न कर सके।
इन जैसी घटनाओं के पीछे उच्चता की दुर्भावना काम करती हैं और ऐसा करने के पीछे ‘सत्ता सजातीय होने का अहंकार’ मूल कारण होता है।
सब जानते हैं कि धर्म-कर्म में बाधा उत्पन्न करनेवालों को क्या कहते हैं।
घोर निंदनीय!
सुबह - सुबह अगर कोई पोस्ट अखिलेश यादव जी पर न की जाय तो, पियरका चाचा का भोजन सही नही पचता, उन्हीं के विभाग के पंचायत सहायक साथी कल से अपनी मांगों को लेकर ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं।।
उनके बारे में अभी तक एक भी पोस्ट पियरका चाचा जी ने नहीं की है।।
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी जैसे आप आंगनबाड़ी बहनों का मानदेय बढ़ाये है, ठीक वैसे ही पंचायत सहायक भाईयों का मानदेय भी कुशल मजदूरी दर के बराबर कर दीजिए। तथा पंचायत सहायक भाईयों को नियमित कर दीजिए।।
@CMOfficeUP
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी जैसे आप आंगनबाड़ी बहनों का मानदेय बढ़ाये है, ठीक वैसे ही पंचायत सहायक भाईयों का मानदेय भी कुशल मजदूरी दर के बराबर कर दीजिए। तथा पंचायत सहायक भाईयों को नियमित कर दीजिए।।
@CMOfficeUP
@psunionup@kpmaurya1@myogiadityanath कल स्टूल मंत्री जी को पंचायत सहायक साथी अपनी ताकत दिखा देंगे।।
स्टूल मंत्री जहां से भी चुनाव लड़ेंगे, वहां स्टूल मंत्री जी की जमानत जब्त करा देंगे।
यूपी: पंचायत सहायकों का
तनख्वाह को लेकर विरोध प्रदर्शन
Uttar Pradesh, Lucknow: पंचायत सहायकों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार से लखनऊ के ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया. पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर प्रदेशभर के अलग-अलग जिलों से पंचायत सहायक लखनऊ पहुंचे. प्रदर्शनकारियों ने मानदेय बढ़ाने, संविदा व्यवस्था खत्म करने और स्थायी सेवा नियमावली लागू करने समेत कई मांगें उठाईं. पंचायत सहायकों की मांग है कि इनकी सैलरी 6 हज़ार रुपए से बढ़ाकर 30 हज़ार किया जाए.
UP News | Uttar Pradesh | #UPNews
योगी जी, यूपी के नौजवानों की बेचैनी को हल्के में मत लीजिए!
सालों पढ़ो, कोचिंग करो, फॉर्म भरो और फिर भर्ती के इंतज़ार में उम्र गँवा दो - यूपी के युवाओं की यही कहानी बना दी गई है।
नौकरी माँगो तो तारीख़ मिलती है, भर्ती माँगो तो इंतज़ार!
देश के कई राज्यों में युवाओं का गुस्सा सड़कों पर दिख चुका है। अब उसकी आहट यूपी में भी सुनाई दे रही है।
सवाल नौकरी का है, सवाल भविष्य का है - और अब सवाल सरकार से होगा!