CPP चेयरपर्सन आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ।
आपने त्याग, समर्पण और सेवा के भाव से देशहित में अनेकों जनोपयोगी निर्णय लिए हैं, जिनसे असंख्य लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
आपकी करुणा, संवेदनशीलता और अनुभव से देश और समाज सदैव मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्राप्त करते रहेंगे।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि यह नया वर्ष आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य, खुशियों और ऊर्जा से परिपूर्ण हो।
इन्ही मंगलकामनाओं के साथ आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
@RahulGandhi@priyankagandhi@INCIndia
राय बरेली में दलित युवक की निर्मम हत्या का मामला बेहद चिंताजनक है।
दलितों और वंचित वर्गों पर बढ़ते अत्याचार के मामले कानून वव्यस्था पर प्रश्नचिह्न तो लगाते है, बल्कि सामाजिक न्याय की मूल भावना को भी ठेस पहुँचाते है।
दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
@RahulGandhi@kcvenugopalmp@priyankagandhi@INCIndia
I paid tributes to my colleague and former Leader of Opposition in the Rajasthan Assembly - Late Shri Rameshwar Dudi ji.
Dudi ji will always be remembered as a leader with an unwavering commitment to the upliftment of farmers and the marginalized, which truly reflected his convictions. I especially recall the five years from 2013-18, when I was the PCC President and he was the LoP in Rajasthan; we worked hard on the ground to revive the Congress after the massive setback in the 2013 assembly polls.
May his soul find eternal peace 🙏
आज दोपहर पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी जी के निधन पर श्रीमती सुशीला डूडी जी व परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया।
रामेश्वर डूडी जी का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद है। पार्टी में उनकी कमी सदैव महसूस की जाएगी। उनके साथ बिताए अनेक अविस्मरणीय क्षण सदैव याद रहेंगे।
जमीनी स्तर पर उनकी पकड़ और जनता के प्रति उनका गहरा लगाव हमेशा याद किया जाएगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
खानपुर विधायक श्री सुरेश गुर्जर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आने वाला वर्ष आपके लिए मंगलमय हो और आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां एवं अपार सफलता लेकर आए।
@Mlasureshgurjar
जयपुर के SMS अस्पताल में रविवार देर रात लगी आग की घटना बेहद गंभीर है। इस हादसे में कई मरीज़ों की जान चली गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में इस हादसे का होना बेहद चिंताजनक है और इस घटना की गहन जांच होनी चाहिए। जिन मरीजों की जान गई है, उनके परिजनों को इस घटना में उचित सहायता और न्याय मिलना चाहिए।
इस घटना ने सुरक्षा मानकों और व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर कर दिया है।
आज शाम पूर्व सांसद श्री अश्क अली टांक जी के निधन पर उनके निवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात करके उन्हें सांत्वना दी।
पूर्व राज्यसभा सांसद अश्क अली टांक जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
पार्टी के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका निधन पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ और शोक-संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।
आज शाम जयपुर सेंट्रल जेल में NSUI राजस्थान के अध्यक्ष @VinodJakharIN जी से मुलाकात करने पहुँचा, परंतु प्रशासन ने मिलने की अनुमति नहीं दी। इससे पहले भी हमारे विधायकों ने उनसे मिलने की अनुमति मांगी थी, लेकिन उनसे मिलने नहीं दिया गया।
विनोद जाखड़ ने राजस्थान विश्वविद्यालय में RSS की विचारधारा के प्रचार का विरोध किया था, जिसके चलते उन पर कई तरह के आरोप लगाकर उन्हें कैद कर दिया गया है।
पहले 24 घंटों तक विनोद जाखड़ और उनके साथियों को विभिन्न थानों में घुमाया गया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विनोद जाखड़ और उनके साथियों के हौसले बुलंद है, और हम सभी उनके साथ मजबूती से खड़े है।
@varunchoudhary2@kanhaiyakumar@nsui@NSUIRajasthan
पूर्व मंत्री श्री भरत सिंह कुंदनपुर जी के निधन का समाचार व्यथित करने वाला है। भरत सिंह जी का निधन कांग्रेस पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। क्षेत्र के विकास और पार्टी के प्रति उनका समर्पण एवं सेवाभाव सदैव स्मरणीय रहेगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने का संबल प्रदान करें।
ॐ शांति।
हनुमानगढ़ जिले के महेश केसवानी को NEET UG–2025 परीक्षा के परिणाम में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक शुभकामनाएं।
साथ ही, मैं इस परीक्षा में सफलता अर्जित करने वाले सभी अभ्यर्थियों को भी बधाई देता हूँ।
आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।
किसानों के लोकप्रिय नेता, ईमानदारी, सादगी और जनसेवा की मिसाल रहे स्व .राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन करते हैं ।
गांव, किसान और युवा के अधिकारों के लिए आपका संघर्ष हमेशा याद रहेगा। 🙏
@SachinPilot@INCRajasthan
किसानों के मसीहा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. श्री राजेश पायलट जी की 25वीं पुण्यतिथि “प्रेरणा दिवस” के अवसर पर आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
दिनांक : 11 जून 2025
⏱️ : प्रातः 10:00 बजे
📍 : श्री राजेश पायलट स्मृति स्मारक, भण्डाना, जिला दौसा