مریم نواز کی بڑی بیٹی، مہرالنسا صفدر، کی ایک ویڈیو سوشل میڈیا پر وائرل ہوئی ہے، جس میں مبینہ طور پر وہ ایک عرب شخص کے ساتھ نامناسب حرکات کرتی نظر آ رہی ہیں۔
कुछ दिन पहले IAS से त्यागपत्र दिया था और आपके मन में कई सवाल छोड़ दिए थे। अपनी बात इस वीडियो में कह दी है। अगर आपको लगे कि ये आपकी भी बात है, तो 9198956957 पर whatsapp मैसेज करिए।
पहली तस्वीर में ज्ञान देवी हैं। पिछले 10 दिनों से ऐसे ही बेसुध बैठी गंगा की तरफ देखती रहती हैं। बीच-बीच में आंखों से आंसू बहते हैं, खुद ही खुद को संभालती हैं। पिछले साल अपने घर को गंगा में कटकर गिरते देखा था। 1 किलोमीटर दूर सारी जमा पूंजी खर्च करके इसी साल नया घर बनवाया था। अब वह भी कटने वाला है। ज्ञान देवी को समझ ही नहीं आ रहा कि क्या करें।
उनके पति हंसराम फटे शर्ट पहने गृहस्थी बटोरने में लगे हैं। हमने पूछा कि अब आगे कहां? कहते हैं, आगे का कुछ पता ही नहीं है कि कहां जाएंगे, कैसे रहेंगे। 1800 स्क्वायर फिट में घर बनवा दिया था। सोचा था कि यहीं से बेटी और बेटे की शादी कर देंगे। लेकिन अब कुछ समझ ही नहीं आ रहा।
घर के एक किनारे बैठी बेटी शालिनी हम लोगों को देखने के बाद खुद को संभालते हुए आंसू पोछ लेती है। लेकिन चेहरे पर असहाय सा दर्द कहां ही छिप पाता है।
फर्रुखाबाद के बिलावलपुर गांव में दिलीप की मड़ैया नाम से पुरवा है। उसी में ज्ञान देवी का घर है। गांव में पहले 35 घर थे, 31 जा चुके हैं। जो बचे हैं, उसमें ज्ञान देवी का घर है, वह भी आज-कल में गंगा में समा जाएगा।
प्रशासन अपने स्तर पर मदद कर रहा है, लेकिन उनकी मदद इस परिवार के दुख को नहीं भर सकती। क्योंकि प्रशासन की मदद सीमित है। इन्हें अधिक मदद चाहिए। वो विधायक-सांसद व मंत्री कर पाएंगे।
₹1 करोड़ की सैलरी वाली वो नौकरी, जिसे कोई नहीं करना चाहता...!!😲
भारत में सिर्फ 3500 न्यूरोसर्जन हैं। वजह ?🤔 15 साल की लंबी और थका देने वाली पढ़ाई (MBBS+MS+MCh) और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में करोड़ों की महंगी फीस।
जब तक ये डॉक्टर खुद के दम पर पहला ऑपरेशन करने के काबिल बनते हैं, तब तक इनकी उम्र 35 पार हो जाती है और सिर पर करोड़ों का कर्ज होता है।
इसके बाद मिलता है हर दिन 12-12 घंटे ऑपरेशन थिएटर में खड़े रहने का मानसिक तनाव, जहां 1 मिलीमीटर की चूक भी मरीज की जान ले सकती है। यह सिर्फ एक पेशा नहीं, अपनी आधी जवानी को दांव पर लगाने का सौदा है।
₹1 करोड़ की सैलरी वाली वो नौकरी, जिसे कोई नहीं करना चाहता...!!😲
भारत में सिर्फ 3500 न्यूरोसर्जन हैं। वजह ?🤔 15 साल की लंबी और थका देने वाली पढ़ाई (MBBS+MS+MCh) और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में करोड़ों की महंगी फीस।
जब तक ये डॉक्टर खुद के दम पर पहला ऑपरेशन करने के काबिल बनते हैं, तब तक इनकी उम्र 35 पार हो जाती है और सिर पर करोड़ों का कर्ज होता है।
इसके बाद मिलता है हर दिन 12-12 घंटे ऑपरेशन थिएटर में खड़े रहने का मानसिक तनाव, जहां 1 मिलीमीटर की चूक भी मरीज की जान ले सकती है। यह सिर्फ एक पेशा नहीं, अपनी आधी जवानी को दांव पर लगाने का सौदा है।
@mukeshbudharwi यह जब बोला था माननीय पीएम आपने याद है? रक्खा था याद या युं ही बोल गए थे?जो अब बोल रहे यह भूले तो?झूठ बोलकर देश को गुमराह साजिश के तहत करना अपराध ही है ?
@mukeshbudharwi बच्चों के इन सवालों का जवाब दे दिजिए कम से कम अपनी डिग्री ही देश के सामने सार्वजनिक कर दें वैसे देश यह मान लिया है की आप झूठ बोलने और बातें बनाने में प्रवीण हैं भले ही अनपढ हैं?
नितिन गन्नाकरी बोले-"प्रधानमंत्री लोकतंत्र के विरोध में बात कर रहे हैं।"
भ्रष्ट सरकार और नेताओं के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन करना इस देश में लोकतांत्रिक अधिकार है।
बस बात थोड़ी पुरानी हो गई है इसलिए एकबार फिर से बोल देते तो छात्रों को समर्थन मिल जाता।
इस फ़रेबी दुष्टात्मा को मानव जाति का हिस्सा मानना बड़ी भूल होगी!
कैसे दहाड़ रहा है अन्ना हजारे और बाबा रामदेव के अनशन को लेकर जैसे इसका दिल फटा जा रहा हो उन आन्दोलनकारियों की तकलीफ़ देखकर! और अपने शासन काल में यह zee_no_cidal agenda चला रहा है!
इसको जितनी बददुआ दी जाए कम है!
सफ़र की शुरुआत लखनऊ से हुई, लेकिन ड्राइवर साहब ने सीधे यमलोक का रास्ता चुन लिया।।।
वीडियो को ध्यान से देखिए। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 100 की स्पीड में भागती बस में ड्राइवर और कंडक्टर दोनों मिलकर रील्स देख रहे हैं। शायद ये लोग सड़क पर गाड़ी नहीं, बल्कि ज़िंदगियों के साथ subway surfers खेल रहे हैं।।।
अगर गलती से भी कोई नीलगाय या जानवर सामने आ जाए, तो 50 से ज़्यादा सवारियों से भरी इस बस का क्या हश्र होगा, सोचकर ही रूह कांप जाती है।।।
रोज़ सुबह जब अखबार उठाओ, तो एक्सप्रेसवे पर किसी न किसी दर्दनाक हादसे की खबर मिलती है। फिर लोग कहते हैं किस्मत का खेल था। किस्मत का नहीं, ये सरेआम किया जाने वाला कत्ल है, जिसकी स्क्रिप्ट ऐसे लापरवाह ड्राइवर रोज़ लिखते हैं।।।
हमारा बस चले तो इन ड्राइवरों के खुद के बीवी-बच्चों को इस बस में बैठा दें, और फिर कहें अब चलाओ मोबाइल और देखो रील्स।।।
जब तक ऐसे ड्राइवरों को सीधे जेल नहीं भेजा जाएगा और मालिकों पर भारी जुर्माना नहीं लगेगा, तब तक एक्सप्रेसवे पर लाशें बिछना बंद नहीं होंगी।।।
प्रशासन नींद से जागे और इस वीडियो पर तुरंत सख्त से सख्त क्रिमिनल एक्शन ले।।।
मंगलोर से 40 किलोमीटर दूर एक श्राइन है।
धर्मस्थला कहते हैं।
यहाँ चलता है- SKDRDP
गूगल कीजिये।
"श्री क्षेत्र धर्मस्थला रूरल डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट" जिसकी नींव डाली वीरेंद्र हेगड़े ने। हेगड़े साहब, यहाँ के मठाधीश है। इनके पिता भी थे। युवा वीरेन्द्र ने कमान अस्सी के दशक में सम्हाली। तब यहां सालाना दो तीन करोड़ का चढ़ावा आता था।
●●
हेगड़े साहब ने इसे उसके श्रद्धालुओ को उधार देना शुरु किया। गरीब, मजदूर, किसान, लघु व्यवसायी- उन्हें खोजकर, उनकी जरूरत के अनुसार लोन दिया जाता।
कोई कोलेटरल नही। मांगिये, नाम पता दीजिये, ऋण का पर्पज बताइये। इसकी जांच परख के बाद आपको ऋण मिल जाएगा। लोन पीरियड में फ्री बीमा, बेहद आसान क़िस्त, और साथ मे व्यवसाय के सम्बंध में तकनीकी सहायता भी।
क़िस्त लेने ट्रस्ट के कर्मचारी घर आते, और क़िस्त लेकर भगवान के फ़ोटो, और देवस्थान के नाम से छपी हुई रसीद देते। अब भगवान का पैसा भला कौन डिफॉल्ट करेगा, तो ऑन टाइम रिकवरी रेट 98+% था।
●●
तो भगवान से लिया उधार जब भगवान को वापस मिलता, तो किसी और को दिया जाता। जमा होते कोष से वीरेंद्र हेगड़े ने भारत का पहला स्वरोजगार प्रशिक्षण क्रेंद्र बनाया। रूडसेटी नामक गाँव के - वर्ल्ड क्लास सेंटर।
व्यवसाय के लिए लोग यहाँ फ्री में ट्रेनिंग लेते। मठ उन्हें लोन देता। मनुष्य का धन, ईश्वर के नाम पर, मनुष्य के काम आ रहा था। इससे प्रेरणा भारत सरकार ने ली।
जो लोग किसी बैंक में नौकरी करते है, वे R-seti ट्रेनिंग सेंटर्स से वाकिफ होंगे। देश के सभी जिलों में 2008-09 के दौरान भारत सरकार ये सेंटर खोले। जिन्हें जिले का लीड बैक रन करता है।
यह आरसेटी, दरअसल रूडसेटी सेंटर की रेप्लिका है। जो हालिया दशक में भारत मे स्किल ट्रेनिंग, स्किल इंडिया वगैरह योजनाओं का बीज है।
●●
जब 2011 में मैं SKDRDP की स्टडी करने गया था, उनका सालाना टर्नओवर 2200 करोड़ का था। उस वक्त कर्नाटक के 15 जिलों में 12 लाख से ज्यादा लोग इस व्यवस्था से लाइव लाभान्वित थे।
पूरी व्यवस्था, बैंकों से रिटायर्ड कुछ सीनियर अफसरों का बोर्ड सम्हालता। बाबा वीरेंद्र हेगड़े, इसके कस्टोडियन, मार्गदर्शक, और संरक्षक थे।
मिलने गए। पैर छुए। किसी गॉडमैन के लिए पहली बार सच्ची श्रद्धा उपजी थी। वापस आकर, मैंने अपने इलाके में ऐसी ही व्यवस्था खड़ा करने में कुछ भूमिका निभाई।
●●
धर्मस्थळा बेहद छोटा मंदिर है।
देश मे हजारो करोड़ चढ़ावे वाले दूसरे मंदिर, देवस्थल, ट्रस्ट हैं। अपारदर्शी, अनप्रोफेशनल मैनेजमेंट, संग्रह का भाव- चोरी तो होनी ही है। आज नही, तो पांच,दस, सौ या हजार साल बाद..
धन किसी मानव के ही काम आएगा। वह पुजारी हो, लुटेरा हो, चोर हो, ठेकेदार या ट्रस्टी। भगवान इसका भोग नही करेंगे। कभी भी नही करेंगे। लेकिन इसका सही इस्तेमाल हो सकता है।
●●
प्रेरणा लेने के लिए इस देश मे उदाहरण मौजूद हैं। लेकिन इसके लिए मंदिर के धनो का प्रवाह पब्लिक डोमेन लाना होगा। पारदर्शी, प्रोफेशनल मैनेजमेंट और उपयोग की सस्टेनेबल प्लानिंग करनी होगी।
देवस्थलों को मानवता की सेवा में लगाना होगा। यह नही किया, तो हर कोने में उग रहे मन्दिर और फलते फूलते बाबागिरी के उद्योग में जनता का धन फुंकता रहेगा। आपकी श्रद्धा पर अकर्मण्य चोर, पलते रहेंगे।
लेकिन इसके लिए शीर्षतम स्तर पर ईमान, धर्मनिष्ठा, मानवीयता और नीयत चाहिए। सिर्फ जय श्रीराम चिल्लाने से बात नही बनेगी। हिंदुत्व और आस्था से खिलवाड़ कर रहे मंदिर ट्रस्टों में सही लोगो की जरूरत है। हमे चम्पतराय हटाने होंगे।
और वीरेंद्र हेगड़े लाने होंगे।
@askrajeshsahu हा हा हा, जिन्हें वर्षो से तो जानते हैं लेकिन FIR में न बाप का नाम और न ही पता लिखाया क्यों कि ये तो पता ही नहीं था। ऐसे लोगों की ये और इनकी टीम ने काम दिया था।