Tax Audit Extension — एक और पहलू
एक सवाल बार-बार आता है—क्या Tax Audit की due date बढ़ाने की मांग व्यापारियों की समस्या है या Tax Professionals की?
हर व्यापारी का सामान्यतः एक ही Tax Audit होता है। यदि वे अपना data कुछ दिन देर से भी देते हैं तो उनके एक ऑडिट को पूरा करने का समय उनके अनुसार फिर भी उपलब्ध हो सकता है।कोई भी कह सकता है कि क्या एक ऑडिट के लिए 10 दिन का समय काफ़ी नहीं है !!!
लेकिन Tax Auditors के सामने समस्या अलग है। हमें एक साथ एक से ज़्यादा संख्या में Audits पूरे करने होते हैं और हमारा मुद्दा यही है कि जिस काम के लिए पहले लगभग 60 दिन का practical window मिलता था, वह अब प्रभावी रूप से करीब 30 दिन रह गया है।
इसलिए एक महीने के extension की मांग मुख्यतः Tax Professionals के लिए पर्याप्त working time की मांग है।
हम अतिरिक्त सुविधा नहीं, पर्याप्त समय मांग रहे हैं।
- सुधीर हालाखंडी
#extendtardate