#AmitShah : क्या 30 साल तक बीजेपी सरकार रहेगी ? क्या 2044 तक राहुल गांधी का नंबर नहीं आएगा? अमित शाह ने 30 साल की बात ही क्यों कही? अगर सिर्फ बोलने के लिए बोलना था तो 30 की जगह 50 साल बोल देते...
समझिए :
1. हिंदुस्तान की पॉलिटिक्स में 30 साल एक नंबर नहीं है...भारत में एक पार्टी का रूल मैक्सिमम 30 साल रहा है
कांग्रेस पार्टी
1947 से 1977
जवाहर लाल नेहरू
लाल बहादुर शास्त्री
गुलजारी लाल नंदा
इंदिरा गांधी
प्रधानमंत्री बदलते गए
लेकिन 1947 से 1977 तक
लगातार कांग्रेस ने शासन किया
बीजेपी भी
2014 से 2044 तक
राज करना चाहती है..
विकसित भारत@2047
ये नारा भी उसी ओर इशारा करता है
#TBMs : @AshwiniVaishnaw की ये बात सुनकर शुरू में यकीन ही नहीं हुआ । वो वक्त याद आ गया जब दिल्ली में मेट्रो ट्रेन के लिए सुरंग की खुदाई शुरू हुई थी । उस वक्त दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और DMRC के चेयरमैन मुझे सुरंग दिखाने ले गए । विदेश से भारी भरकम विशालकाय TBMs यानि टनल बोरिंग मशीन आई थी । उस दिन एक सपना सा था कि काश ऐसी मशीन किसी दिन भारत में बने । आज वो सपना सच हो रहा है । देखकर अच्छा लगा ।
मिशन 2027 को लेकर यूपी में NDA की बड़ी सियासी तैयारी
23 दिसंबर को पश्चिमी यूपी में NDA के शक्ति प्रदर्शन की संभावना
चौधरी चरण सिंह की जयंती पर एक मंच पर जुट सकते हैं NDA के सहयोगी दल
रालोद के मंच से एकजुटता का संदेश देने की तैयारी
नूरपुर में प्रस्तावित हो सकती है NDA की बड़ी रैली
रैली में पीएम मोदी और सीएम योगी के शामिल होने की संभावना
किसान दिवस के जरिए पश्चिमी यूपी में चुनावी माहौल बनाने की तैयारी
चौधरी चरण सिंह की विरासत के सहारे किसानों को साधने की रणनीति
2027 विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी पर NDA का फोकस
किसान और जाट वोटरों के बीच सियासी पकड़ मजबूत करने की कवायद
रालोद-NDA की ताकत दिखाने के साथ मिशन 2027 का आगाज करने की तैयार
🚨 ड्राइविंग लाइसेंस वालों के लिए बड़ी खबर! फीस से लेकर ऑनलाइन आवेदन तक, कई नियम बदलने की तैयारी
🚗 केंद्र सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े नियमों में बदलाव का ड्राफ्ट जारी किया
▪️DL में पता, मोबाइल नंबर और ईमेल अपडेट कराने पर फीस खत्म करने का प्रस्ताव
▪️आधार से ऑनलाइन प्रमाणीकरण के जरिए मिलने वाली सेवाओं पर भी शुल्क नहीं लेने की तैयारी
▪️नाम और अन्य विवरण बदलने के आवेदन पर 15 दिन में फैसला करना होगा
▪️पते में बदलाव के आवेदन पर 30 दिन में फैसला नहीं हुआ तो मंजूरी मानने का प्रस्ताव
▪️लाइसेंस रिन्यूअल, डुप्लीकेट DL और नई वाहन कैटेगरी जोड़ने के लिए अलग Form 2A लाने की तैयारी
▪️सारथी पोर्टल पर आवेदन की जानकारी अपने-आप भरने की व्यवस्था
▪️बिजली और घरेलू गैस बिल भी पते के प्रमाण के तौर पर मान्य हो सकते हैं, बशर्ते बिल 3 महीने से पुराना न हो
▪️लाइसेंस के आवेदन में इमरजेंसी कॉन्टैक्ट अनिवार्य करने और Organ Donor का विकल्प जोड़ने का प्रस्ताव
▪️लाइसेंस से वाहन की कोई कैटेगरी हटाने के आवेदन पर 7 दिन में स्वतः कार्रवाई का प्रस्ताव
📌 आम लोगों को राहत देने और आवेदन प्रक्रिया आसान बनाने की तैयारी, @MORTHIndia ने ड्राफ्ट पर 30 दिन में सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। ये बदलाव अभी प्रस्तावित हैं, लागू नहीं हुए हैं।
#DrivingLicense #MoRTH #RoadTransport
@ZeeBusiness@ZeeNews
आज गृहमंत्री अमित शाह का जन्मदिन है
आज उन्होंने अगले 18 साल का अपना विजन बता दिया है। लेकिन मेरे समझ में यह नहीं आ रहा कि अगर बीजेपी 30 साल तक लगातार सत्ता में रहेगी तो फिर 30 साल बाद सत्ता से बाहर कैसे हो जाएगी?
ढाई दशक पहले मैं 2 साल की थी तब मंच की अगली पंक्ति में बिहार के तीन दिग्गज नेता की गोद में खेल रही थी। उस समय के माननीय मुख्यमंत्री श्री लालू प्रसाद जी, बाद में बनी बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी जी और अभी बिहार सरकार में माननीय मंत्री आदरणीय श्री राम कृपाल यादव जी। 25 साल बाद मुलाकात हुई दानापुर क्लब में मेरे नवरात्रि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर आए श्री राम कृपाल जी से। मंच से मेरे गायन का आनंद लिया। आभार अभिनंदन 💐
लेकिनअंकल जी मुझे 25 साल बाद पहचान ही नहीं पाए 😂
लेकिन एक बात मैं पहचान गई कि जिसके साथ ये रहते हैं सरकार उसी की रहती है।
#WATCH कोलकाता,पश्चिम बंगाल: 'सनातन संघ' ने दुर्गा पूजा के आखिरी दिन 'सिंदूर खेला' का आयोजन किया, जिसमें भाजपा नेता और बंगाली अभिनेत्रियां मौजूद रहीं।
अभिनेत्री दर्शना बनिक ने कहा,"बहुत अच्छा लगा और पहली बार मैं यहां पर आई। यहां पर सभी अभिनेत्री से मुलाकात हुई। तो अच्छा लगा। मेरी तरफ से सभी को विजयदशमी की शमुकामनाएं।"
दिल्ली में यमुना सफाई के परियोजनाओं के शिलान्यास के वक्त अमित शाह ने कहा
''धरना-प्रदर्शन से कुछ नहीं होता.. जहां से चुनकर आए हैं..वहां के लोगों के लिए काम कीजिए.. पंजाब की जनता ने तय कर लिया है कि पंजाब में इस बार NDA की सरकार बनेगी.. 2029 तक पंजाब से नशे के व्यापार को साफ कर देंगे''- गृहमंत्री
#NDA #DrugFreePunjab #AmitShah #Homeminister #RahulGandhi #Punjab
शादी सिर्फ डिग्री से नहीं होती है, गांव में तो इससे भी खतरनाक तरीके से लोग देखते हैं। शरीर पर दाग, तिल, मस्सा या कोई भी बीमारी कुछ भी नहीं होना चाहिए। लड़की देखने का यह तो पहले चरण है। आगे के चरण के बारे में आप जानेंगे तो आपकी नशे फट जाएगी।
#HBDayAmitShah : कहानी अमित शाह की : अगर अमित शाह नेता ना होते तो क्या बनते ? अमित शाह को कब कहा गया…अगर तुम पत्रकार होते तो क्या करते …’ अमित शाह का शौक क्या है? अमित शाह को सबसे ज़्यादा नफरत किस बात से है?
1. अमित शाह शतरंज के खिलाड़ी हैं । एक बार में एक चाल नहीं आगे की दस चाल सोचते हैं । मोहरे दो कदम पीछे लेने का मतलब सरेंडर करना नहीं होता, सामने वाले की गलती की प्रतिक्षा करना और फिर पूरी तैयारी के साथ घेरना । ये शाह की शह और मात की कला है । वो माहिर हैं
2. अमित शाह के बारे में गिने चुने लोग जानते हैं : अमित भाई तबला बजाते हैं । और बहुत अच्छा बजाते हैं । उन्होंने बक़ायदा सीखा है और उस्तादी हासिल है । बहुत लोगों को मात दे सकते हैं
3. मेरा मानना है अमित भाई इस वक़्त चुनाव के सबसे बड़े एक्सपर्ट हैं । अगर आपको चुनाव प्रक्रिया समझनी हो , डाटा समझना हो , चुनाव में हार जीत का निष्पक्ष विश्लेषण जानना हो तो इस वक्त सबसे बड़े इलेक्शन एक्सपर्ट अमित शाह हैं । और सबसे अच्छी बात : अगर आप बिना किसी एजेंडा के कोई बात जानना चाहते हैं तो अमित शाह एकदम फ्रेंक जवाब देंगे । कोई मिलावट नहीं होगी ।
4. अमित शाह ने वेद, पुराण और उपनिषद कंठस्थ किए हुए हैं । वो अपने भाषण में श्लोकों का ज़्यादा इस्तेमाल नहीं करते । लेकिन उन्हें एक एक लाइन याद है ।
5. संविधान पर अमित शाह की एकदम पकड़ है । संविधान में कहां क्या लिखा है , उसका मतलब क्या है । दिल्ली के टॉप वकील भी अमित शाह की जानकारी से चौंक चुके हैं । अमित शाह ने संसदीय नियम और संविधान के एक एक वाक्य को बचपन से ही पढ़ा और समझा है ।
6. अमित शाह कभी फोन उठाएं तो वो एकदम सिंपल जवाब देते हैं : ‘मैं अमित…’
7. अमित शाह जब नौंवी क्लास में थे तो उन्हें सवाल दिया गया ‘अगर तुम पत्रकार होते तो क्या करते’ .. अमित शाह ने नौवीं क्लास में इसका जो जवाब दिया वो आज भी पत्रकारिता के लिए सबक है। उसमें एक जवाब ये भी था : ‘मैं किसी भी विचारधारा से नहीं बँधता, खबर की प्रमाणिकता पर ध्यान देता’ …मैंने उनसे पूछा था ‘ फिर नेता बनने का कब सोचा…’ उनका जवाब था .. ‘नौंवी क्लास से भी पहले’ …
बीजेपी के नेता और फैजाबाद से पूर्व सांसद विनय कटियार ने बीजेपी और संघ के शीर्ष नेतृत्व को संदेश भेज कर अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा से अवगत करा दिया है।
खबर है कि विनय कटियार ने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को भेजे संदेश में साफ़ कहा है कि वह सक्रिय राजनीति में वापसी करने का मन बना चुके हैं और अब यह पार्टी को तय करना है कि उन्हें 2027 में विधानसभा का टिकट देती हैं या 2029 में फैजाबाद लोकसभा सीट का।चुनाव वह ज़रूर लड़ेंगे।
अयोध्या राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख भूमिका निभाने वाले नेताओं में शामिल रहे विनय कटियार को उम्मीद थी कि पार्टी उनको अयोध्या राममंदिर निर्माण में या राम मंदिर ट्रस्ट में जगह देगी।बीजेपी ने दोनों मामलों से विनय कटियार को दूर रखा।विनय कटियार फिर से राज्यसभा की उम्मीद कर रहे थे, वह भी नहीं मिली। 2024 में फैजाबाद सीट बीजेपी के हारने पर विनय कटियार ने उम्मीदवार चयन पर सवाल उठाया था। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर चंपत राय पर प्रश्न खड़े किए थे।
विनय कटियार राम मंदिर आंदोलन के सबसे आक्रामक चेहरों में से एक थे।2002 से 2004 के दौरान यूपी बीजेपी के अध्यक्ष रहे। इसके बाद 2006 में बीजेपी के जनरल सेक्रेटरी भी बने।एक बार भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे।1991, 1996 और 1999 में फैज़ाबाद सीट से तीन बार लोकसभा के लिए चुने गए। 2006 से 20218 तक दो बार राज्यसभा के सांसद रहे।2006 में रायबरेली से लोकसभा उपचुनाव भी लड़ा था,लेकिन सोनिया गांधी से हार गए थे।
पिछले कुछ समय से विनय कटियार ने बीजेपी, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों से दूरी बना ली थी, लेकिन अब फिर अयोध्या में डेरा डाल दिया है और जनसंपर्क शुरू कर दिया है।
विनय कटियार कुर्मी हैं और बीजेपी यूपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी कुर्मी हैं।
विनय कटियार चुनाव लड़ने की जिद कर रहे हैं और पार्टी का शीर्ष नेतृत्व चाहता है कि विनय कटियार अब आराम करे।संघ के वरिष्ठ नेता को विनय कटियार को समझाने की जिम्मेदारी दी गई है।
अभी अयोध्या विधानसभा सीट पर बीजेपी के वेद प्रकाश गुप्ता विधायक हैं,जिन्होंने 2017 में भी पार्टी के टिकट पर यह सीट जीती थी।
बीजेपी की बेरुखी से दूर विनय कटियार ने अयोध्या के अपने घर 'हिंदू धाम' में कार्यकर्ताओं से मिलना शुरू कर दिया है।
गोरखपुर-फैजाबाद MLC चुनाव में दिलचस्प मुकाबला बीजेपी की राह में बढ़ सकती हैं मुश्किलें।
बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी और सपा के संजय त्रिपाठी के बीच मुकाबले में दो और उम्मीदवारों की एंट्री।
अजय सिंह और अजीत कुमार सिंह ने चुनावी मुकाबले को बनाया रोचक।
अजीत कुमार सिंह को पूर्व MLC यशवंत सिंह का आशीर्वाद मिलने की चर्चा।
अजय सिंह और अजीत कुमार सिंह को बीजेपी समर्थक लॉबी के एक धड़े का समर्थन मिलने के संकेत।
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं
गोरखपुर-फैजाबाद MLC चुनाव में आपस में बिखर सकता है बीजेपी समर्थक वोट बैंक।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार प्रभारी आदरणीय श्री हरिश द्विवेदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 🙏
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करती हूँ। आप इसी प्रकार राष्ट्रसेवा एवं संगठन को सशक्त बनाने के कार्य में निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित करते रहें।
#harishdwivedi
भाजपा के दिग्गज नेता और देश के गृहमंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर आपको स्वस्थ एवं सुरक्षित रखें। ताकि आप इसी तरह मां भारती की सेवा करते रहें। 🙏
युवा मोर्चा में कार्य करना एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। पाँच वर्षों तक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करने का अवसर देने के लिए निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी, राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्री बीएल संतोष जी, युवा मोर्चा के प्रभारी रहे श्री तरुण चुग जी एवं श्री सुनील बंसल जी, तथा युवा मोर्चा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या जी का हृदय से आभार।
युवा मोर्चा में भाजपा की कार्यशैली, कार्यपद्धति और संगठनात्मक कार्य को निकट से सीखने का अवसर मिला। अनेक अभियानों, चुनावों और BJYM मैगज़ीन के माध्यम से काम करने का अनुभव भी मिला।
लेकिन इस कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि देश भर के युवा कार्यकर्ताओं के साथ काम करने का अवसर रहा। ये अनुभव, ये मित्रता और यह आत्मीयता जीवन की सबसे बहुमूल्य पूँजी हैं।
युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हेमांग जोशी जी एवं उनकी पूरी टीम को सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
@NitinNabin@JPNadda@blsanthosh@sunilbansalbjp@tarunchughbjp@Tejasvi_Surya@drhemangjoshimp
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद आदरणीय डॉ. हेमांग जोशी जी से भेंट कर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपने के लिए आभार व्यक्त किया।
संगठन को और सशक्त बनाने तथा युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर आपका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आपके नेतृत्व में पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए संकल्पित हूँ।
@drhemangjoshimp
#BJYM #YuvaMorcha
#Jansangh : बीजेपी को हराना क्यों मुश्किल है ? बीजेपी के पास कैसा रिमोट है? आज भी चुनाव हो जाए तो बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी क्यों बनेगी
?
1. बीजेपी की कहानी जानने से पहले जानिए जनसंघ के बारे में। आज (21 अक्टूबर) जनसंघ का जन्मदिन है। RSS ने जन्मसंघ बनाया साल 1951 में
पहला चुनाव 1951-52 जनसंघ को 3 सीटें मिली
1957 4 सीटें
1962 14 सीटें
1967 35 सीटें
1971 22 सीटें
इसके बाद लगी इमरजेंसी और जनसंघ ने अपनी पार्टी जनता पार्टी में मर्ज़ कर दी । ऐसा पहली बार हुआ था जब एक जमी जमाई पार्टी ने अपना पॉलिटिकल कैपिटल एक आंदोलन को दे दिया
लेकिन जनसंघ से आए लोगों ने सत्ता के चक्कर में विचारधारा नहीं छोड़ी
अगर दो मंत्री कुर्सी से चिपके रहना चाहते तो डबल मेंबरशिप वाली बात पर नहीं अड़ते । वे संघ के स्वयंसेवक थे और यही उनकी ओरिजिनल विचारधारा उनकी असली पहचान थी । सत्ता गई तो गई , विचारधारा बच गई ।
1980
जनसंघ अपने नए अवतार भारतीय जनता पार्टी बनकर आई
1984 2 सीटें
1989 85
1991 120
1996 161
1998 182
1999 182
2004 138
2009 116
2014 282
2019 303
2024 240
एक टॉप लीडर की बात याद आ रही है: ‘हम धीरे धीरे यहां तक पहुंचे हैं , हमें हटाना इतना आसान नहीं’
बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत ही उसकी विचारधारा है । यही उसका कोर है , वो एकदम intact है । इस विचारधारा पर उसका इकलौता proven track record है । कोई कंपीटिशन है नहीं ।
कभी आपने सोचा
कांग्रेस से टूटकर कई बड़े नेता अपने अपने राज्य में मुख्यमंत्री बन गए
बीजेपी से जो अलग हुआ वो प्रभावहीन हो गया
इसकी वजह भी वही विचारधारा है
बीजेपी इस वक्त नेशनलिस्ट हिंदू की पहली और इकलौती पसंद है
यही उसका watermark है
पेटेंट उसके पास है
कॉपीराइट उसके पास है
इसकी कोई और शाखा नहीं है