राजगढ़ के खिलचीपुर के ग्राम भादाहेड़ी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथअसामाजिक तत्वों द्वारा की गई तोड़फोड़ अत्यंत निंदनीय, दुर्भाग्यपूर्ण एवं कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना है।
@MP_MyGov भीम आर्मी प्रशासन से स्पष्ट एवं त्वरित कार्रवाई की माँग करती है—क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत नहीं, बल्कि
24 घंटे के भीतर नई प्रतिमा की स्थापना की जाए। घटना में संलिप्त सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
यदि निर्धारित समय-सीमा में ठोस कार्रवाई नहीं होती है, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
@collectorrajga1 बाबा साहब का अपमान संविधान और सामाजिक न्याय के मूल्यों का अपमान है—इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ग्राम भादा खेड़ी तहसील खिलचीपुर में बाबासाहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा खंडित कर दी गई है राजगढ़ @RajgarhSp एवं @collectorrajga1 महोदय जी आपसे विनय निवेदन है कि इस मामले को तुरंत संज्ञान ले और आरोपियों को तुरंत जेल भेजें @BhimArmyChief
अभी भादाहेड़ी तहसील खिलचीपुर जिला राजगढ़ में बाबा साहब की मूर्ति खंडित कर दी गई, @RajgarhSp@Chandra16348775@BhimArmyChief महोदय तुरंत कार्यवाही कर आरोपियों को जेल भेजे अन्यथा राजगढ़ जाम करेंगे जिसकी प्रशासन की होगी।
दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों के 1 नवम्बर को देय अक्टूबर माह का वेतन 28 अक्टूबर की स्थिति में आहरण करने हेतु संबंधित सभी विभागों को आदेशित किया है।
समस्त शासकीय सेवकों को त्यौहार पूर्व वेतन भुगतान होने से निश्चित ही दीपोत्सव अधिक आनंददायक होगा, मेरी ओर से दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही दुखदाई है। अपने स्वजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
केंद्र सरकार का बड़ा निर्णय,#DA में जनवरी 24 से 4% वृद्धि कर कुल 50%,कर दिया!
#MP राज्य के कर्मचारी, केंद्र समान महंगाई भत्ता से 8% पीछे है!
माननीय @DrMohanYadav51 जी से निवेदन प्रदेश के लोक सेवकों को जुलाई 2023 का 4% एवं जनवरी 2024 का 4% कुल 8% #DA के आदेश करवाने का कष्ट करें
राजगढ़ की पीड़िता बेटी से हॉस्पिटल में मिलकर न्याय एव कार्यवाही के लिये जिला कलेक्टर एव पुलिस अधीक्षक से घटना पर मंथन कर जिले में ऐसी घटना दोबारा न हो उस पर बात करके लिखित में मांग पत्र देकर तीन दिन का समय दिया अगर न्याय नही मिला तो राजगढ़ में "न्याय पंचायत" विशाल आंदोलन होगा।
राजगढ़ के करनवास थाना अंतर्गत नापलिया खेड़ी गांव में 4 मई 2023 को हुए घर मे घुसकर हमला एव बच्ची के साथ सामुहिक दुष्कर्म और परिवार के जानलेवा मारपीट की घटना पर प्रमुख मांग:
1- फास्ट्रेक कोर्ट में केस को चलाया जाये।
2- परिवार को दो शस्त्र लाइसेंस मुहैया करवाये जाये।
3- बच्ची का इलाज हेतु भोपाल एम्स में राजगढ़ से रैफर किया जाये।
4- जिस जमीन के विवाद को लेकर आरोपियों ने नृशंस घटना को अंजाम दिया है प्रशासन उस अवैध कब्जा छुड़वाकर कर परिवार को दी जाये।
5- पीड़ित बेटी को सरकारी नोकरी दी जाये।
6- पीड़ित परिवार को शहर में आवास दिया जाये।