प्रदीप मेघवाल का यह साधारण सा आवास उनकी आर्थिक परिस्थितियों और संघर्षपूर्ण जीवन की गवाही देता है। सीमित संसाधनों में बड़े सपने देखने वाला एक मेहनती छात्र, जो सिस्टम की लापरवाही का शिकार हो गया।
#neetpaperleak@RahulGandhi@INCIndia@VinodJakharIN
समाज कल्याण का पोर्टल सुचारू रूप से नहीं चल रहा है जिससे काफी बच्चों को स्कॉलरशिप का फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही है क्या स्कॉलरशिप की डेट आगे बढ़ पाएगी @VinodJakharIN@madandilawar
समाज कल्या�� का पोर्टल सुचारू रूप से नहीं चल रहा है जिससे काफी बच्चों को स्कॉलरशिप का फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही है क्या स्कॉलरशिप की डेट आगे बढ़ पाएगी @VinodJakharIN
@madandilawar
मध्यप्रदेश से लेकर ओडिशा तक आदिवासी समुदाय अपनी जमीन बचाने के लिए बीजेपी सरकार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन इन गंभीर मुद्दों पर मीडिया में कोई बहस तक नहीं हो रही है।
महान समाज सुधारक ,सामजिक न्याय के पुरोधा
महात्मा ज्योतिबा फूले जी की जयंती पर सादर नमन ।
आपके विचार, आपके द्वारा किये गए सामाजिक कार्य सदैव हमारे लिए स्मरणीय रहेंगे।
#MahatmaJyotibaPhule
NSUI स्थापना दिवस (9 अप्रैल) के अवसर पर आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रमों की शुरुआत दिल्ली विश्वविद्यालय में “Run for Democracy” मैराथन के साथ की गई।
विश्वविद्यालय में लोकतांत्रिक मूल्यों पर मंडरा रहे खतरे के बीच, आज हज़ारों छात्रों ने इस मैराथन में उत्साहपूर्वक भाग लेकर यह स्पष्ट संदेश दिया कि वे कैंपस की लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर नहीं होने देंगे।
छात्रों की सक्रिय भागीदारी ने एकजुटता, जागरूकता और अपने अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाया। यह पहल इ�� ��ात का प्रतीक है कि युवा पीढ़ी अपनी आवाज़ को मजबूत बनाने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरी तरह सजग और संकल्पित है।
आज उठाया गया हर कदम, छात्र शक्ति को सशक्त करने और कैंपस लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
#RunForDemocracy #VinodJakhar #NSUI
@INCIndia @RahulGandhi @kharge @kcvenugopalmp @priyankagandhi @kanhaiyakumar @anshultrivedi47 @nsui
राजस्थान विश्वविद्यालय में RSS के कार्यक्रम का विरोध कर रहे NSUI कार्यकर्ताओं की पुलिस द्वारा सरकार के दबाव में जबरन गिरफ्तारी करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है!
शैक्षणिक संस्थान ज्ञान,शोध और समानता के केंद्र होते हैं-हम इन्हें राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देंगे।
@VinodJakharIN
प्रदेश के सबसे बड़े शैक्षणिक संस्थान राजस्थान विश्वविद्यालय में RSS के कार्यक्रम का हम पुरज़ोर विरोध करते हैं।
शैक्षणिक संस्थान ज्ञान, शोध और समानता के केंद्र होने चाहिए, न कि किसी भी प्रकार की वैचारिक या राजनीतिक गतिविधियों का मंच।
@nsui@VinodJakharIN
राजस्थान विश्वविद्यालय जैसे शैक्षणिक संस्थान शिक्षा, शोध, विचार और व्यक्तित्व निर्माण के केंद्र होते हैं। यहाँ देश का भविष्य तैयार होता है, यहाँ से निकलने वाली प्रतिभाएँ आगे चलकर देश और समाज की बागडोर संभालती हैं। ऐसे पवित्र शैक्षणिक माहौल को किसी भी राजनीतिक या वैचारिक संगठन की प्रयोगशाला बनाना बिल्कुल उचित नहीं है।
यदि आज एक संगठन विश्वविद्यालय परिसर में अपने कार्यक्रम करेगा, तो कल हर सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठन भी यही मांग करेगा, जिससे विश्वविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित होगा। विश्वविद्यालय राजनीति का अखाड़ा नहीं, बल्कि शिक्षा और विचारों का केंद्र होना चाहिए।
हम राजस्थान विश्वविद्यालय में किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधियों के आयोजन का विरोध करते हैं। शैक्षणिक संस्थानों को शिक्षा और विद्यार्थियों के भविष्य के लिए ही सुरक्षित रखा जाना चाहिए।
इससे पहले भी राजस्थान यूनिवर्सिटी में आरएसएस ने प्रोग्राम की कोशिश की थी लेकिन NSUI के नेतृत्व में उस प्रोग्राम का कड़ा विरोध किया गया था एवं कार्यक्रम क��� असफल किया । कल भी NSUI प्रोग्राम नहीं होने देगी।
@VinodJakharIN @nsui @NSUIRajasthan
#VinodJakhar
रा��स्थान विश्वविद्यालय परिसर में RSS द्वारा प्रशासन के सहारे कार्यक्रम आयोजित किया जाना न केवल अत्यंत चिंताजनक है, बल्कि यह छात्र हितों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। NSUI इसका पुरज़ोर विरोध करती है।
BJP सरकार द्वारा @RSSorg के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे विश्वविद्यालय को छावनी में तब्दील करना, पुलिस द्वारा छात्रों को जबरन घसीटना और महिला छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार—यह केवल शर्मना�� ही नहीं, बल्कि सत्ता के अहंकार और दमन का ��ुला प्रदर्शन है।
विश्वविद्यालय किसी भी संगठन की विचारधारा थोपने का मंच नहीं है। RSS द्वारा छात्र शक्ति को दबाने और अपनी सोच थोपने की हर कोशिश का NSUI मुंहतोड़ जवाब देगी। राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति और यह छात्र-विरोधी सरकार शैक्षणिक संस्थानों को RSS की नफ़रती विचारधारा का केंद्र बनाना चाहती है, जिसे हम किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देंगे।
कार्यक्रम का विरोध कर रहे NSUI कार्यकर्ताओं की जबर��� गिरफ्तारी और पुलिस द्वारा किया जा रहा अत्याचार लोकतंत्र की हत्या है। मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ । यह सरकार की बौखलाहट और डर को दर्शाता है—सच को दबाया नहीं जा सकता।
छात्र शक्ति न डरने वाली है, न झुकने वाली—हम अन्याय, दमन और विचारधारा के थोपे जाने के खिलाफ अपनी आवाज़ लगातार बुलंद करते रहेंगे।
शैक्षणिक संस्थान ज्ञान, शोध और समानता के केंद्र होते हैं—हम इन्हें राजनीति का अखाड़��� नहीं बनने देंगे।
@inc @RahulGandhi @kharge @kcvenugopalmp @kanhaiyakumar @anshultrivedi47 @nsui
2 अप्रैल 2018 का एससी-एसटी एक्ट बचाओ आंदोलन याद तो होगा? शाम 5बजे सरकार को घुटने टेकने पड़े थे। बहुजनों के धैर्य को उनकी कमजोरी न समझें। केंद्र सरकार जल्द देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में UGC Act लाग�� करें ताकि SC,ST,OBC छात्रों के साथ जातिगत भेदभाव बंद हो
आज दिल्ली में RLP सुप्रीमो @hanumanbeniwal जी और ASP सुप्रीमो @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद जी ने UGC के समर्थन में एक सम्मेलन किया जिसमें जाट समाज के तमाम बड़े नेताओं ने भाग लिया
हनुमान बेनीवाल जी ने कहा कि UGC लागू कराने के लिए जल्द लाखों लोग दिल्ली कूच करेंगे ✊🏻🔥