विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक संगठनों में से एक भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सभी युवा साथियों, पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई ,शुभकामनाएं। आइए, हम सभी मिलकर संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती, युवाओं के अधिकारों और जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाए
संगरिया विधायक @AbhimanyuP00NIA जी आज टिब्बी किसान महापंचायत में सम्मिलित हुए थे और किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग में चोटिल हो गए।
मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। हम किसानों के अधिकारों और न्याय की लड़ाई में उनका साथ देते रहेंगे।
टिब्बी हनुमानगढ़ में किसानों के हक़ की लड़ाई लड़ रहे राजस्थान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष व संगरिया विधायक श्री अभिमन्यु पूनिया जी पर पुलिस का बर्बर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है।
उनके सिर पर जानलेवा चोट पहुँचाना साबित करता है कि सत्ता अब सवालों से नहीं—बल, भय और बर्बरता से जवाब दे रही है।
जनप्रतिनिधि पर हमला, जनता की आवाज़ पर हमला है।
भगवान से इनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
@AbhimanyuP00NIA@Rajasthan_PYC
#NirmalChoudhary
महागठबंधन की एकजुटता देख कर एनडीए को लगा झटका🚨
महागठबंधन के अंदर अब धीरे धीरे सब पटरी पर आने लगा है लेकिन तालमेल की कमी की वजह से नुक़सान भी हुआ है।
एनडीए जहाँ ताबड़तोड़ रैली कर रही है वहीं महागठबंधन में अभी तक पप्पू यादव ही प्रचार शुरू किए हैं।
कल प्रेस कॉन्फ़्रेंस में तेजस्वी यादव को गठबंधन की तरफ से सीएम फेस घोषित किया जा सकता है।
और महागठबंधन की तरफ़ घोषणा पत्र भी जारी किया जा सकता है।
आज की इस तस्वीर को देखा जाए तो अब महागठबंधन में सब कुछ सामान्य लग रहा है।
बेरोजगारी, मोदी सरकार के झूठे वादों और सरकार की गलत नीतियां आदि मुद्दों को लेकर @IYC के राष्ट्रीय प्रभारी श्री @Allavaru जी के निर्देशानुसार एवं IYC के ऊर्जावान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @UdayBhanuIYC जी के नेतृत्व में आयोजित संसद घेराव में आप समस्त राजस्थान युवा कांग्रेस के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण व युवा साथी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं एवं युवाओं के हक की इस लड़ाई को मजबूती दें। @RahulGandhi@SachinPilot@Rajasthan_PYC
🗓️ 25 मार्च,📍नई दिल्ली
🚨 संसद घेराव – बेरोजगार युवाओं की सबसे बड़ी हुंकार। #NaukriDoNashaNahi
रीट परीक्षा में शामिल होने वाले समस्त परीक्षार्थियों को मेरी तरफ़ से उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।
रीट परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों से निवेदन है की कल नई धान मंडी टिब्बी में मेरे वैवाहिक कार्यक्रम के प्रतिभोज का आयोजन है। इस कारण क्षेत्र का रास्ता जाम होने की सम्भावना रहेगी। अतः आपसे नम्र निवेदन है कि परीक्षा देने जाते समय टिब्बी शहर के अलावा अन्यत्र रास्ता जो नजदीक से होकर गुज़रता है वहाँ से जाने का प्रयास करें ताकि आप रास्तें में होने वाली असुविधा से बच सकें।