राजस्थान में लोकल बस और ट्रक बॉडी बनाने वालों से मिले नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी।
मोदी सरकार की MSME विरोधी नीतियाँ इन इंडस्ट्रीज़ का गला घोंट रही हैं जो भारत की अर्थव्यवस्था को चलाती हैं और रोज़गार पैदा करती हैं।
दुर्भाग्य से, बहुत ज़्यादा नियमों के बोझ तले उन्हें बंद होने के लिए मजबूर किया जा रहा है। कांग्रेस इन मेहनती लोगों के अधिकारों के लिए मज़बूती से लड़ेगी, और हम उनका हुनर छीनने नहीं देंगे।
राजस्थान में लोकल बस और ट्रक बॉडी बनाने वालों से मिले नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी।
मोदी सरकार की MSME विरोधी नीतियाँ इन इंडस्ट्रीज़ का गला घोंट रही हैं जो भारत की अर्थव्यवस्था को चलाती हैं और रोज़गार पैदा करती हैं।
दुर्भाग्य से, बहुत ज़्यादा नियमों के बोझ तले उन्हें बंद होने के लिए मजबूर किया जा रहा है। कांग्रेस इन मेहनती लोगों के अधिकारों के लिए मज़बूती से लड़ेगी, और हम उनका हुनर छीनने नहीं देंगे।
समाज के कमजोर, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के न्याय के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले, देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री, समता के महानायक, बाबू जगजीवन राम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
सामाजिक न्याय और देश के कल्याण के लिए उनके द्वारा किया गया संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें गिरीं ($70/बैरल), लेकिन देश में पेट्रोल की कीमतें आसमान छू गईं (₹113/लीटर)!
इसे कहते हैं आपदा को अवसर में बदलकर जनता की जेब काटना। यह विकास काल नहीं, देश की जनता के लिए असली 'विनाश काल' है।
नीट परीक्षा के कारण बगरू निवासी छात्रा ने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। इस दुःखद और कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।
समूचे देश में नीट पेपरलीक के मामले को लेकर भारी रोष है। यह चिंताजनक है कि किस प्रकार से होनहार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। इतना समय बीत जाने के बाद भी केंद्र सरकार ने इस पर चुप्पी साध रखी है। ऐसा प्रतीत होता है कि मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है और जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि तमाम दावों के बावजूद परीक्षाओं के पेपर लीक हो जाते हैं या उनमें अनियमितताएँ सामने आती हैं, जिसका ख़ामियाज़ा परीक्षार्थियों को भुगतना पड़ता है।
कोटा से उठी छात्रों की गूँज को मिले अपार समर्थन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि Gen Z शिक्षा व्यवस्था, पेपर प्रणाली में सुधार, कैरियर और तमाम विषयों पर खुलकर चर्चा कर रही है और इस अन्याय को नहीं सहन करेगी। इसने देशव्यापी माहौल तैयार किया है। भाजपा को समझना चाहिए कि छात्र अब पीछे हटने वाले नहीं है।
हमेशा क्रेडिट लेने और ग़लत प्रोपेगेंडा में भाजपा का कोई सानी नहीं। पचपदरा रिफाइनरी, जिसे भाजपा अपनी उपलब्धि बता रही है, वो UPA की अध्यक्षा सोनिया गांधी जी की दूरदृष्टि और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी की सोच का नतीजा है। इस रिफाइनरी का 85 प्रतिशत काम कांग्रेस सरकार के दौरान ही पूरा हो चुका था।
फिर भी क्रेडिट लेने के चक्कर में भाजपा ने इस रिफाइनरी का दो बार शिलान्यास करवा दिया और लागत को 39,000 करोड़ रूपये से 90,000 करोड़ रूपये से ज्यादा तक पहुंचा दिया।
खैर और कुछ नहीं बता पा रहे, तो ये ही बता दें की मोदी जी से खेजड़ी बोलकर पीपल का पौधा किसने लगवा दिया??!
और नौबत क्यों आई कि प्रधानमंत्री जी को सोशल मीडिया से वो पोस्ट डिलीट करनी पड़ी?
एक बार फिर झुंझुनूं ने पूरे राजस्थान में अपनी पहचान को और मजबूत किया है। SDG इंडेक्स-2025 में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना इस जिले की जागरूक जनता, शिक्षा के प्रति दशकों पुरी प्रतिबद्धता और विकास की सोच का प्रमाण है।
यह उपलब्धि कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों और झुंझुनूं के कांग्रेस जनप्रतिनिधियों द्वारा शिक्षा, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास के लिए किए गए निरंतर प्रयासों का भी परिणाम है।
झुंझुनूं की प्रगतिशील जनता को हार्दिक बधाई। आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आइए, मिलकर विकास की इस गौरवशाली यात्रा को और आगे बढ़ाएँ।
#SDG2025 #Jhunjhunu #Rajasthan
भाजपा सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को वेंटिलेटर पर पहुंचा दिया है। अस्पतालों के हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि प्रसूताओं से लेकर बच्चों तक कोई सुरक्षित नहीं है।
अभी कुछ ही दिन पहले कोटा में लापरवाही ने प्रसूताओं की जिंदगी छीन ली और अब 2 मासूम बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाने की खबर सामने आई है। आखिर प्रदेश की भाजपा सरकार कर क्या रही है? क्योंकि सरकार का इकबाल खत्म हो रहा है? क्यों लगातार घटनाओं के बाद भी सरकार की नींद नहीं टूट रही?
सरकार जनता के धैर्य की परीक्षा न ले और जल्द से जल्द स्वास्थ्य के हालात सुधारे…अन्यथा प्रदेश की जनता सब देख रही है, समय आने पर हिसाब तो ले ही लेगी।
राष्ट्र निर्माण और युवा शक्ति को नई दिशा देने वाले युगांतकारी संत स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन।
उनके अमर विचार और शिक्षाएं आज भी हमारे समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
यही है भाजपा सरकार की “विकास” की हकीकत।
पहली ही बारिश ने राजस्थान सरकार की तैयारियों की पूरी पोल खोल दी। जिस समय मानसून के दौरान सड़क खुदाई पर रोक होनी चाहिए, उसी दौरान खुदाई होती रही और उसका नतीजा आज सबके सामने है, टोंक रोड पर 20 फीट का गड्ढा, तीन दिन तक यातायात ठप, कहीं ड्रेनेज पाइप फट गए, कहीं अंडरपास जलमग्न हो गए और राजधानी की सड़कें तालाब बन गईं।
पहली ही बारिश में जयपुर के कई इलाकों में अर्बन फ्लडिंग जैसे हालात बन गए। सवाल यह है कि अगर मानसून की शुरुआत में ही राजधानी की यह स्थिति है, तो पूरे मानसून में आम जनता को और कितनी परेशानी झेलनी पड़ेगी? क्या यही है भाजपा सरकार की तैयारी?
भाजपा सरकार के लिए विकास केवल विज्ञापनों तक सीमित है, लेकिन जनता को हर बारिश में उसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। पहली बारिश ने ही भाजपा सरकार के दावों की हकीकत उजागर कर दी। तो पूरे मानसून से प्रदेश की जनता क्या उम्मीद करे?
एक बार फिर हम सभी झुंझुनूंवासियों के लिए गर्व का क्षण है। SDG इंडेक्स-2025 में झुंझुनूं ने पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
झुंझुनूं दशकों से शिक्षा, विशेषकर बेटियों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण में पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल रहा है। यही सामाजिक चेतना आज सतत विकास, गरीबी में कमी, लैंगिक समानता और महिलाओं के विरुद्ध सबसे कम अपराध जैसे क्षेत्रों में हमारी सफलता का आधार बनी है।
यह उपलब्धि संयोग नहीं, बल्कि कांग्रेस सरकारों और झुंझुनूं के कांग्रेस जनप्रतिनिधियों द्वारा शिक्षा, सामाजिक न्याय और जनकल्याण की निरंतर नीति का परिणाम है। झुंझुनूं की जागरूक जनता ने हमेशा विकास की राजनीति को चुना है और हमारा संकल्प है कि इस विरासत को और मजबूत बनाकर जिले को नई ऊँचाइयों तक ले जाएँ।
@INCRajasthan
आज फतेहपुर में “Complete Motor Workshop” के उद्घाटन समारोह में शिरकत की।
इस दौरान विधायक हाकम अली खान जी , वक्फ बोर्ड अध्यक्ष खानू खान बुधवाली जी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
@MLAhakamAliKhan
डीडवाना के पूर्व विधायक चेतन डूडी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@ChetanDudiINC
महान दार्शनिक, ओजस्वी वक्ता और हम सभी के मार्गदर्शक स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।
उन्होंने दुनिया को भारत की आध्यात्मिक शक्ति से परिचित कराया। उनके सुविचार आज के इस आधुनिक दौर में भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने पहले थे।
भाजपा सरकार भ्रष्टाचार की सरकार बन चुकी है। हर शहर, हर प्रदेश, हर विभाग में एक ही काम — लूट।
रामलला का चंदा भाजपा की निगरानी में चोरी हो गया। भगवान श्री राम के नाम पर सत्ता लेने वाली पार्टी रामलला का चंदा गप्प कर गई। और अब मुंह खोलने की हिम्मत नहीं है।
₹12,000 करोड़ से बने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में प्रधानमंत्री मोदी के उद्घाटन के तीन महीने के अंदर ही गड्ढा हो गया।
इससे पहले ₹36,000 करोड़ से बने गंगा एक्सप्रेसवे में उद्घाटन के महीने भर के अंदर दरारें पड़ गईं। भाजपा सरकार सड़क नहीं बनाती, सिर्फ कमीशन बनाती है।
@INCDelhi
एक बार फिर झुंझुनूं ने पूरे राजस्थान के सामने विकास का एक नया मानदंड स्थापित किया है। SDG इंडेक्स-2025 में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
यह सफलता किसी एक दिन का परिणाम नहीं, बल्कि दशकों से शिक्षा, विशेषकर बालिका शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी की मजबूत परंपरा का प्रतिफल है। यही कारण है कि आज झुंझुनूं सतत विकास, महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और सामाजिक प्रगति के अनेक मानकों पर प्रदेश का नेतृत्व कर रहा है।
यह उपलब्धि कांग्रेस सरकारों की दूरदर्शी नीतियों और झुंझुनूं के कांग्रेस जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास, शिक्षा और सामाजिक न्याय के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता की भी सशक्त पहचान है।
झुंझुनूं की इस गौरवशाली यात्रा को और आगे बढ़ाना हमारा संकल्प है। जनता का विश्वास और सहभागिता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।