मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूँ
लौटकर आऊँगा, कूच से क्यों डरूँ?
भारतीय राजनीति के युगपुरुष, असंख्य देशवासियों के प्रेरणा स्त्रोत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।
इन बच्चों में से आगे जाकर कौन क्या बनेगा इसका तो पता नहीं, लेकिन जिस वातावरण में रहकर ये पढ़ेलिख रहे है, भारत की मूलभूत समस्याओं का यथार्थ अनुभव इनके साथ रहेगा और अगर सरकारी तंत्र में शामिल होने का इनको अवसर मिलता है तो देश के निर्माण में ये बेहतर सहयोग कर सकेंगे.
अधिकतर मनुष्य अपनी योग्यता और जानकारी को दूसरों को समझाने में लेते है, अपने स्वयं के लिए नहीं. जगत गुरु बनने से पहले आप अपने गुरु बने.
“अप्प दीपो भव:”
“गुरु पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएँ”
🌹 🙏 🙏 🌹
आप सभी को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं.
आइए हम सब गौतम बुद्ध के दिखाए हुए अहिंसा और सद्भाव के मार्ग पर चलते हुए उनकी शिक्षाओं का अपने जीवन में समावेश करें.
भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर को उनकी जयंती पर शत-शत नमन. देश के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया उनका संघर्ष सदा-सर्वदा एक मिसाल बना रहेगा.
बल, बुद्धि और विद्या के प्रतीक भगवान हनुमान की जयंती पर सभी को अनेकानेक शुभकामनाएं। पवनपुत्र की कृपा से समस्त साथियों जीवन ऊर्जा, जोश, शक्ति और साहस से सदैव परिपूर्ण रहे।
🌹 🙏 🙏 🌹
भारतीय नव-वर्ष तथा शक्ति की उपासना के महापर्व नवरात्रि की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आस्था और विश्वास का यह पावन अवसर आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे।
॥जय माता की॥
असीम प्रेम व रंगोत्सव के प्रतीक पर्व धूलंडी की आप को हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएँ. यह सतरंगी संस्कृति का त्यौहार आपके जीवन को सदैव खुशहाल बनाए रखे.
॥जय श्री राधे॥
“HAPPY HOLI”
🌹 🙏 🙏 🌹
यदि कोई एक व्यक्ति भी ऐसा रह गया जिसे किसी रूप में अछूत कहा जाए तो भारत को अपना सिर शर्म से झुकाना पड़ेगा-शास्त्री जी
जय जवान जय किशान का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शत् शत् नमन.
#ERCP नैशनल प्रोजेक्ट घोषित हो
बाजरे की कटाई का सीज़न शुरू. किसानो ने खेतों में मोर्चा सम्भाला. मौसम के मिज़ाज को देखते हुए जल्द से जल्द फसल को समेटने के लिए भयंकर संग्राम जारी.
अगर इन किसानो को चम्बल का पानी मिल जाए तो इनका जीवन खुशहाल हो जायेगा. #ERCP के लिए हल्ला बोलते रहो.