कोई ग़लत फहमी न पाले! जिस व्यवस्था को क्षुद्र स्वार्थी और निर्लज्ज लोग अस्त व्यस्त करना चाहते थे उसे बचाने के लिए यह अस्थाई हानि सही है! हमीर सिंह जिंदाबाद था है और रहेगा 💪!
मैंने जयपुर के सेंट्रल पार्क की तर्ज पर सीकर के निवासियों के लिए हरे-भरे पेड़-पौधों और खुले वातावरण के बीच घूमने-फिरने, योग एवं व्यायाम करने के स्थान के साथ रेसिंग-ट्रैक का जो सपना देखा था वह "राजीव गांधी स्मृति वन" के रूप में पूरा हुआ।
मुझे अत्यंत खुशी है कि आप सभी क्षेत्रवासियों ने इसे बहुत पसंद किया और आज "राजीव गांधी स्मृति-वन" घूमने-फिरने, योग, व्यायाम व प्रकृति से जुड़ाव की सबसे पसंदीदा जगह बन चुकी हैं।
कुछ समय पूर्व निरीक्षण हेतु जाने पर यह देखकर मन बड़ा व्यथित हुआ की रेसिंग-ट्रैक के साथ अन्य स्थानों पर लगाए गए पौधे विभिन्न कारणों से नष्ट हो गए हैं।
चूंकि पेड़-पौधों की जब तक की वे प्राकृतिक रूप से स्वयं सुरक्षित नहीं हो जाते तब तक उनकी एक बच्चे की तरह देखभाल करनी पड़ती है, ऐसे में अपने मन की इस पीड़ा को अपने साथियों के साथ साझा किया और निर्णय लिया कि छायादार पेड़ों के 8 से 10 फीट तक ऊंचाई प्राप्त कर चुके पौधे लगाए जाए एवं प्राकृतिक रूप से सुरक्षित होने तक उनकी देखभाल व संरक्षण किया जाये।
मुझे आप सबको बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि लगभग 2000 नए पौधे लगाने का ये कार्य प्रारंभ हो चुका है एवं आप सभी से ये मेरा आग्रह ही नहीं अपितु मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सब भी इस मिशन में शामिल होंगे एवं हम सब की देखभाल एवं संरक्षण से यह पौधे आने वाले समय में "विशाल वृक्षों" का रूप लेंगे जो यहां घूमने आने वाले व्यक्तियों को घनी छाया व भरपूर ऑक्सीजन के साथ प्रदूषण मुक्त वातावरण व उत्तम स्वास्थ्य भी प्रदान करेंगे।
आधुनिक सीकर के शिल्पकार, विकासवादी सोच के पुरोधा, सभी धर्मो का सम्मान करने वाले सीकर के अंतिम शासक राव राजा कल्याण सिंह जी बहादुर की जयंती पर मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूँ।
सीकर के निर्माण एवं विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में आप द्वारा किए गए निर्माण कार्य ही वर्तमान आधुनिक सीकर की नींव है।
आपने न केवल सीकर की उन्नति के लिए कार्य किया बल्कि शिक्षा, संस्कृति और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अपना अमूल्य योगदान दिया। चाहे श्री कल्याण महाविद्यालय हो, चाहे श्री कल्याण चिकित्सालय या फिर अपनी विराट संस्कृति से समृद्ध सीकर का सांस्कृतिक मंडल हो, सीकर आपके कुशल नेतृत्व में ही विकास की ओर अग्रसर हुआ।
आपके आदर्श आज भी हमें सच्चे नेतृत्व, दूरदर्शिता और समाज के प्रति कर्तव्य की प्रेरणा देते हैं।
मेने बचपन से आज तक आपकी विकासवादी सोच व आदर्शो को आत्मसात कर इस पथ पर आगे बढ़ाने की कोशिश की है, इसी सोच के साथ राजस्थान विधानसभा की तर्ज पर सीकर की नगर सरकार के लिए नए भवन का निर्माण करवा कर उसका नामांकरण "श्री कल्याण भवन" के नाम से करने का संकल्प लिया। नगर परिषद सभापति, उपसभापति व समस्त पार्षदगणों ने इस विचार पर मोहर लगाकर आपको श्रद्धा सुमन अर्पित किए, इसके लिए समस्त नगर परिषद साधुवाद की पात्र है।
सीकर की प्रगति में दिए गए आपके अमूल्य योगदान से सीकर कभी उऋण नहीं हो सकता।
ऐसे ही अलटप्पे में समीकरणों में नहीं जीत गया कामरेड, संघर्ष किया है, बेजूबान की आवाज बनता रहा है जीवनभर, इसलिए संसद की सदस्यता मिली है और वहां भी औरों की तरह अपनी 'पीआर' के लिए 'मनोरंजन' नहीं कर रहा वरन् मजलूम की आवाज़ उठा रहा है! लाल सलाम कामरेड
कल सीकर में श्रीमद जगद्गुरु परम पूज्य स्वामी श्री राजेंद्रदास देवाचार्य जी महाराज अग्रपीठाधीश्वर व मलूकपीठाधीश्वर (रेवासा-वृंदावन धाम) के पावन सानिध्य में माधव सागर तालाब स्थित लगभग 95 साल पुराने "श्री बोलता बालाजी धाम" मंदिर के भव्य लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
किवदंती के अनुसार तालाब से कुछ आवाज़ आने पर तालाब की खुदाई करवाई गई, खुदाई में श्री बालाजी की मूर्ति निकली, इसलिए इस प्राचीन मंदिर को "श्री बोलता बालाजी धाम" का नाम दिया गया।
उल्लेखनीय हैं कि उक्त प्राचीन मंदिर का नव-निर्माण कार्य नगर परिषद सीकर के द्वारा करवाया गया हैं।
मुझे आप सभी को बताते हुए खुशी है की सीकर की इस अनवरत विकास यात्रा में कल ही अम्बेडकर भवन (शास्त्री नगर), श्री माधव सागर तालाब एवं मारू पार्क, मेला ग्राउंड विकास कार्य (नेहरू पार्क), 5 MLD STP का निर्माण कार्य (हाउसिंग बोर्ड) का लोकार्पण एवं अम्बेडकर द्वार (सांवली रोड़) का शिलान्यास भी किया गया।
साथ ही बसंत लाटा जी के निर्देशन में स्काउट के बच्चों ने कड़ी मेहनत के साथ पूरे बड़ा तालाब में दीप प्रज्वलित कर भव्यता प्रदान करी इसके लिए बसंत लाटा जी एवं उनकी टीम बधाई की पात्र हैं।
कार्यक्रम में श्री श्री दिनेश गिरी जी महाराज, श्री श्री चंद्रमादास जी महाराज, संत श्री सतपालदास जी महाराज, महंत श्री सुनील तिवाड़ी जी की पावन उपस्थिति के साथ राजस्थान सरकार में मंत्री श्री झाबरसिंह खर्रा जी, राज्यसभा सांसद श्री घनश्याम तिवाड़ी जी, सीकर सांसद का. अमराराम जी, सभापति श्री जीवण खां जी, उपसभापति श्री अशोक चौधरी जी, सीकर ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश सैनी जी, पार्षदगण व सीकर के गणमान्य जन भी उपस्थित थे।
मेरी प्रार्थना है कि श्री बालाजी महाराज हम सब पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें एवं सीकर की ये विकास यात्रा अनवरत जारी रहे।
हमारे सर्वाधिक भ्रष्ट और दोगले भारतीय समाज में ये घटनाक्रम उड़ीसा के किसी एक पुलिस स्टेशन का नहीं बल्कि हमारे देश के किसी भी कोने के किसी भी पुलिस स्टेशन में असल में तो ऐसे ही होता है और फिर इसका पुलिस के खिलाफ दुष्प्रचार भी कमोबेश इसी तरीके से होता है।
Congratulations, Union Home Minister!!
Your son has not become a politician, but has become the ICC Chairman - a post much much more important than most politicians'!! Your son has indeed become very very powerful and I congratulate you on his this most elevated achievement indeed!
Kudos!!
हमारे देश में अभिनेता एकबार एमपी/एमएलए बनकर ये गलतफहमी पाल लेते हैं कि उनको भारतीय राजनीति समझ में आ गई
फिर जब उनको राजनीतिक "भच्चीड़" लगता है तब समझ आता है कि भारत में "नेतागिरी"
के लिए एक्टिंग के अलावा भी बहुत समझ होनी चाहिए! #kangana
पैसा कमाने को क्या फैंसी आइडिया ढूंढा है!
हमने अखबार/टीवी भी नमक/चीनी की तरह बंद कर दिया लेकिन ऐसी खबरें अभी तक इन टीवी चैनलों और अखबारों को वैसे ही जिंदा रखे है जैसे हमारे शादी/जन्म/मरण के अवसर नमक/चीनी के महत्व को जिंदा रक्खे हुए है जय हो हमारी संस्कृति और बेइमान डीएनए की🤪
जब मैं हर चीज के लिए अपने नाम से गारंटी दूं तो मुझे जवाबदेही झेलने के लिए भी तैयार रहना होगा।
जब मैं अपने आप को नाॅन-बायोलाजिकल पब्लिकली बताऊं तो मुझे भगवान की तरह ही सब कुछ झेलना भी पड़ेगा!!!