राजस्थान विधानसभा में जनता की ताक़त बनकर उनकी आवाज़ को सदन में मजबूती से उठाने वाले नेता प्रतिपक्ष एवं अलवर ग्रामीण से विधायक श्री टीकाराम जूली जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।
@TikaRamJullyINC
बच्चों का दर्द सबसे गहरी चोट की तरह मांओं के दिल में उतरता है।
दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ लड़ रहीं ऐसी ही कुछ साहसी मांओं से मिला - वे अपने ही नहीं, पूरे देश के बच्चों के भविष्य को लेकर डरी हुई हैं।
जहरीली हवा से छोटे-छोटे बच्चे फेफड़ों, दिल और मानसिक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।
लेकिन इतनी भयावह राष्ट्रीय आपदा के बीच भी मोदी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है - और समय तेज़ी से हमारे हाथों से फिसल रहा है।
भारत को तुरंत इस पर गंभीर चर्चा और निर्णायक कार्रवाई चाहिए - ताकि हमारे बच्चे साफ़ हवा तक के लिए संघर्ष न करें, बल्कि एक ऐसे भारत में बड़े हों जो उन्हें सेहत, सुरक्षा और उभरने का पूरा आसमान दे सके।
Warrior moms: Mothers for clean air संस्था के सदस्यों के साथ मेरी बातचीत का पूरा वीडियो देखें:
https://t.co/r8jomxdcGf
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी रहे, सरल व्यक्तित्व के धनी श्री टीकाराम जूली को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं। @TikaRamJullyINC
(File Pic)
भारत का संविधान सिर्फ एक किताब नहीं, यह देश के हर नागरिक से किया गया एक पवित्र वादा है।
वादा कि चाहे कोई किसी भी धर्म या जाति का हो, किसी भी क्षेत्र से आता हो, कोई भी भाषा बोलता हो, गरीब हो या अमीर, उसे समानता, सम्मान और न्याय मिलेगा।
संविधान गरीबों और वंचितों का सुरक्षा कवच है, उनकी शक्ति है और हर एक नागरिक की आवाज़ है।
जब तक संविधान सुरक्षित है, हर भारतीय के अधिकार सुरक्षित हैं।
आइए, हम प्रण लें कि हम संविधान पर किसी भी तरह का आक्रमण नहीं होने देंगे।
इसकी रक्षा करना मेरा कर्तव्य है और इसपर होने वाले हर प्रहार के सामने सबसे पहले खड़ा रहूंगा।
आप सभी को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
जय हिंद, जय संविधान।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
जनसेवा और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा एक मिसाल है। उनका जाना कांग्रेस के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ हैं।
1 डॉलर = ₹89.64
लगता है रुपया भी अब अच्छे दिन ढूंढने निकल पड़ा है… डॉलर को देखते ही ऐसे भाग रहा है जैसे देश में लोकतंत्र RSS को देखकर भागता है!
#Ashes2025#PilotRakeshTyagi
एक प्रधानमंत्री जो रोज़ विपक्ष को गालियाँ देता है, लेकिन एक भी unscripted सवाल का सामना नहीं कर सकता, उसे वनीला आइसक्रीम की नहीं, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की ज़रूरत है। उससे इतनी ईमानदारी से पूछिए, तो जवाब देने से पहले ही आधा Ecosystem melt हो जाएगा।
भाजपा की वोट चोरी अब जानलेवा रूप ले चुकी है।
काम के भार से BLO और Polling Officers आत्महत्या करने पर मजबूर है।
मेरी हर एक परिवार, जिसने अपनों को खोया है, उनको गहरी संवेदनाएं। ज़मीनी हकीकत के मुताबिक़ ये संख्या रिपोर्टों से कहीं अधिक है, जो बेहद चिंताजनक है। इन परिवारों को न्याय कौन दिलाएगा?
भाजपा चोरी की सत्ता की मलाई खाने में व्यस्त है और @ECISVEEP मूक दर्शक बने तमाशा देख रहा है।
हड़बड़ी में… बिना प्लॉनिंग के जबरन SIR लागू करना नोटबंदी और कोरोना लॉकडाउन की याद दिलाता है।
सत्ता का दुरुपयोग कर संस्थानों से आत्महत्या करवाना, संविधान की धज्जियाँ उड़ाना और लोकतंत्र को दुर्बल बनाना भाजपा की सत्ता की भूख का नतीजा है।
अब बस !! अगर अभी भी हम नहीं जागे तो लोकतंत्र के आखरी स्तंभों को गिरने से कोई नहीं बचा सकता। जो लोग SIR और वोट चोरी पर चुप हैं वो इन निर्दोष BLOs की मृत्यु के कसूरवार है।
आवाज़ उठाइए, लोकतंत्र बचाइए !!