भास्कर ने तो सूरज ही डूबो दिया।
भाजपा तो अपनी सहयोगी पार्टियों का ही काला चिट्ठा खुलवा रही है क्योंकि भाजपा को इन दलों के नेताओं से नहीं, उनसे जुड़े जो भी दो-चार हज़ार वोट हैं, बस उनसे मतलब है। जब ये तीनों बदनाम हो जाएंगे तो भाजपा, इनसे जुड़े समाजों से कहेगी कि देखो तुम्हारे नेता कितने भ्रष्ट हैं, ये तुम्हारा ख़्याल नहीं रखेंगे, इसलिए तुम इन्हें नहीं, सीधे हमें वोट दो। सच तो ये है कि भाजपा भी ग़लतफ़हमी में है क्योंकि अब ‘पीडीए समाज’ एकमुश्त रूप से पीडीए की जीत के लिए हमें ही वोट देगा।
भाजपा ने आज फिर साबित कर दिया है कि वो किसी की सगी नहीं है।
जो करते हैं अपने कबीले से दगा
उनका भला और कौन होगा सगा
तीनों की राजनीति ख़त्म, भविष्य भस्म!
"जो डर जाएगा वो अपना दल छोड़कर चला जाएगा, अगर बीजेपी से मुकाबला करना है तो बहादुर लोगों की टीम होनी चाहिए। यूपी में तो भाजपा के ही विधायक तैयार हैं पाला बदलने के लिए।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः26.05.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने मिर्जापुर जनपद के समाजवादी पार्टी के नेता श्री संतोष कुमार मिश्रा के पिता जी श्री सियाराम मिश्र (70वर्ष) के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
श्री अखिलेश यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
"जहां पीड़ा है वहां PDA है, जहां बीजेपी है वहां पीड़ा है और जहां पीड़ा होगी वहां PDA होगा। इसलिए PDA के पौधे मैं यहां लगाने आया हूं।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, जयपुर
पुरेनगरी में बिंद/केवट समाज की चौपाल में सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने और लोकतांत्रिक तरीके से सरकार परिवर्तन का सामूहिक संकल्प लिया गया
@mediacellsp