भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीराम जन्म भूमि आंदोलन के महानायक,राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण', परम श्रद्धेय कल्याण सिंह 'बाबूजी' की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
समस्त जगत के पालनहार, भगवान श्री हरि विष्णु के दसवें अवतार, निष्कलंक स्वरूप 'भगवान श्री कल्कि' के प्राकट्य दिवस (कल्कि जयंती) के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
हिंदवी स्वराज्य के विस्तारक, अप्रतिम युद्ध रणनीतिकार एवं अजेय योद्धा श्रीमंत पेशवा बाजीराव प्रथम जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 🙏
#BajiraoJayanti#PeshwaBajirao#लखनऊ#Lucknow
आजाद भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
#NetajiSubhashChandraBose
कर्पूर गौरं करूणावतारं संसार सारं भुजगेन्द्र हारं !
सदा वसंतम हृदयारविंदे भवं भवानी सहितं नमामि!!
आप सभी को पवित्र सावन माह के तृतीय सोमवार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं I
भगवान शिव आप पर कृपा सदैव बनाए रखें I
प्रखर राष्ट्रवादी, लोकप्रिय जननेता, भारतीय राजनीति में अपने आचरण से लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना करने वाले राजर्षि, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
आपका त्यागमय जीवन हम सभी के लिए एक महान प्रेरणा है।
मातृभूमि पर अंग्रेजी हुकुमत को अस्वीकार कर प्रथम स्वाधीनता संग्राम में आज़ादी की चिंगारी प्रज्वल्लित करने वाली रानी अवंतिबाई लोधी जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
मानवता के पुजारी सभी धर्मों की एकता पर जोर देने वाले, भारत के महान संत एवं स्वामी विवेकानंद जी के गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आइए, आजादी के इस अमृत महोत्सव में हम भी एक समृद्धि और सशक्त भारत के स्वप्न को साकार करने में भागीदार बने।
जय हिन्द!
#IndependenceDay
14 अगस्त 1947 को भारत-विभाजन के दौरान लाखों निर्दोष नागरिकों ने अपनी जान गंवाई और करोड़ों नागरिकों को अमानवीय पीड़ा झेलनी पड़ी।
आज 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर बलिदान हुए वीर सपूतों को शत् शत् नमन।
कर्पूर गौरं करूणावतारं संसार सारं भुजगेन्द्र हारं !
सदा वसंतम हृदयारविंदे भवं भवानी सहितं नमामि!!
आप सभी को पवित्र सावन माह के द्वितीय सोमवार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं I
भगवान शिव आप पर कृपा सदैव बनाए रखें I
हिंदी साहित्य को राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कृति और मानवीय संवेदनाओं की अमर वाणी देने वाले 'राष्ट्रकवि', 'पद्म भूषण' मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उनके शब्द पीढ़ियों को सत्य, त्याग और मर्यादा के पथ पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।
पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
देवाधिदेव महादेव की कृपादृष्टि हम सभी पर बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो, यही कामना करता हूं।
हर हर महादेव!
#प्रथम_सोमवार#श्रावण_मास
भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सभी भारतीयों में राष्ट्रीयता की भावना जगाने वाले, महान शिक्षक एवं समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।
जलियांवाला बाग नरसंहार में शहीद हुए सैकड़ों निर्दोष लोगों के बलिदान का प्रतिशोध लेने वाले निर्भीक क्रांतिकारी, मां भारती के वीर सपूत सरदार उधम सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र नमन।
लोक-मन की वेदना, श्रमजीवी समाज की पीड़ा और सामाजिक यथार्थ को निर्भीकता एवं संवेदनशीलता के साथ स्वर देने वाले महान साहित्यकार, 'उपन्यास सम्राट' मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।