भोपाल के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा से @BJP4MP विधायक श्री भगवानदास सबनानी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
बाबा महाकाल से आपके उत्तम स��वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@BDSabnani
अगर तुम सूरज की
तरह चमकना चाहते
हो तो पहले सूरज की,तरह जलो।।
अपनी प्रतिभा से भारत को वैश्विक पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाने वाले, युवाओं के प्रेरणास्रोत, मिसाइल मैन, पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. ए. पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः न��न।
#apjabdulkalam
जबलपुर स्थित मानस भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक, परम पूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित भव्य महानाट्य “ युग प्रवर्तक डॉ हेडगेवार “का सजीव चित्रण का प्रस्तुतीकरण देखा ।
संस्कार भारती एवं संस्कृति विभाग, म���्यप्रदेश शासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस उत्कृष्ट प्रस्तुति ने राष्ट्रभक्ति, संगठन, सेवा, समर्पण और सांस्कृतिक चेतना क��� उन अमूल्य जीवन मूल्यों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया, जिन्हें पूज्य डॉ. हेडगेवार जी ने अपने संपूर्ण जीवन में जिया और समाज के समक्ष आदर्श के रूप में स्थापित किया। यह महानाट्य केवल एक सांस्कृतिक प्रस्तुति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने वाला एक सशक्त माध्यम था, जिसने प्रत्येक दर्शक के मन में राष्ट्रसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का भाव जागृत किया।
पहले मतदान, फिर जलपान।
दतिया विधानसभा के सभी मतदाताओं से आग्रह है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।
आपका वोट दतिया के उज्ज्वल भविष्य और मजबूत लोकतंत्र की नींव है। मत देकर विकसित भारत और विकसित मध्य प्रदेश के निर्माण में सहभागी बनें।
खजुराहो में एयर कानेक्टिविटी को बेहतर करने और प्रमुख शहरों से जोड़ने के विषय में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री @RamMNK से भेंट की।
#KhajurahoLoksabha
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने आज 'मन की बात' कार्यक्रम में देशभर में चलाए जा रहे 'Catch the Rain' अभियान पर प्रेरक चर्चा की।
जिसमें प्रधानमंत्री जी ने मध्यप्रदेश के उल्लेखनीय योगदान का ज़ि��्र किया है।
#MannKiBaat
#CWG2026 में पुरुष पैरा 100 मीटर T47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक और मोहम्मद बासिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जी��कर देश का गौरव बढ़ाया है।
इस उपलब्धि पर दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
आज ही के दिन 28 जुलाई, 2001 को सरकार ने संघ के उन चार स्वयंसेवको की मृत्यु की विधिवत घोषणा कर दी, जिनका अपहरण 6 अगस्त, 1999 को त्रिपुरा राज्य में कंचनपुर स्थित ‘वनवासी कल्याण आश्रम’ से किया गया था।
माँ भारती की सेवा में अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले त्रिपुरा के स्वयंसेवकों के श्रीचरणों में विनम्र श्रद्धांजलि!
भगवा ध्वज त्याग, समर्पण, तप और राष्ट्र चेतना का शाश्वत प्रतीक है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इसी परम पवित्र भगवा ध्वज को अपना गुरु माना है।
ग���रु पूर्णिमा के पावन अवसर पर परम पवित्र भगवा ध्वज को प्रणाम🙏🏻
बलराम कृषि महोत्सव से किसानों को बड़ी सौगात
---
✅ किसानों को 𝟎% ब्याज पर कृषि ऋण की सुविधा
✅ अब हर 𝟔 माह में ऋण खाता नवीनीकरण की आवश्यकता नहीं
✅ कृषि ऋण प्रक्रिया होगी अधिक सरल और सुविधाजनक
@DrMohanYadav51@Aidalsinghkbjp#कृषक_कल्याण_वर्ष_2026
राज्य स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव
--
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किसानों के हित में महत्वपूर्ण घोषणाएं
✅ किसानों को दिन में कृषि बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था लागू की जाएगी।
@DrMohanYadav51@Aidalsinghkbjp#MadhyaPradesh
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक
10,11 एवं 12 जुलाई 2026
प्रेस विज्ञप्ति —12 जुलाई 2026, बेलगावी, कर्नाटक
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय प्रान्त प्रचारक बैठक आज कर्नाटक के बेलगावी में संपन्न हो गई। इस बैठक में पू. सरसंघचालक डा. मोहन भागवत जी, मा. सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी सहित 226 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में मार्च 2026 के बाद संघ के विभिन्न स्तरों पर संपन्न हुए प्रशिक्षण वर्गों की समीक्षा की गई। इस वर्ष देशभर में कुल 83 संघ शिक्षा वर्ग और 12 कार्यकर्ता विकास वर्ग संपन्न हुए जिसमें कुल 18842 स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिसमें शाखा संचालन, संघ कार्यपद्धति, ग्राम विकास, कुटुम्ब प्रबोधन, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण जैसे विषय सम्मिलित थे।
शाखाओं के स्तर पर कार्ययोजना के क्रियान्वयन की दृष्टि से विस्त��र से चर्चा की गई और सितम्बर मास में अधिकतम शाखा विस्तार योजना पर भी चर्चा की गई। साथ में शताब्दी वर्ष के संपन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा तथा निर्धारित शेष कार्यक्रमों की योजना पर भी विचार किया गया। शताब्दी वर्ष के विभिन्न कार्यक्रमों में सम्पर्क में आए लोगों को सामाजिक कार्यों और पंच परिवर्तन के विषयों में सक्रिय करने की योजना पर विचार हुआ। पूजनीय सरसंघचालक जी की वर्ष 2026-27 की प्रवास योज���ा पर भी चर्चा की गई।
बैठक में वर्तमान परिदृश्य के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई जिसमें मुख्य रूप से जनगणना के संदर्भ में जानकारी और जनसांख्यिकी असंतुलन से उत्पन्न चुनौतियाँ आदि विषय शामिल रहे। ड्रग्स के बढ़ते दुष्प्रभाव पर चिंता के साथ ही नशा मुक्ति के लिए प्राथमिकता से प्रयासों की आवश्यकता तथा सन्त शिरोमणि रविदास महाराज जी के 650 वें जन्म जयंती वर्ष के कार्यक्रमों की योजना पर भी चर्चा ह��ई।
बैठक में सभी ने श्री रामजन्मभूमि मंदिर में दानपेटी चढ़ावे की गिनती में हुई अनियमितता की घटना पर दु:ख व्यक्त किया तथा तीर्थक्षेत्र न्यास के निवेदन पर चल रही एसआईटी एवं पुलिस कार्रवाई निर्णायक मोड़ पर पहुँचेगी यह विश्वास व्यक्त किया। तीर्थक्षेत्र न्यास से यह अपेक्षा की गई कि वह यह सुनिश्चित करे कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो जिससे समस्त राम भक्तों की राम मंदिर के प्रति श्रद्धा और गहरी आस्था पर आघात हो।
सुनील आंबेकर
अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
1. मैंने दतिया से आशुतोष तिवारी जी के नाम की घोषणा के बाद नरोत्तम मिश्रा जी को यह कहते हुए सुना कि वह आशुतोष जी के नामांकन में भागीदारी करेंगे, यह एक आदर्श उदाहरण होगा।
2. मैं नरोत्तम मिश्रा जी का बहुत सम्मान एवं स्नेह ���खती हूं। मैं उनसे जो कहना चाहती थी वह उन्होंने स्वयं कह दिया कि वह आशुतोष जी के नामांकन में रहेंगे यह नरोत्तम जी का बड़प्पन है।
3. मैं वृंदावन में हूं, कल आशुतोष तिवारी जी ने मुझे फोन करके मुझसे जीत का आशीर्वाद मांगा मैंने उनको उन्मुक्त मन से जीत का आशीर्वाद दिया। @BJP4India @BJP4MP @drnarottammisra @Ashutosh4BJP