थार की माटी कहती है, साथ चलो भाई साथ चलो।
जाति धर्म में मत बाँटो, साथ चलो भाई साथ चलो।
अपणायत को लेके चलो, साथ चलो भाई साथ चलो।
#संविधान_सद्भावना_पदयात्रा
Jinks, congratulations on a great career, buddy. You’ve done wonders for Indian cricket, and you can be very proud of your journey. The safest pair of hands in the slips and my favourite Test batting partner. Wishing you well always. God bless. 🤝🇮🇳
@ajinkyarahane88
प्लीज़ अभिषेक नायर से रिक्वेस्ट है कि भारतीय बल्लेबाजों की तारीफ नही ये जैसे ही तारीफ करते हैं अगली बॉल पर आउट हो जाते है इसलिए आप कॉमेंट्री करने इग्लैंड की बल्लेबाज�� आये तब आना
#askstar @JioHotstar
बाड़मेर-जैसलमेर से लोकसभा सांसद श्री उम्मेदाराम बेनीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं खुशहाल जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@UmmedaRamBaytu
लोकसभा सदन के नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री @RahulGandhi जी द्वारा मेरे जन्मदिवस के अवसर पर प्रेषित आत्मीय शुभकामना संदेश एवं स्नेहपूर्ण शुभकामनाओं के लिए हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार।
आपका स्नेह, विश्वास और शुभाशीष निरंतर जनसेवा, सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा आमजन के अधिकारों के लिए और अधिक समर्पण एवं ���र्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका स्नेह एवं मार्गदर्शन सदैव प्राप्त होता रहे। आपके नेतृत्व में देश में लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और जनहित की भावना निरंतर सशक्त होती रहे।
पुनः आदरणीय राहुल गांधी जी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार।
अभ���षेक नायर सर, एक छोटी-सी विनती है! 😄
जब भी आप किसी बल्लेबाज़ की ज़ोरदार तारीफ़ करते हैं, ऐसा लगता है कि अगली ही गेंद पर वह आउट हो जाता है। 😅
कृपया मैच के दौरान थोड़ी कम तारीफ़ किया कीजिए... हम फैंस का दिल बार-बार टूट जाता है! 😂🏏#INDvsENG
@cricketaakash
@JioHotstar
गत रात्रि भांडियावास में हुए भीषण सड़क हादसे में हमारे बायतू परिवार के स्वरूपाराम गोदारा, भरत गोदारा, भावेश गोदारा, रेवन्ताराम थाकन और किशन लेगा के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस गहरे दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस हा��से में घायल बाबू गोदारा, मुकेश गोदारा एवं हेमाराम खोथ के शीघ्र स्वस्थ होने की मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।
दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।
आज संसदीय क्षेत्र के जैसलमेर जिले के केर फक़ीर की ढाणी (देवीकोट) में कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ नेता जनाब हुसैन फक़ीर जी के आवास पहुँचकर उनके स्वास्थ्य की कुशलक्षेम जानी।
इस दौरान क्षेत्रीय एवं समसामयिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।
मुलाकात के समय पूर्व मंत्री जनाब गफूर अहमद जी एवं जैसलमेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन जी फकीर, सम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुराद जी फकीर भी मौजूद रहे।
@Amardeenfakir
बाड़मेर लोक सभा क्षेत्र के बायतु क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक गांवों ��ें 765 KV की डबल सरकारी ट्रांसमिशन लाइन का कार्य किसानों को बिना मुआवजा दिए जबरन किया जा रहा है जो अनुचित है, किसानों ने मुआवजे को लेकर बातचीत करने का प्रयास किया तो पुलिस के माध्यम से किसानों को डराने का प्रयास किया गया जो लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान है | अभी बायतु क्षेत्र के भोजासर मुख्यालय पर सैंकड़ों किसान धरने पर बैठे है,मेरी राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से मांग है कि इस मामले में संज्ञान लेकर आंदोलित किसानों के साथ वार्ता करने हेतु प्रशासन को निर्देशित करें और किसानों को उचित मुआवजा दिलवाया जाए | मैंने मामले को लेकर जिला कलक्टर से भी दूरभाष पर वार्ता की है |
@RajCMO
तुम इधर भेजो मुझे , तुम उधर भेजो मुझे,
नक़्शों से खेल कर चाहे जिधर भेजो मुझे।
सीमाएँ बदलने से ना डरूँगा ना झुकूँगा
मैं अपने लोगो के साथ खड़ा हूँ चाहे किधर भेजो मुझे।
#बढ़ता_बायतु
भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-IV) वर्ष 2025–26 के अंतर्गत बायतु विधानसभा क्षेत्र को एक महत्वपूर्ण विकासात्मक सौगात प्राप्त हुई है।
इस योजना के तहत क्षेत्र में कुल 73 ��ड़कों के निर्माण/उन्नयन हेतु 200.22 किलोमीटर लंबाई के सड़क कार्यों हेतु ₹11461 लाख की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस जनहितकारी एवं विकासोन्मुखी स्वीकृति के लिए हमारे थार परिवार के सांसद श्री @UmmedaRamBaytu जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। थार परिवार ने कांग्रेस पार्टी पर जिस उम्मीद से विश्वास जताया, देश की संसद में उम्मेदाराम जी उन उम्मीदों पर खरा उतरते हुए अपनी मजबूती पैरवी व सतत प्रयासों से क्षेत्र के समग्र विकास में योगदान दे रहे हैं। ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
#बढ़ता_बायतु
President Droupadi Murmu participated in AI for Beginners module and launched the #SkilltheNation challenge at a function held at Rashtrapati Bhavan. She also virtually inaugurated the IGNOU Regional Centre and Skill Centre at Rairangpur, Odisha.
The President said that in the coming decade, AI will be playing a significant role in the country's GDP, employment, and overall productivity.
She urged students to remember that technology, knowledge and skills should be used to serve the society, find solutions to challenges, and empower others.
जनता किसी जनप्रतिनिधि को इसलिए चुनती है ताकि वह उनकी आवाज़ बनकर सड़क से लेकर सदन तक उनके हक़ और अधिकारों की लड़ाई लड़े।
लेकिन यदि विधायक निधि, जो पूरी तरह जनता की निधि है, उस��े उपयोग के लिए भी रिश्वत की माँग की जाए तो यह न केवल अनैतिक है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा आघात है। यह स्थिति हम सभी के लिए गहरी चिंता का विषय है।
विधायक निधि का उद्देश्य क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं का समाधान है, न कि निजी लाभ।
ऐसे कृत्य जनता के विश्वास को तोड़ते हैं और जनप्रतिनिधियों की गरिमा को भी आघात पहुँचाते हैं।
मैं माननीय विधानसभा अध्यक्ष महोदय एवं राज्य सरकार से विनम्र निवेदन करता हूँ कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच करवाई जाए त���ा जो भी व्यक्ति इस कृत्य का दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
लोकतंत्र की मजबूती, जनप्रतिनिधियों की मर्यादा और जनता के विश्वास की रक्षा के लिए जवाबदेही तय होना आवश्यक है।
@RajAssembly @VasudevDevnani @RajGovOfficial
आज जिला कांग्रेस कमेटी जैसलमेर के नव नियुक्त अध्यक्ष, युवा साथी अमरद्दीन फ़क़ीर जी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होकर संगठन द्वारा सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की।
इस अवसर पर सभी कांग्रेसजनों से रूबरू होकर संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण पर अपने विचार साझा किए।
कांग्रेस नेतृत्व ने जिस दूरदर्शी सोच के साथ थार कांग्रेस परिवार की कमान अनुभवी युवाओं को सौंपी है, हम सभी यह विश्वास दिलाते हैं कि संगठन हित में हम एकजुट होकर इन कंधों को और अधिक मज़बूत करेंगे।
मैं आलाकमान का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप निर्णय लेते हुए संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की है।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद जी, लोकसभा सांसद उम्मेदाराम जी बेनीवाल, पूर्व विधायक रूपाराम मेघवाल जी, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ जी, बाड़मेर जिला अध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा जी, महंत रामगिरि जी, पूर्व विधायक मुल्तानाराम मेघवाल जी, पदमाराम मेघवाल जी, पूर्व जिला अध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर जी, गोविंद भार्गव जी, फतेह ख़ान जी, जिला प्रमुख बाड़मेर महेन्द्र चौधरी जी, पूर्व जिला प्रमुख अब्दुला फ़क़ीर जी, अंजना मेघवाल जी, वरिष्ठ नेता जनक सिंह भाटी जी, हुसैन फ़क़ीर जी, जानब ख़ान जी, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुमार ख़ान जी,नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह तंवर जी सहित कांग्रेस परिवार ���े सभी साथी उपस्थित रहे।
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @kcvenugopalmp
शिव से युवा विधायक रविंद्र सिंह भाटी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ ज���वन की कामना करते हैं।
@RavindraBhati__