गुड़ामालानी के रोली गांव निवासी भावेश गोदारा के हिम्मत की आज हर कोई चर्चा कर रहा है। पिता के निधन के गहरे दुःख के बीच भावेश ने 10वीं बोर्ड में 97.67% अंक प्राप्त कर अपने परिजनों, गांव और स्कूल का नाम रोशन कर दिया।
हिंदी, इंग्लिश और सामाजिक विज्ञान का पेपर हो चुका था। लेकिन, गणित विज्ञान और संस्कृत की परीक्षाएं शेष थी। इसी दौरान हृदयघात से भावेश गोदारा के पिता बाबूलाल गोदारा का निधन हो गया। घर में मातम और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
लेकिन, भावेश ने अपने आंसुओं को अपनी ताकत बनाया और मुश्किल हालातों का सामना करते हुए अपनी अगली परीक्षाएं दी। आज जब रिजल्ट आया तो हर कोई भावेश की तारीफ कर रहा है। एक पिता के लिए यही सच्ची श्रद्धांजलि है।
गुरु के साथ लिया गया भावेश का फोटो
नागौर जिले की जायल विधानसभा के ठाकुर का इतना दबदबा बताया जाता है कि @NagaurPolice
से कोई कार्यवाही नहीं हो रही है
इसी प्रभाव के चलते (@sohanjangid9009) सोहनलाल जांगिड़ जैसे व्यक्ति पिछले सोलह वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं @PoliceRajasthan
कृपया मामले को संज्ञान में ले और जांच करें
आरोप है कि पूरे मामले में मारपीट, दबंगई और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप है पीड़ित का कहना है कि उनके साथ कई बार मारपीट हुई और केवल उनकी ही नहीं, बल्कि गाँव के अन्य लोगों की जमीन पर भी कब्ज़े के आरोप लगाए जाते रहे हैं
@hanumanbeniwal@Bhincharpooja@LaduGodara3@balmukundjoshi
प्रिय अविनाश गहलोत साहब
नागौर की मीरा सांगवा अपने माता-पिता की इकलौती बेटी हैं। उनके कोई जैविक भाई नहीं हैं। ऐसे में हम और आप ही मीरा के भाई हैं।
मीरा के माता-पिता वृद्ध और अशक्त हैं। वृद्धावस्था पेंशन से किसी तरह उनकी जिंदगी गुजर रही थी लेकिन हाल ही में उनकी पेंशन बंद कर दी गई है। इसके पीछे कोई साजिश भी बताई जा रही है।
आपसे विनम्र आग्रह है कि तत्काल विशेष जांच करवाकर मीरा के माता-पिता की पेंशन एरियर के साथ शुरू करवाएं ताकि बुजुर्ग दंपत्ती सम्मान और स्वाभिमान के साथ दो वक्त की रोटी खा सकें। साथ ही इस मामले में अगर कोई दोषी है तो उसे इतनी कड़ी सजा दीजिए कि वह जीवन में कभी किसी गरीब और जरूरतमंद को उसके हक के लिए नहीं तरसाए।
पता: मीरा देवी सांगवा पुत्री लादूराम सांगवा
गांव: लांपोलाई
तहसील:रियां बड़ी, जिला: नागौर
@AvinashGehlot_@RajCMO@DmNagaur
आज मैंने पुष्कर मेले में वीर तेजाजी महाराज की दुनिया की सबसे बेहतरीन सैंड आर्ट बनाई ,इस कलाकृति को बनाने में मुझे एक महीने की मेहनत और एक लाख टन बालू रेत लगी आप पुष्कर मेले में दर्शन करने पधारे और कला का अवलोकन कर मेरा उत्साहवर्धन करे जय वीर तेजाजी महाराज #tejaji#tejajimaharaj
नागौर से जोधपुर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कृष्णा गौशाला में रहने वाले कुछ आपराधिक प्रवृति के लोगों द्वारा बस में बैठे बच्चों व महिलाओं तथा अन्य यात्रियों पर किया गया हमला अत्यंत निंदनीय है,मुझे प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बुजुर्ग महिला जो बस में बैठी थी वो वृद्ध होने के कारण बस से नीचे नहीं उतर सकी और बस के अंदर ही चाय देने की बात कही जिस पर वहां मौजूद गौशाला स्टाफ ने जो तांडव मचाया उसका लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है |
गौ- सेवा व गौशाला की आड़ में ऐसी गुंडागर्दी किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जाएगी , मैंने @PoliceRajasthan के DGP व रेंज आईजी अजमेर से दूरभाष पर वार्ता करके तत्काल दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्यवाही करने व इस गौशाला में रहने वाले कार्मिकों,वाहन चलाने वाले सभी लोगों का पुलिस वेरिफिकेशन करवाने को भी कहा है |
किसी भी प्रकार की जन -सेवा, गौ -सेवा बिना जन सहयोग के असंभव है ऐसे में यदि गौ सेवा करने वालों का लोग मान सम्मान करते है तो उस आड़ में गुंडागर्दी शुरू कर देना नागौर जिले में किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं होगा |
@IgpAjmer@NagaurPolice